Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या कभी आपने चखा है अदरक का हलवा? अगर नहीं, तो नोट करें इसकी आसान रेसिपी

    Updated: Fri, 30 Jan 2026 04:27 PM (IST)

    क्या आप भी गाजर और मूंग का हलवा खाकर बोर हो गए हैं? तो इस बार अदरक का हलवा जरूर ट्राई करें। यह खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही इसे घर पर बना ...और पढ़ें

    गाजर-मूंग का हलवा नहीं, इस बार ट्राई करें अदरक का हलवा (Image Source: AI-Generated)

    गाजर-मूंग का हलवा नहीं, इस बार ट्राई करें अदरक का हलवा (Image Source: AI-Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हलवे के नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। अगर आप इस बार कुछ अलग और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो अदरक का हलवा इसके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। अदरक का हलवा न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

    इसमें अदरक की गर्माहट और घी की खुशबू इसे खास बनाती है। आइए जानते हैं इस हलवे को घर पर बनाने की आसान रेसिपी।

    सामग्री

    • ताजा अदरक - 500 ग्राम
    • घी -500 ग्राम
    • चीनी - 500 ग्राम (स्वादानुसार बढ़ा या घटा सकते हैं)
    • दूध - 500 मिलीलीटर
    • खोया - 500 ग्राम
    • क्रीम - 125 ग्राम
    • बादाम - 100 ग्राम
    • हरी इलायची - 5-6
    • काली इलायची - 2
    • केसर - 4-5 रेशे
    • केवड़ा वॉटर - 3-4 बूंद
    • कटे हुए बादाम - 50 ग्राम सजावट के लिए

    स्टेप 1: अदरक की तैयारी

    सबसे पहले अदरक को अच्छे से धो लें और उसका छिलका उतार दें। अदरक को नरम करने के लिए कुछ देर पानी में छोड़े दें। फिर इसे बारीक कद्दूकस कर लें या मिक्सर ग्राइंडर में पिस लें। ऐसा करने से हलवे की बनावट को अच्छा और स्वाद को बैंलेड करता है। साथ में, केसर में केवड़ा वॉटर मिला दें।

    स्टेप 2: घी गर्म करना

    एक कढ़ाई में 4 से 5 बड़े चम्मच घी डालकर हल्का गर्म करें और उसमें इलायची डालें और कुछ सेकंड के लिए भूनें। फिर इसे अलग से बाद में इस्तेमाल के लिए रख दें।

    स्टेप 3: अदरक भूनना

    अदरक के पेस्ट में आधा कप दूध मिलाएं और इसे धीमी आंच पर तब तक उबालें जब तक अदरक नरम न हो जाए। दूध के साथ अदरक का स्वाद और भी निखर जाता है। अदरक से खुशबू आने लगे और उसका रंग हल्का सुनहरा हो जाए, तो समझ जाइए कि यह स्टेप सही तरीके से हो गया।

    स्टेप 4: चीनी डालना

    अदरक के पेस्ट में दूध पकने के बाद इसमें चीनी डालें और लगातार चलाते रहें। चीनी डालने से हलवे में थोड़ी नमी आएगी और इसका स्वाद और भी बढ़ जाएगा। ध्यान रखें कि चीनी पूरी तरह घुल जानी चाहिए और पेस्ट में बुलबुले उठने शुरू हो जाने चाहिए।

    खबरें और भी

    स्टेप 5: खोया और बादाम डालें

    हलवे में चीनी घुल जाने के बाद इसमें खोया और बादाम डालें। इससे हलवे का स्वाद बढ़ता है और यह दिखने में भी अट्रैक्टिव लगता है। इसे धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए तब तक पकाते रहें जब तक हलवे का कलर बदलने न लगे।

    स्टेप 6: हवले को अच्छे से पकाएं

    अगर आपको लग रहा है कि आपका हलवा जल रहा है, तो उसमें दूध और घी की कुछ बूंदें डालें और इसे तब तक भूनें जब तक कि सारा दूध और घी मिल न जाए।

    स्टेप 7: हलवा सर्व करने को तैयार

    जब हलवा अच्छी तरह से गोल्डन ब्राउन हो जाए, तो इसमें केसर और केवड़ा वॉटर मिला दें और गैस बंद कर दें। अब अदरक का हलवा तैयार है। इसके ऊपर से आप कटे हुए बादाम को सजावट के लिए डाल सकते हैं और इसे गर्मागर्म सर्व करें।

    यह भी पढ़ें - नोट कर लें आटे का हलवा बनाने की परफेक्ट रेसिपी, मिलेगा ऐसा स्वाद कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे आप

    यह भी पढ़ें - मीठे की क्रेविंग भी होगी दूर और सेहत को भी मिलेगा फायदा, नोट करें चुकंदर के हलवे की रेसिपी