Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सेहत से न करें खिलवाड़! सिर्फ 2 चीजों से घर पर ही बनाएं बाजार जैसा सॉफ्ट और शुद्ध पनीर

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 10:45 AM (IST)

    पनीर में मिलावट के बढ़ते मामले चिंता बढ़ा रहे हैं, इससे बचने के लिए घर पर पनीर बनाना ही सबसे सुरक्षित विकल्प है। ...और पढ़ें

    घर का बना शुद्ध पनीर (Image Source: AI Generated)

    घर का बना शुद्ध पनीर (Image Source: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दूध और उससे बने प्रोडक्ट कैल्शियम समेत आवश्यक पोषक तत्वों की कमी को दूर करते हैं। इसी वजह से इन्हें डाइट में शामिल करना बेहद जरूरी है, पर मिलावट के बढ़ते मामले बाजार से कुछ भी खरीदने से पहले सोचने के लिए मजबूर कर रहे हैं। 

    इन दिनों एनालॉग पनीर खूब चर्चा में है, जिसे मैदा, अरारोट, डिटर्जेंट, पाम ऑयल और सिंथेटिक केमिकल्स जैसी चीजों से मिलाकर बनाया जा रहा है। ऐसे में पनीर को बाजार से खरीदने के बजाय घर पर बनाना सबसे बेस्ट ऑप्शन है, जिसमें न तो स्वाद से कोई समझौता होगा और न ही पनीर की गुणवत्ता से। 

    घर पर पनीर कैसे बनाएं? 

    पनीर का प्रोसेस थोड़ा लंबा जरूर हो सकता है लेकिन यह सेहत के लिहाज से फायदेमंद है, आइए जानें इसे बनाने का तरीका:  

    सामग्री 

    • 2 लीटर फुल क्रीम दूध 

    • 2 बड़े चम्मच नींबू का रस 

    विधि

    1. पनीर बनाने के लिए सबसे पहले पैन में दूध उबालें। 

    2. दूध को मध्यम तेज आंच पर कम से कम 8-10 मिनट तक उबालना है और इस दौरान चम्मच से उसे बीच-बीच में हिलाते रहना है। 

    3. ध्यान रहे कि दूध पैन से चिपके नहीं। 

    4. जब दूध ऊपर आने लगे तो गैस बंद करके 1 मिनट के लिए रख दें। 

    5. अब इसमें धीरे-धीरे नींबू का रस डालकर दूध को चम्मच से चलाते रहना है। 

    6. इस बात का ध्यान रखें कि हमेशा पनीर बनाने के लिए दूध में उबाल आने के बाद ही उसमें एसिड डालना है। 

    7. दूध 2 चम्मच नींबू डालने के बाद भी फटे नहीं तो और रस डाला जा सकता है। यह भी याद रखें कि जरूरत से ज्यादा एसिड पनीर को ठोस कर सकता है।

    8. दूध को ध्यान से देखें तो फटने के बाद उसमें मट्ठा जैसा पानी अलग तैरता हुआ दिखेगा।  

    9. इसके बाद छलनी को असेम्बल कर लें और एक कटोरी के ऊपर रखें। 

    10. अगर क्रम्बल्ड पनीर चाहिए तो 2 मिनट बाद एक मलमल का कपड़ा लेकर उसे छान लें।

    11. इससे पहले पनीर पर थोड़ा पानी डालकर नींबू की खटास निकाली जा सकती है।   

    12. वहीं, ठोस पनीर बनाने के लिए उसके ऊपर किसी भारी वजन को रख दें। इसके लिए पनीर मोल्ड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

    13. इस वजन को कम से 1-2 घंटे तक रखे रहने देना है। 

    14. आपका शुद्ध देसी घर का बना पनीर तैयार है।