विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Diwali 2024: किचन में रखी 3 चीजों से बनाएं ये सस्ती मिठाई, मिलावट का भी नहीं होगा कोई डर

Published: Sat, 26 Oct 2024 07:56 PM (IST)

Diwali 2024 के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। यह एक ऐसा पर्व है जिसके लिए लोग महीनों पहले ...और पढ़ें

घर पर बनाएं बिना मिलावट वाले ये टेस्टी लड्डू (Picture Credit- Freepik)
घर पर बनाएं बिना मिलावट वाले ये टेस्टी लड्डू (Picture Credit- Freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली का त्योहार आने में अब कुछ दिन बाकी है। दीपों का यह पर्व हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार को मनाने के लिए देशभर में अभी से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। लोग रोशनी के इस पर्व को अलग-अलग तरीकों से मनाते हैं। इस दौरान खानपान का भी अपना अलग महत्व होता है। लोग अपने घरों में कई तरह के पकवान बनाते हैं। खासकर मिठाइयां इस दिन काफी पसंद की जाती हैं। हालांकि, फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में मिलावट का दौर में शुरू हो जाता है। ऐसे में बाजार की मिलावटी मिठाई से बेहतर आप घर पर ही शुद्ध और स्वादिष्ट मिठाई तैयार कर सकते हैं।

ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपके लिए सूजी के लड्डू की खास रेसिपी लेकर आए हैं। यह लड्डू बनाना बेहद आसान है और इसे बनाने के लिए आपको किसी खास सामग्री की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। बस किचन में मौजूद कुछ चीजों की मदद से ही आप आसानी से इस स्वादिष्ट लड्डू को बना सकते हैं, तो आइए जानते हैं कैसे मिनटों में तैयार करें दीवाली के लिए सूजी के स्वादिष्ट लड्डू-

यह भी पढ़ें-  अब डायबिटीज के कारण नहीं मारना पड़ेगा मन, ये 5 मिठाइयां करेंगी आपकी स्वीट क्रेविंग को शांत

सामग्री

  • रवा (सूजी)-1 कप
  • चीनी - ¾ कप (पिसी हुई)
  • घी – ½ कप
  • दूध - 2-3 बड़े चम्मच (वैकल्पिक)
  • इलायची पाउडर - ½ छोटा चम्मच
  • काजू और किशमिश - 2 बड़े चम्मच
  • कद्दूकस हुआ नारियल (वैकल्पिक) - 2 बड़े चम्मच

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले एक पैन में 2 बड़े चम्मच घी गर्म करें।
  • फिर इसमें रवा डालें और धीमी आंच पर खुशबूदार और हल्का सुनहरा होने तक भून लें। इसमें लगभग 8-10 मिनट लग सकते हैं।
  • अगर आप इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अब इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें और 2-3 मिनट तक भून लें।
  • इसके बाद एक कटोरे में पिसी हुई चीनी को इलायची पाउडर के साथ मिलाएं।
  • अब भुने हुए रवा यानी सूजी को इस चीनी के मिश्रण में मिला दें।
  • फिर उसी पैन में थोड़ा और घी गर्म करके काजू और किशमिश को सुनहरा होने तक भून लें और इन्हें मिश्रण में मिला लें।
  • लड्डू के लिए तैयार रवा के मिश्रण में धीरे-धीरे हल्का गर्म पिघला हुआ घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • जब मिश्रण हल्का गर्म और चिपचिपा हो जाए, तो छोटे-छोटे हिस्से लेकर उन्हें लड्डू का आकार दें.
  • अब तैयार लड्डू को सेट होने के लिए के लिए ठंडा होने दें और फिर किसी एयरटाइट कंटेनर में रख दें।

यह भी पढ़ें-  Diwali 2024 को और खास बना देंगे ये स्नैक्स और मिठाइयां, मेहमान भी खाकर करेंगे तारीफ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।