Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ब्रेकफास्ट में बनाना है कुछ नया और हेल्दी, तो ट्राई करें फाइबर रिच टेस्टी शकरकंद पराठा

    Updated: Sat, 02 Aug 2025 06:45 PM (IST)

    शकरकंद जिसे इंग्लिश में स्वीट पोटैटो भी कहते हैं ये फाइबर विटामिन ए सी और पोटेशियम से भरपूर होता है। इसलिए ब्रेकफास्ट में शकरकंद पराठा एक हेल्दी और टे ...और पढ़ें

    नाश्ते में बनाएं ये टेस्टी और हेल्दी पराठा (Picture Credit- Freepik)
    नाश्ते में बनाएं ये टेस्टी और हेल्दी पराठा (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. नाश्ते में लोग अक्सर हेल्दी खाना पसंद करते हैं।
    2. ऐसे में आप शकरकंद का पराठा बना सकते हैं।
    3. यह टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शकरकंद, जिसे स्वीट पोटैटो भी कहा जाता है, पोषण से भरपूर एक सुपरफूड है। ये न केवल फाइबर का बेहतरीन सोर्स है बल्कि विटामिन ए, सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और आयरन से भी भरपूर होता है। शकरकंद डाइजेशन को बेहतर बनाता है, ब्लड शुगर को नियंत्रित रखता है और वेट लॉस करने में भी सहायक होता है।

    इसके मीठे स्वाद और नरम टेक्सचर के कारण इसे पराठा बनाने में इस्तेमाल करना बेहद आसान और हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। शकरकंद पराठा बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आता है, इसलिए ब्रेकफास्ट में इसे शामिल करना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। तो आइए जानते हैं शकरकंद पराठा बनाने की विधि के बारे में-

    यह भी पढ़ें- शाम की चाय के ल‍िए बेस्‍ट ऑप्‍शन हैं नमकपारे, इसे बनाने के ल‍िए ट्राई करें ये रेस‍िपी

    बनाने के लिए जरूरी इंग्रीडिएंट्स

    • शकरकंद – 2 मीडियम साइज (उबले और मैश किए हुए)
    • गेहूं का आटा – 2 कप
    • हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ)
    • हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)
    • अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
    • जीरा – 1 छोटा चम्मच
    • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
    • धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
    • अमचूर पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
    • नमक – स्वादानुसार
    • तेल/घी – पराठा सेंकने के लिए

    बनाने का तरीका

    • सबसे पहले शकरकंद की तैयारी करें। इसके लिए शकरकंद को अच्छे से धोकर उबाल लें। ठंडा होने पर छिलका उतारकर मैश कर लें। मैश किए हुए शकरकंद में हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर और नमक मिलाएं। सभी इंग्रीडिएंट्स को अच्छी तरह मिक्स करें जिससे स्वाद बराबर बना रहे।
    • अब आटा गूंथे इसके लिए एक बड़े बाउल में गेहूं का आटा लें और उसमें तैयार किया हुआ शकरकंद का मिक्सचर डालें। धीरे-धीरे थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम और चिकना आटा गूंथ लें। आटे को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें जिससे यह सेट हो जाए।
    • अब आटे से मीडियम साइज की लोइयां तोड़ें और हल्के हाथों से बेलकर गोल पराठा बना लें। तवा गरम करें और उस पर पराठा रखें। दोनों तरफ थोड़ा-थोड़ा तेल या घी लगाकर पराठे को सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें।

    सर्विंग टिप्स

    शकरकंद पराठे को गर्मागर्म दही, मिंट चटनी या आम के अचार के साथ सर्व करें। इसे आप बच्चों के लंचबॉक्स में भी दे सकते हैं।

    फायदे

    • फाइबर की अधिकता से ये डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाता है।
    • वेट लॉस में सहायक होता क्योंकि लंबे समय तक पेट भरा रहता है, जिससे ओवरईटिंग से बचाव होता है।
    • विटामिन ए और सी इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं।

    यह भी पढ़ें- शाम की हल्की भूख के लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं ये बंगाली पकवान, खाते ही हर कोई करेगा आपकी तारीफ

    खबरें और भी