Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रसोई गैस बचाने के 6 स्मार्ट तरीके: इन किचन हैक्स से ज्यादा दिन चलेगा LPG सिलेंडर

    Updated: Thu, 12 Mar 2026 01:13 PM (IST)

    कुछ स्मार्ट तरीके अपनाकर आप अपने LPG सिलेंडर को आसानी से ज्यादा दिनों तक चला सकते हैं। ...और पढ़ें

    कैसे करें LPG का किफायत से इस्तेमाल? (Picture Courtesy: iStock)

    कैसे करें LPG का किफायत से इस्तेमाल? (Picture Courtesy: iStock)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध ने वैश्विक ऊर्जा बाजार में हलचल पैदा कर दी है। खासतौर से Strait of Hormuz से होने वाली सप्लाई बाधित होने के कारण भारत में एलपीजी की उपलब्धता और कीमतों पर असर पड़ा है। 

    इस अस्थिरता के कारण एलपीजी सप्लाई प्रभावित हो रही है। हालांकि, सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 100% आपूर्ति सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है और 25 दिनों की इंटर-बुकिंग अवधि लागू की है, फिर भी आने वाले समय में सावधानी बरतना और गैस की बचत करना हर परिवार के लिए जरूरी हो गया है। आइए जानें कुछ असरदार तरीके, जिनसे आप घर पर एलपीजी का किफायत से इस्तेमाल कर सकते हैं।

    प्रेशर कुकर का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल

    गैस बचाने का सबसे आसान और असरदार तरीका प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करना है। दाल, चावल और सब्जियां खुले बर्तन के बजाय कुकर में बनाने से न केवल समय बचता है, बल्कि 20-30% तक गैस की बचत भी होती है।

    खाना पकाने से पहले तैयारी 

    अक्सर हम गैस जलाकर सब्जियां काटना या मसाले ढूंढना शुरू करते हैं। गैस की बर्बादी रोकने के लिए चूल्हा जलाने से पहले सभी सब्जियां काट लें, मसाले पास रख लें और जरूरत का सारा सामान तैयार रखें। इससे गैस बेकार में नहीं जलेगा और बचत होगी।

    खबरें और भी

    Gemini_Generated_Image_myfuc4myfuc4myfu

    (AI Generated Image)

    बर्तनों को ढककर पकाएं

    खुले बर्तन में खाना पकाने से गर्मी भाप बनकर बाहर निकल जाती है और खाना देर से पकता है। हमेशा पैन या कढ़ाही पर ढक्कन लगाकर पकाएं। यह भाप को अंदर रोकता है और खाना कम समय में तैयार हो जाता है।

    बर्नर और बर्तनों की सफाई

    गंदा या जाम बर्नर गैस की खपत बढ़ा देता है। अगर आपकी गैस की लौ नीली के बजाय पीली या संतरी दिख रही है, तो इसका मतलब है कि बर्नर साफ करने की जरूरत है। साथ ही, चूल्हे पर चढ़ाने से पहले गीले बर्तनों को पोंछकर सुखा लें, ताकि पानी सुखाने में एक्स्ट्रा गैस खर्च न हो।

    सही आंच और बर्तन चुनें

    हमेशा बर्तन के आकार के हिसाब से बर्नर और आंच सेट करें। चौड़े और फ्लैट तले वाले बर्तन बर्नर की गर्मी को बेहतर तरीके से सोखते हैं। साथ ही, खाना पकाते समय आंच को मध्यम या धीमा रखें; तेज आंच अक्सर बर्तन के किनारों से बाहर निकलकर बर्बाद हो जाती है।

    बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल

    अगर आपके पास इंडक्शन कुकटॉप, राइस कुकर या इलेक्ट्रिक केतली है, तो उनका इस्तेमाल बढ़ाएं। पानी उबालने या दूध गर्म करने जैसे कामों के लिए इलेक्ट्रिक केतली का इस्तेमाल गैस बचाने में बहुत मददगार साबित हो सकता है।