Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diwali 2024 को और खास बना देंगे ये स्नैक्स और मिठाइयां, मेहमान भी खाकर करेंगे तारीफ

    Updated: Sat, 26 Oct 2024 05:11 PM (IST)

    दीवाली के त्योहार पर सभी मिलकर दीप जलाते हैं मिठाइयां खाते हैं और खुशियां बांटते हैं। इस मौके पर दोस्तों और रिश्तेदारों को घर बुलाते हैं और मस्ती-मजाक ...और पढ़ें

    दीवाली के मौके पर बनाएं ये टेस्टी डिशेज (Picture Courtesy: Freepik)
    दीवाली के मौके पर बनाएं ये टेस्टी डिशेज (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. दीवाली के मौके पर मेहमानों का आना-जाना तो लगा रहता है।
    2. मेहमानों के लिए दीवाली के मौके पर स्वादिष्ट स्नैक्स और मिठाइयां बना सकते हैं।
    3. कुछ स्नैक्स और मिठाइयों को आसानी से घर पर बना सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Sweets and Snacks For Diwali: दीवाली का त्योहार यानी परिवार और दोस्तों के साथ खुशियां बांटने का त्योहार। दीवाली के शुभ अवसर पर लोग अपने घरों में दिए जलाते हैं, रंगोली बनाते हैं, एक-दूसरे को तोहफे देते हैं और खूब सारे स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लेते हैं। इस दिन घर पर कई मेहमान भी आते हैं, जिनके साथ मिलकर तरह-तरह के गेम्स खेलते हैं और खूब मस्ती मजाक करते हैं। ऐसे में दीवाली का मजा दोगुना करने के लिए आप घर पर तरह-तरह की मिठाइयां और स्नैक्स बी बना सकते हैं। इन्हें आप आसानी से घर पर भी बना सकते हैं। यहां हम आपको उन्हीं स्नैक्स और मिठाइयों के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानें।

    दीवाली के लिए स्नैक्स

    • चिप्स- आलू, या शकरकंद के चिप्स दीवाली के लिए एक बेहतरीन विकल्प हैं। इन्हें आप घर पर ही आसानी से बना सकते हैं और टमाटर के केचअप के साथ सर्व कर सकते हैं।
    • भेलपुरी- भेलपुरी एक लोकप्रिय और स्वादिष्ट स्नैक है। इसे बनाने के लिए आपको पुदीना, धनिया, टमाटर, प्याज और चाट मसाला की जरूरत होगी। मुरमुरे में इन चीजों को मिलाकर आप टेस्टी भेलपुरी बना सकते हैं। इनके साथ आप इसमें थोड़ी नमकीन भी मिला सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: अब डायबिटीज के कारण नहीं मारना पड़ेगा मन, ये 5 मिठाइयां करेंगी आपकी स्वीट क्रेविंग को शांत

    • पकौड़े- पकौड़े दीवाली के दौरान सबसे ज्यादा बनाए जाने वाले स्नैक्स में से एक हैं। आप आलू, प्याज, पनीर या मिक्स वेजिटेबल के पकौड़े बना सकते हैं और धनिया-पुदीना की चटनी के साथ सर्व भी कर सकते हैं। पकौड़े लगभग हर व्यक्ति को पसंद होते हैं और इनके नमकीन स्वाद से कोई बोर नहीं होता।
    • दही भल्ले- दही भल्ले एक स्वादिष्ट और हल्का स्नैक है। इसे बनाने के लिए आपको उड़द की दाल, दही और मसाले की जरूरत होगी। टेस्टी इमली की चटनी के साथ दही भल्ले का स्वाद दोगुना हो जाता है।

    दीवाली के लिए मिठाइयां

    • गुलाब जामुन- गुलाब जामुन एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है। इसे बनाने के लिए आपको दूध, मैदा, बेकिंग पाउडर और चीनी की जरूरत होगी। बाजार में इसका तैयार पाउडर भी मिलता है, जिससे आप आसानी से इसे घर पर बना सकते हैं।
    • बर्फी- बर्फी एक और लोकप्रिय भारतीय मिठाई है। इसे बनाने के लिए आप दूध, चीनी और मेवे का इस्तेमाल कर सकते हैं। बर्फी आप अलग-अलग चीजों से बना सकते हैं। जैसे- बेसन, काजू या मूंगफली की बर्फी बना सकते हैं
    • काजू कतली- काजू कतली एक रिच और डिलाइटफुल मिठाई है। इसे बनाने के लिए आपको काजू, चीनी और इलायची पाउडर की जरूरत पड़ेगी। दीवाली के मौके पर इस मिठाई को खूब पसंद किया जाता है।
    • मूंग दाल हलवा- मूंग दाल हलवा एक स्वादिष्ट और पौष्टिक मिठाई है। इसे बनाने के लिए आपको मूंग दाल, घी, चीनी और मेवे की जरूरत होगी। इसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: क्या आपका मावा असली है या नकली? घर बैठे इन 5 ट्रिक्स से मिनटों में करें पहचान

    खबरें और भी