Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मेहमानों के लिए घर पर बनानी है चिकन बिरयानी, तो इस आसान रेसिपी को करें फॉलो

    Updated: Mon, 16 Feb 2026 03:31 PM (IST)

    यह लेख घर पर स्वादिष्ट चिकन बिरयानी बनाने की एक आसान रेसिपी प्रस्तुत करता है। इसमें चिकन को दही और मसालों में मैरीनेट करने, बासमती चावल को आंशिक रूप स ...और पढ़ें

    कैसे बनाएं चिकन बिरयानी? (Picture Courtesy: Freepik)

    कैसे बनाएं चिकन बिरयानी? (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप खाने के शौकीन हैं, तो चिकन बिरयानी का नाम सुनते ही आपके मुंह में पानी आना लाजमी है। यह सिर्फ एक डिश नहीं, बल्कि एक अहसास है जिसमें खुशबूदार मसालों और लंबे बासमती चावलों का ऐसा संगम होता है जो दिल जीत लेता है।

    अगर आप घर पर चिकन बिरयानी बनाना चाहते हैं, तो आइए जानें इसकी आसान रेसिपी। इस रेसिपी आपकी चिकन बिरयानी को बेहतरीन खुशबू और स्वाद मिलेगा।

    सामग्री

    • चिकन- 500 ग्राम 
    • चावल- 500 ग्राम लंबे दाने वाला बासमती चावल (कम से कम 30 मिनट भिगोया हुआ)
    • दही- 1 कप (ताजा)
    • प्याज- 3 बड़े (लंबे कटे हुए और गोल्डन ब्राउन होने तक तले हुए)
    • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 2 बड़े चम्मच
    • मसाले- लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला, और शाही बिरयानी मसाला
    • खड़े मसाले- तेजपत्ता, दालचीनी, छोटी और बड़ी इलायची, लौंग और काली मिर्च
    • एक मुट्ठी ताजा पुदीना और हरा धनिया 
    • थोड़ा केसर वाला दूध 
    • घी और तेल (जरूरत के अनुसार)
    Chicken Biryani (3)
    (Picture Courtesy: Freepik)

    बनाने की विधि 

    • सबसे पहले चिकन को अच्छे से धो लें। इसके बाद एक बड़े बर्तन में चिकन, दही, अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च, हल्दी, नमक, थोड़ा सा बिरयानी मसाला और मुट्ठी भर तला हुआ प्याज मिलाएं। इसे कम से कम 1 घंटे के लिए छोड़ दें। मैरिनेशन जितना लंबा होगा, चिकन उतना ही जूसी बनेगा।
    • एक बड़े पतीले में जरूरत के पानी उबालें और इसमें खड़े मसाले और नमक डालें। जब पानी उबलने लगे, तो भीगे हुए चावल डालें। ध्यान रखें, चावल को सिर्फ 70-80% ही पकाना है। जब चावल पक जाएं, तो इन्हें छानकर बाहर निकाल लें।
    • अब एक भारी तले वाले बर्तन में तेल और घी गरम करें। मैरिनेट किया हुआ चिकन डालें और इसे तेज आंच पर 5 मिनट भूनें। फिर ढककर धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक चिकन लगभग पक न जाए।
    • अब आंच को एकदम धीमा कर दें। पके हुए चिकन के ऊपर आधे पके हुए चावल की एक परत बिछाएं। इसके ऊपर कटा हुआ पुदीना, हरा धनिया, तला हुआ प्याज और केसर वाला दूध डालें। इसके बाद ऊपर से थोड़ा घी भी डालें।
    • अब बर्तन को आटे की लोई से या एल्युमिनियम फॉयल से पूरी तरह सील कर दें ताकि भाप बाहर न निकले। इसे धीमी आंच पर 15-20 मिनट तक दम पर पकाएं।
    • आपकी गरमा-गरम खुशबूदार चिकन बिरयानी तैयार है। इसे ठंडे बूंदी रायते, सलाद और सालन के साथ परोसें।

    टिप-

    • बिरयानी पकने के तुरंत बाद ढक्कन न खोलें। इसे 10 मिनट तक आराम करने दें। इससे भाप चावलों में समा जाएगी और दाना-दाना खिला हुआ निकलेगा।