Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    "बाकी लोगों को बनाना नहीं आता", सोलकढ़ी को लेकर आशा भोसले ने कही थी ये बात, पढ़ें उनकी सीक्रेट रेसिपी

    Updated: Sun, 12 Apr 2026 03:19 PM (IST)

    दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन की खबर से जहां एक तरफ हर कोई गमगीन है, वहीं उनकी कई ऐसी खुशनुमा यादें हैं जो हमेशा हमारे चेहरों पर मुस्कान लाती रहेंगी ...और पढ़ें

    सिंगिंग ही नहीं, खाना बनाने में भी माहिर थीं आशा भोसले (Image Source: Instagram & Freepik)

    सिंगिंग ही नहीं, खाना बनाने में भी माहिर थीं आशा भोसले (Image Source: Instagram & Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। संगीत की दुनिया में राज करने के अलावा, आशा भोसले को खाना बनाने का भी बेहद शौक था। उनका यह प्यार दुनिया भर में फैले उनके रेस्तरां के जरिए भी देखने को मिलता है।

    महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र में भोजन के साथ परोसी जाने वाली हल्के गुलाबी रंग की 'सोलकढ़ी' लोगों को बहुत पसंद आती है। यह ताजगी देने वाली ड्रिंक पाचन के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। पुणे के एक मराठी ब्राह्मण परिवार में जन्मीं और पली-बढ़ीं आशा जी को महाराष्ट्रियन व्यंजनों की बहुत गहरी समझ थी।

    आशा ताई को सोलकढ़ी बेहद पसंद थी, लेकिन शर्त यह थी कि वह उनके अपने हाथों की बनी होनी चाहिए। दुबई में 'संडे ब्रंच' के एक खास एपिसोड के दौरान, उन्होंने अपनी परफेक्ट सोलकढ़ी की रेसिपी शेयर की थी। आइए जानते हैं।

    Secret Solkadhi Recipe

    (Image Source: Freepik)

    मिसल पाव और पूरन पोली थी पहली पसंद

    इस एपिसोड के दौरान, आशा जी के साथ महाराष्ट्रियन व्यंजनों पर आधारित 'दिस ऑर दैट' का एक मजेदार गेम खेला गया। इस बीच जब उनसे वड़ा पाव और मिसल पाव में से किसी एक को चुनने के लिए कहा, तो उन्होंने मिसल पाव को चुना। आशा जी ने बताया कि मिसल पाव ज्यादा तीखा होता है और इसके ऊपर डली नमकीन इसे जो कुरकुरापन देती है, वह उन्हें बहुत पसंद है। इसके बाद, पूरन पोली और मोदक के बीच हुए मुकाबले में उन्होंने पूरन पोली को अपनी पसंद बताया।

    "बाकी लोगों को बनाना आता नहीं है"

    जब उनके सामने 'सोलकढ़ी' और 'आम पन्ना' में से किसी एक को चुनने का विकल्प रखा गया, तो उन्होंने तुरंत सोलकढ़ी को चुना। आशा जी ने मुस्कुराते हुए कहा था, "सोलकढ़ी, जो मेरे हाथ की बनी होती है; बाकी लोगों को आता नहीं है।" 

    खबरें और भी

    आशा जी की स्पेशल सोलकढ़ी रेसिपी

    अगर आप भी आशा जी के स्टाइल में घर पर स्वादिष्ट सोलकढ़ी बनाना चाहते हैं, तो इस रेसिपी को फॉलो करें:

    जरूरी सामग्री:

    • सूखा नारियल
    • सूखी मिर्च
    • लहसुन की 1 कली
    • हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
    • कच्ची हींग
    • नमक
    • आमचूर का पानी
    • पानी

    बनाने की विधि:

    • सबसे पहले एक ब्लेंडर लें और उसमें सूखे नारियल के टुकड़े, थोड़ी सी सूखी मिर्च और लहसुन डालें। मिश्रण को अच्छी तरह पीसने के लिए इसमें थोड़ा पानी मिलाएं और एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।
    • इस पेस्ट को एक बर्तन में निकाल लें। अब सोलकढ़ी की जरूरत के अनुसार इसमें पानी डालें और अच्छी तरह मिला लें। इसे कुछ देर के लिए अलग रख दें।
    • अब एक छलनी की मदद से इस मिश्रण को छान लें और निचोड़ कर नारियल का दूध एक जार में अलग कर लें।
    • इसके बाद इस नारियल के दूध में कटा हुआ हरा धनिया, नमक और कच्ची हींग डालें और इसे अच्छी तरह मिला लें।
    • आखिर में, स्वाद के अनुसार आमचूर के पानी को धीरे-धीरे इस नारियल के मिश्रण में मिलाएं। आपकी स्वादिष्ट सोलकढ़ी तैयार है।

    यह भी पढ़ें- सुबह की भागदौड़ के लिए है परफेक्ट चॉइस है पोहा-सूजी और दही से बना 'जीरो-ऑयल ब्रेकफास्ट'

    यह भी पढ़ें- बाजार जाने का इंतजार क्यों करना, जब घर पर भी बन सकती है कुरकुरी पालक पत्ता चाट; नोट करें रेसिपी