Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं काले दिखने वाले ये 4 फूड्स, आज से ही बना लें इन्हें डाइट का हिस्सा

    Updated: Sat, 24 Feb 2024 02:15 PM (IST)

    हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने की बात हो या फिर दिल की बीमारियों से बचना हो सिर्फ रंग बिरंगे फल और सब्जियां ही नहीं बल्कि काले दिखने वाले कुछ फूड्स भ ...और पढ़ें

    हेल्दी रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये 4 ब्लैक फूड्स
    हेल्दी रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये 4 ब्लैक फूड्स

    HighLights

    1. अक्सर लोग काले रंगों की चीजों को डाइट में कम शामिल करते हैं।
    2. काले दिखने वाले कुछ फूड्स आपको कई बीमारियों से बचाने में बेहद कारगर होते हैं।
    3. इनमें तमाम न्यूट्रिएंट्स तो मौजूद होते ही हैं, साथ ही ये टेस्टी भी काफी होते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Black Foods Benefits: रंग-बिरंगे फल और सब्जियां खाने की सलाह आपने कई बार सुनी-पढ़ी होगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि काले दिखने वाले कुछ फूड्स आपकी सेहत के लिए कितने लाजवाब हो सकते हैं। जी हां, जैसे हर चमकती चीज सोना नहीं होती, ठीक वैसे ही हर काली चीज बुरी या खराब नहीं होती है। आइए आपको बताते हैं ऐसे 4 ब्लैक फूड्स जिनके सेवन से आपकी सेहत चकाचक हो सकती है।

    काले अंजीर

    डाइजेशन को बेहतर बनाना हो या इम्युनिटी को दुरुस्त करना हो, काले अंजीर खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। महिलाओं में पीरियड्स से जुड़ी तकलीफे दूर करने में भी ये काफी असरदार होते हैं। अगर आप रोजाना इनका सेवन करते हैं, तो शुगर लेवल को भी कंट्रोल कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- भारत के 9 शहर, कोई है अपने खाने के लिए मशहूर तो कोई जाना जाता है अपनी जगहों या कपड़ों के लिए...

    ब्लैक राइस

    व्हाइट या ब्राउन राइस तो आप अक्सर खाते होंगे, लेकिन क्या कभी आपने काले चावल यानी ब्लैक राइस को सेवन किया है? बता दें कि इससे डायबिटीज और लिवर से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में मदद मिलती है। इन्हें खाने से आपका डाइजेशन इम्प्रूव होता है, और आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी ये काफी फायदेमंद होते हैं।

    काली उड़द की दाल

    दाल का सेवन तो आप करते ही होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि काली उड़द की दाल सेहत को कितने फायदे पहुंचाती है? ये आयरन, फाइबर और फोलेट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसके साथ ही, इसमें हरी और पीली दाल की तुलना में प्रोटीन भी काफी होता है।

    खबरें और भी

    काले चने

    छोले या राजमा का सेवन कई घरों में शौक से किया जाता है, लेकिन अक्सर लोग काले चने खाने की ओर इतना ध्यान नहीं देते। बता दें, ये फाइबर और एंटीऑक्‍सीडेंट्स से रिच होते हैं, ऐसे में आपके पाचन को दुरुस्त तो करते ही हैं, साथ ही आपक त्वचा को भी ग्लोइंग बनाते हैं।

    यह भी पढ़ें- मखाना, गुड़ और देसी घी का कॉम्बिनेशन है बेहद खास, इस तरह डाइट में शामिल करने से सेहत को मिलेंगे ढेरों फायदे

    Picture Courtesy: Freepik