समोसा-कचौड़ी भूल जाएंगे जब घर पर बनाएंगे क्रिस्पी Paneer Bread Rolls, नोट करें आसान रेसिपी
शाम की चाय का वक्त हो या अचानक घर में मेहमान आ जाएं, कुछ गरमागरम और क्रिस्पी खाने की तलब तो उठती ही है। ...और पढ़ें

शाम की छोटी भूख का परफेक्ट इलाज है ये 'पनीर ब्रेड रोल' (Image Source: AI-Generated)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बाहर से एकदम कुरकुरे और अंदर से चटपटे पनीर की सॉफ्ट स्टफिंग वाले ये रोल्स इतने स्वादिष्ट होते हैं कि खाने वाला बस उंगलियां चाटता रह जाएगा। सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें बनाना बेहद आसान है और घर में मौजूद चीजों से ही ये झटपट बनकर तैयार हो जाते हैं।

(Image Source: AI-Generated)
पनीर ब्रेड रोल बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- ब्रेड स्लाइस: 6 से 8 (ब्राउन या वाइट जो आपको पसंद हो)
- पनीर: 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
- उबले हुए आलू: 2 (मैश किए हुए)
- प्याज: 1 (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च: 2 (बारीक कटी हुई)
- हरा धनिया: 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ)
- अदरक का पेस्ट: आधा छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर: आधा छोटा चम्मच (स्वादानुसार)
- गरम मसाला: आधा छोटा चम्मच
- चाट मसाला: 1 छोटा चम्मच (चटपटे स्वाद के लिए)
- नमक: स्वादानुसार
- तेल: डीप फ्राई करने के लिए
पनीर ब्रेड रोल बनाने की विधि
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में कद्दूकस किया हुआ पनीर और मैश किए हुए उबले आलू लें। अब इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया और अदरक का पेस्ट डाल दें।
- अब इस मिश्रण में लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर सभी चीजों को अपने हाथों से अच्छी तरह मिला लें। आपकी टेस्टी और चटपटी स्टफिंग बिल्कुल तैयार है। इसे छोटे-छोटे ओवल या गोल शेप में बनाकर प्लेट में रख लें।
- अब ब्रेड के चारों तरफ के सख्त किनारों को चाकू की मदद से काटकर अलग कर लें। एक चौड़े बर्तन या प्लेट में थोड़ा पानी लें। ब्रेड स्लाइस को हल्का सा पानी में डुबोएं और तुरंत बाहर निकाल लें।
- पानी में भीगी हुई ब्रेड को अपनी दोनों हथेलियों के बीच में रखकर बहुत ही हल्के हाथ से दबाएं ताकि सारा एक्स्ट्रा पानी निकल जाए। ध्यान रहे कि ब्रेड बीच से टूटे नहीं।
- अब तैयार की गई पनीर की स्टफिंग का एक पीस लें और उसे ब्रेड के बिल्कुल बीच में रखें। ब्रेड को चारों तरफ से मोड़ते हुए स्टफिंग को पूरी तरह से कवर कर दें। इसे अपने हाथों से हल्का-हल्का दबाकर अच्छे से सील कर दें ताकि तलते समय ये फटे नहीं।
- एक कड़ाही में तेल गरम करें। जब तेल मीडियम गरम हो जाए, तो तैयार किए गए रोल्स को सावधानी से तेल में डालें। इन्हें मीडियम आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक पलट-पलट कर डीप फ्राई करें।
- अगर आप चाहते हैं कि आपके रोल्स तेल न सोखें, तो ब्रेड का पानी बहुत ही अच्छी तरह से निचोड़ लें। एक्स्ट्रा क्रंची बनाने के लिए आप तलने से पहले इन रोल्स को 'ब्रेड क्रम्ब्स' में भी लपेट सकते हैं।
बस लीजिए, आपके गगमागरम और बेहद क्रिस्पी पनीर ब्रेड रोल्स तैयार हैं। इन्हें अपनी मनपसंद तीखी हरी चटनी या मीठे टोमैटो केचप के साथ सर्व करें और अपनी शाम की चाय का मजा दोगुना करें।