Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आंध्र प्रदेश का पसंदीदा नाश्ता है पेसरट्टु, मुंह में पानी ला देगा इसका क्रिस्पी स्वाद! नोट करें रेसिपी

    Updated: Sat, 20 Jun 2026 07:12 PM (IST)

    आंध्र प्रदेश में लोग नाश्ते में अपना पारंपरिक व्यंजन पेसरट्टु खाना बहुत पसंद करते हैं। ...और पढ़ें

    आंध्र प्रदेश का पसंदीदा नाश्ता पेसरट्टु रेसिपी (Image Source: AI Generated)

    आंध्र प्रदेश का पसंदीदा नाश्ता पेसरट्टु रेसिपी (Image Source: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश में लोग नाश्ते में अपना पारंपरिक व्यंजन पेसरट्टु खाना बहुत पसंद करते हैं। यह उनके लिए शरीर में प्रोटीन की पूर्ति का सबसे बेहतरीन स्त्रोत है। पेसरट्टु का नाम पढ़ने पर लगता है कि यह व्यंजन थोड़ा अलग होगा लेकिन सच्चाई थोड़ी अलग है। दरअसल, उत्तर भारत में जिसे मूंग दाल का चीला और मध्य भारत में मूंग दाल का डोसा कहा जाता है, उसे ही आंध्र प्रदेश के लोग पेसरट्टु के नाम से बुलाते हैं। जान लेने वाली बात यह है कि पेसरट्टु दक्षिण भारत के ही सबसे पुराने नाश्तों में से एक माना जाता है। 

    ‘पेसरट्टु’ का नाम का क्या मतलब है? 

    ‘पेसरट्टु’ में पेसरा एक तेलुगु भाषी शब्द है जिसका मतलब होता है हरी मूंग दाल। वहीं, अट्टू का मतलब होता है डोसा या पतली रोटी। इस तरह मूंग दाल से बने इस व्यंजन का नाम पेसरट्टु पड़ा। 

    पेसरट्टु की रेसिपी

    pesarrattu

    जैसा कि हमने बताया कि पेसरट्टु आंध्र प्रदेश का सबसे पसंदीदा नाश्ता है। यह डोसा ग्लूटेन मुक्त होने के साथ ही प्रोटीन से भरपूर भी है। वहीं, यह चीला और डोसे से थोड़ा सा अलग इसलिए है क्योंकि इसे ज्यादा तीखा बनाया जाता है। वहीं, इसे आंध्र प्रदेश में आचार या पचहड़ी यानी चटनी के साथ लोग खाना पसंद करते हैं। अगर आप इसे ब्रेकफास्ट में शामिल करना चाहते हैं तो यहां इसकी सामग्री और रेसिपी बताई जा रही है : 

    सामग्री

    1 कप मूंग दाल 

    2 बड़े चम्मच चना दाल 

    1/2 चम्मच लाल मिर्च

    1 छोटी बारीक कटी प्याज

    1 चम्मच जीरा 

    3-4 हरी मिर्च 

    1/2 चम्मच नमक 

    2 बड़े चम्मच चावल 

    2 इंच अदरक 

    विधि 

    1. सबसे पहले एक कटोरी में मूंग की दाल, चावल और चना दाल 6 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। 

    2. इसके बाद तीनों को जार में डालकर पीस लें। 

    3. अब इस बैटर में अदरक, लाल मिर्च, हरी मिर्च और जीरा मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर लें। 

    4. इस बैटर में आवश्यकतानुसार पानी और नमक भी डालें। 

    5. पैन को गर्म करके चिकनाई के लिए तेल डालें। 

    6. बैटर की एक पतली सी लेयर पैन पर फैलाएं। 

    7. ऊपर से प्याज डालकर उसे सेंकें, जब तक वह हल्का भूरा रंग न ले।

    8. आपका डोसा तैयार है, इसे हरी चटनी के साथ सर्व करें। 

    यह भी पढ़ें- बाजार की कोल्ड ड्रिंक्स छोड़ें और घर पर बनाएं खट्टा-मीठा जामुन शरबत, नोट करें रेसिपी

    यह भी पढ़ें- पापा को नहीं पसंद बाहर का खाना? इस फादर्स डे अपने हाथों से बनी इस स्पेशल देसी थाली से जीतें उनका दिल

    खबरें और भी