यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
टीनएजर्स के लिए स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बो हैं 6 Foods, रोजाना खाने पर नहीं होगी प्रोटीन की कमी
टीनएजर्स के लिए शरीर को मजबूत बनाना बहुत जरूरी है। इस उम्र में शरीर तेजी से बढ़ता है और बॉडी में कई तरह के हार्मोनल बदलाव भी होते हैं। ऐसे में अगर आप ...और पढ़ें

HighLights
- किशोरावस्था में शरीर को प्रोटीन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।
- इस उम्र में डाइट में प्रोटीन की मात्रा का ख्याल रखना जरूरी है।
- कुछ फूड्स के जरिए आप शरीर को फिट और एक्टिव रख सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Protein-Rich Foods: किशोरावस्था में शरीर बहुत तेजी से बढ़ता है। इस दौरान हड्डियां मजबूत होती हैं, मांसपेशियों की ग्रोथ हो रही होती है और शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। ये बदलाव इतने जरूरी हैं कि शरीर को इनके लिए बहुत सारे पोषक तत्वों की जरूरत होती है। ऐसे में, सबसे जरूरी पोषक तत्व है प्रोटीन, जो शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने और इन्हें रिपेयर करने में मदद करता है। टीनएजर्स को अपने शरीर को हेल्दी रखने के लिए रोजाना प्रोटीन लेना चाहिए, जो कि आपको कई फूड्स से आसानी से मिल सकता है। आइए जानते हैं कि किन फूड आइटम्स (Nutritious Food For Teens) में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

1) चिकन, मीट और मछली
चिकन, मीट और मछली प्रोटीन के बढ़िया सोर्स हैं जो टीनएजर्स के लिए जरूरी अमीनो एसिड की कमी को पूरा करते हैं। ये चीजें न केवल मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत में मददगार होती हैं, बल्कि एनर्जी लेवल को भी बनाए रखती हैं। 100 ग्राम लीन मीट में लगभग 26 ग्राम, 100 ग्राम चिकन में लगभग 27 ग्राम और 100 ग्राम मछली में लगभग 22 ग्राम प्रोटीन होता है।
2) सोया चंक्स
सोया चंक्स वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन दोनों ही लोगों के लिए प्रोटीन का एक बेहतरीन विकल्प हैं। इन्हें विभिन्न प्रकार के व्यंजनों में शामिल किया जा सकता है। सोया चंक्स में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है जो शरीर के विकास और मांसपेशियों के निर्माण के लिए जरूरी है।
यह भी पढ़ें- दूध नहीं पीते? कोई बात नहीं! हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जबरदस्त हैं ये 7 Non Dairy Foods
3) हरी मटर और दालें
हरी मटर और दालें प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर, विटामिन और खनिजों का भी एक शानदार सोर्स हैं। ये प्लांट बेस्ड प्रोटीन के बेहतरीन विकल्प हैं। बता दें, 100 ग्राम दाल में लगभग 9 ग्राम और 100 ग्राम हरी मटर में लगभग 5 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।
खबरें और भी
4) पनीर
पनीर या इसके कम फैट वाले विकल्प, प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स हैं। यह कैल्शियम से भी भरपूर होता है जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है। 100 ग्राम फेटा पनीर में लगभग 14 ग्राम और 100 ग्राम मोजेरेला पनीर में लगभग 28 ग्राम प्रोटीन होता है।
5) दही और अंडे
दही और अंडे प्रोटीन के साथ-साथ कैल्शियम, विटामिन डी और अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये फूड आइटम्स मजबूत हड्डियों, स्ट्रांग इम्युनिटी और ओवरऑल हेल्थ के लिए जरूरी हैं।
6) ड्राई फ्रूट्स
काजू, पिस्ता, बादाम और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स प्रोटीन, हेल्दी फैट और अलग-अलग तरह विटामिन्स और न्यूट्रिएंट्स का एक शानदार सोर्स हैं। ये न केवल मांसपेशियों के निर्माण में मददगार होते हैं बल्कि हार्ट हेल्थ को भी बढ़ावा देते हैं। 100 ग्राम पिस्ता में लगभग 20 ग्राम, बादाम में लगभग 21 ग्राम और अखरोट में लगभग 15 ग्राम प्रोटीन होता है।