Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Garlic Tea Benefits: लहसुन की चाय से करें अपने दिन की शुरुआत, सेहत को मिलेंगे ये खास फायदे

    Updated: Tue, 21 May 2024 08:34 PM (IST)

    खानपान में तो लहसुन का इस्तेमाल कई लोग करते हैं लेकिन क्या आपने कभी इसकी चाय बनाई है? जी हां चौंकिए मत! आप अकेले नहीं हैं जो इसके बारे में नहीं जानते ...और पढ़ें

    रोजाना पिएं लहसुन की चाय, सेहत को मिलेंगे ये गजब फायदे (Image Source: Freepik)
    रोजाना पिएं लहसुन की चाय, सेहत को मिलेंगे ये गजब फायदे (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में लहसुन का सेवन काफी फायदेमंद होता है।
    2. बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने के लिहाज से आप इसका सेवन कर सकते हैं।
    3. इम्युनिटी को स्ट्रांग करने में भी यह चाय काफी लाभकारी होती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Garlic Tea Benefits: लहसुन के बिना भारतीय खानपान अधूरा ही माना जाता है। इसका इस्तेमाल आप भी कई चीजों में करते होंगे, लेकिन आज हम आपको इसकी चाय बनाना सिखाएंगे। जी हां, लहसुन की चाय से सुबह की शुरुआत करने के कई फायदे हैं, जिनके बारे में शायद ही आप सोच सकते हों। बता दें, यह चाय विटामिन-सी, विटामिन-के, नियासिन और थायमिन से भरपूर होती है। आइए बिना देर किए जान लीजिए इसे बनाने का तरीका और सेहत को मिलने वाले कुछ खास फायदे।

    लहसुन की चाय बनाने के लिए सामग्री

    • लहसुन- 2
    • शहद- 1 टीस्पून
    • नींबू का रस- 1/2 टीस्पून
    • पानी- 2 कप

    लहसुन की चाय बनाने की विधि

    • लहसुन की चाय बनाने के लिए आपको सबसे पहले सबसे पहले लहसुन लेने हैं और इन्हें छील लेना है।
    • इसके बाद इन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें और पानी में इसे उबाल लें।
    • जब पानी घटकर आधा रह जाए यानी चाय को उबलते हुए 5 मिनट से ज्यादा हो जाए, तो गैस ऑफ कर दें।
    • अब इसे थोड़ा ठंडा कर लें और इसमें नींबू का रस और शहद मिला लें।
    • बस तैयार है लहसुन की चाय। सुबह सवेरे खाली पेट इसका सेवन करें।

    यह भी पढ़ें- खाने की थाली में शामिल करें झटपट बनने वाला लहसुन का अचार, सेहत को भी मिलेंगे ये 5 फायदे

    सेहत को मिलेंगे ये फायदे

    हार्ट के लिए फायदेमंद

    हार्ट हेल्थ को बेहतर बनने के लिहाज से लहसुन की चाय का सेवन काफी बढ़िया रहता है। इससे आप ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं, ऐसे में डायबिटीज के रोगियों के लिए इसका सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। बता दें, सुबह-सवेरे इसका सेवन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी कम होता है।

    मजबूत बनेगा पाचन तंत्र

    डाइजेशन या पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिहाज से लहसुन की चाय काफी फायदेमंद मानी जाती है। बता दें, कि इसके सेवन से आप अपने दिन की शुरुआत को एनर्जेटिक बना सकते हैं। लहसुन एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, ऐसे में इसकी चाय से आपका डाइजेशन बेहतर होता है।  

    खबरें और भी

    शरीर को डिटॉक्स करे

    शरीर को डिटॉक्सिफाई करना है, तो भी यह चाय आपको जरूर पीनी चाहिए। इसके सेवन से किडनी और लिवर साफ होता है, वहीं बदलते मौसम के साथ होने वाले इन्फेक्शन से बचाने में भी यह चाय काफी फायदेमंद मानी जाती है।

    यह भी पढ़ें- खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए बनाएं ये चटनियां, जायके के साथ पाचन को भी मिलेगा बढ़ावा

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।