स्वाद भी और सेहत भी! गर्मियों में कूल रखेगा यह ठंडा-ठंडा फ्रूट कस्टर्ड, जानें रेसिपी
आइसक्रीम और आम से मन भर गया हो तो क्यों न फ्रूट कस्टर्ड बनाया जाए। ...और पढ़ें

फ्रूट कस्टर्ड स्वादिष्ट होने के साथ हेल्दी भी है (Image Source: AI Generated)
HighLights
चिलचिलाती गर्मी में ठंडा-ठंडा फ्रूट कस्टर्ड है शानदार विकल्प
बनाने में बेहद आसान, घर पर तुरंत तैयार करें यह डेजर्ट
शरीर को ऊर्जा, हड्डियों को मजबूती और पाचन में सुधार करता है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली: चिलचिलाती गर्मी में ठंडा-ठंडा डेजर्ट मिल जाए, सारी थकान दूर हो जाती है। अगर आइसक्रीम और आम से मन भर गया हो और कुछ अलग ट्राई करने का मन कर रहा हो तो क्यों न फ्रूट कस्टर्ड बनाया जाए। सबसे खास बात यह कि फ्रूट कस्टर्ड बनाना बेहद आसान है, आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।
फ्रूट कस्टर्ड सामग्री
2 कप फुल फैट मिल्क
2 कप बारीक कटे फ्रूट्स
1 चम्मच वनीला एसेंस
2 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लोर
1 चुटकी येलो फूड कलर
स्वादानुसार शुगर
फ्रूट कस्टर्ड बनाने की विधि
सबसे पहले सभी फलों को काट लें और उन्हें काटकर उन्हें फ्रीज में रख दें ताकि वे ठंडे रहे।
4 बड़े चम्मद दूध को अलग निकालकर सारा दूध पैन में डालकर गर्म कर लें। कम से कम 2 मिनट तक दूध हीट करना है।
अगले स्टेप में वनीला एसेंस, कॉर्न फ्लोर और येलो फूड कलर मिलाना है।
अब 4 चम्मच दूध जो बचाया था उसे भी डालकर अच्छे से मिक्स करें। ध्यान रहे कि उसमें गांठ न रहे।
इस कस्टर्ड को धीमी आंच पर तब तक पकाना है जब तक वह गाढ़ा न हो जाए।
इस स्टेप में कस्टर्ड को ठंडा होने के लिए रख दें, और आखिर में कटे हुए सभी फ्रूट्स इसमें मिलाएं।
आपका ठंडा-ठंडा कूल-कूल कस्टर्ड तैयार है!
फ्रूट कस्टर्ड बनाते समय ध्यान रखने वाली बातें
कस्टर्ड जब गर्म हो और वह पतला लगे तो इंतजार करें, ठंडा होने के बाद वह अपने आप गाढ़ा हो जाएगा।
कस्टर्ड में सभी तरह के फलों का इस्तेमाल करें।
फ्रूट कस्टर्ड सेहत के लिए हेल्दी
यहां कस्टर्ड को डाइट में शामिल करने के 3 बड़े फायदों के बारे में बताया जा रहा है :
शरीर को बेहतर ऊर्जा दे
शरीर को तुरंत एनर्जी देने के लिए कस्टर्ड खाया जा सकता है। इसमें शामिल कार्बोहाइड्रेट कंटेन्ट शरीर को एक्टिव रखने के साथ बैलेंस डाइट भी देता है।
हड्डियों को मजबूती दे
फ्रूट कस्टर्ड कैल्शियम रिच होता है क्योंकि इसमें दूध की मात्रा ज्यादा होती है। रोजाना कस्टर्ड खाने से शरीर को पर्याप्त मात्र में कैल्शियम की पूर्ति होती रहती है।
पाचन सुधारे
अगर कस्टर्ड में रेशे वाले फल ज्यादा शामिल किए जाए तो यह फाइबर रिच हो जाता है। हम सभी जानते हैं कि फाइबर पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करता है और कब्ज जैसी दिक्कतों से राहत दिलाता है।