Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सुरों की मलिका ही नहीं, कुकिंग क्वीन भी थीं आशा भोसले; लता दीदी अक्सर करती थीं इन 2 डिशेज की फरमाइश

    Updated: Sun, 12 Apr 2026 03:34 PM (IST)

    मशहूर गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हुआ। आशा ताई सिर्फ कमाल की गायिका ही नहीं, बल्कि बहुत अच्छी कुक भी थीं। ...और पढ़ें

    आशा ताई की कुकिंग की फैन थीं लता दीदी (Picture Courtesy: Instagram)

    आशा ताई की कुकिंग की फैन थीं लता दीदी (Picture Courtesy: Instagram)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय संगीत की सबसे बड़ी शख्सियतों में अपनी खास जगह रखने वाली आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। शनिवार को तबियत बिगड़ने की वजह से उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। 

    आशा ताई की निधन की खबरे सुनते ही पूरा देश शोकाकुल हो गया है। बॉलीवुड को आशा ताई ने कई सदाबहार गाने दिए हैं, जिन्हें सुनकर आज भी दिल झूम जाता है। आशा ताई का अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के साथ भी गहरा नाता था।

    आशा ताई के निधन की खबरे सुनते ही, संगीत प्रेमियों के बीच दोनों बहनों की यादें फिर ताजा हो गईं हैं। अपने एक पुराने इंटरव्यू में आशा भोसले ने बताया था कि सुर कोकिला लता मंगेशकर उनके हाथ के बने खाने की बहुत बड़ी प्रशंसक थीं और अक्सर उनसे अपने लिए कुछ बनाने की फरमाइश किया करती थीं, खासकर शामी कबाब और मटन कोरिएंडर।

    आशा ताई ने इंटरव्यू में बताया था कि लता दीदी को उनके हाथ का खाना इतना पसंद था कि वे अक्सर दूसरों से कहती थीं, आशा जैसा खाना कोई नहीं बना सकता। आइए आज जानते हैं आशा ताई की इन दो सिग्नेचर डिशेज बनाने की खास रेसिपी। 

    खबरें और भी

    शामी कबाब

    Shammi kabab

    (Picture Courtesy: Instagram)

    सामग्री-

    • आधा किलो मटन कीमा 
    • 100 ग्राम चने की दाल 
    • अदरक-लहसुन का पेस्ट, साबुत गरम मसाला (लौंग, काली मिर्च, बड़ी इलायची)
    • सूखी लाल मिर्च, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया
    • अंडा (कोटिंग के लिए)

    बनाने की विधि-

    • एक प्रेशर कुकर में कीमा, भीगी हुई चने की दाल, अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक और साबुत गरम मसाले डालकर थोड़ा पानी डालें और 3-4 सीटी आने तक पकाएं।
    • जब पानी पूरी तरह सूख जाए, तो इस मिश्रण को ठंडा करके मिक्सी में पीस लें। ध्यान रहे कि पेस्ट बहुत बारीक न हो, बल्कि थोड़ा रेशेदार रहे।
    • अब इस पेस्ट में बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, पुदीना और हरा धनिया मिलाएं और तैयार मिश्रण की छोटी-छोटी टिकिया बना लें।
    • इन टिकियों को फेंटे हुए अंडे में डुबोकर तवे पर हल्के तेल में सुनहरा होने तक शैलो फ्राई करें।

    मटन कोरिएंडर

    Mutton Kabab

    (Picture Courtesy: Instagram)

    सामग्री-

    • 500 ग्राम मटन
    • 2 कप ताजा हरा धनिया
    • दही, प्याज का पेस्ट, अदरक-लहसुन का पेस्ट
    • खड़े मसाले (तेजपत्ता, दालचीनी)
    • पिसा हुआ धनिया, जीरा पाउडर और गरम मसाला

    बनाने की विधि-

    • सबसे पहले मटन को दही, अदरक-लहसुन पेस्ट और थोड़े से नमक के साथ मैरीनेट करके एक घंटे के लिए रख दें।
    • फिर एक कड़ाही में तेल गरम करें और खड़े मसाले डालें। फिर प्याज का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
    • अब मैरीनेट किया हुआ मटन डालें और इसे तब तक भूनें जब तक मटन अपना पानी न छोड़ दे।
    • इसके बाद इसमें ताजे हरे धनिये और हरी मिर्च का पिसा हुआ पेस्ट डालें और मसालों को तब तक पकाएं जब तक तेल अलग न हो जाए। जरूरत के हिसाब से थोड़ा पानी डालकर मटन के गलने तक धीमी आंच पर पकाएं।
    • लास्ट में थोड़ा गरम मसाला ऊपर से छिड़कें और ताजे धनिये से सजाकर परोसें।

    यह भी पढ़ें- सिर्फ सुर नहीं, फैशन की भी क्वीन! Asha Bhosle के एवरग्रीन साड़ी लुक जो हमेशा हिट रहे