Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sattu Recipes: चिलचिलाती गर्मी में पेट को ठंडक पहुंचाता है सत्तू, इन 4 तरीकों से करें इसे डाइट में शामिल

    Updated: Mon, 08 Apr 2024 11:00 PM (IST)

    हमेशा से ही दादी और नानी गर्मियों के सत्तू के सेवन के बारे में बताती आई हैं। दरअसल इसके पीछे वजह है इसके शानदार गुण। तपती गर्मी में शरीर को कूल-कूल रख ...और पढ़ें

    गर्मियों के मौसम में बेहद गुणकारी है सत्तू, इन 4 तरीकों से कर सकते हैं डाइट में शामिल
    गर्मियों के मौसम में बेहद गुणकारी है सत्तू, इन 4 तरीकों से कर सकते हैं डाइट में शामिल

    HighLights

    1. सत्तू में प्रोटीन, आयरन, फाइबर, सोडियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
    2. गर्मियों में यह आपको डिहाइड्रेशन से तो बचाता है, साथ ही काफी देर तक पेट तो भरा भी रखता है।
    3. वजन कंट्रोल करने के लिहाज से भी सत्तू का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Sattu Recipes: जौ और भुने हुए चने के मिश्रण से तैयार होने वाला सत्तू, सेहत को कई फायदे पहुंचाता है। गर्मियों के मौसम में यह लू और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचाता है और पेट को ठंडक पहुंचाने का काम करता है। फाइबर और प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स होने के कारण इसके सेवन से आप दिनभर एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं। इसका शरबत तो आपने भी जरूर पिया होगा, लेकिन आइए आज आपको बताते हैं गर्मियों के मौसम में इसे डाइट में शामिल करने के 4 अन्य तरीकों के बारे में।

    सत्तू के नमकीन लड्डू

    सत्तू का सेवन आप लड्डू के तौर पर भी कर सकते हैं। इसके नमकीन लड्डू बनाने के लिए आपको बारीक कटे प्याज, हरी मिर्च, काला नमक और सरसों के तेल के साथ इसे मिलाकर आटे की तरह गूंथ लेना है। कई लोग इसे लहसुन या अचार के तेल के साथ भी बनाना पसंद करते हैं। बता दें, यह लड्डू नाश्ते से लेकर शाम की हल्की फुल्की भूख को मिटाने के लिए भी परफेक्ट ऑप्शन हैं।

    यह भी पढ़ें- कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर है सहजन, सांभर ही नहीं इससे बना सकते हैं और भी कई हेल्दी डिशेज़

    सत्तू का पराठा

    सबका फेवरेट माना जाने वाला आलू का पराठा भी गर्मियों में अक्सर लोगों को खाने का मन नहीं करता है। ऐसे में सत्तू का पराठा एक बढ़िया ऑप्शन है। यकीन मानिए ये टेस्ट में तो अच्छा होता ही है, साथ ही गर्मियों में आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त भी रखता है। इसे बनाने के लिए आपको सत्तू के साथ प्याज, हरी मिर्च, जीरा, हरा धनिया, नींबू का रस और नमक मिलाकर स्टफिंग तैयार तर लेनी है। अब इसे साधारण पराठे की तरह ही आटे की लोई में भरकर बना लेना है। दही, चटनी या अचार के साथ इसे सर्व करने से खाने का मजा दोगुना हो जाता है।

    सत्तू का चीला

    बेसन का चीला गर्मियों में खाना कोई पसंद नहीं करता है। ऐसे में आप सत्तू का चीला बनाकर देख सकते हैं। इसके लिए आपको थोड़े से बेसन में सत्तू मिलाकर घोल को तैयार कर लेना है। इसमें प्याज, टमाटर, काली मिर्च और नमक मिलाकर बैटर तैयार करें और चीले की तरह तवे पर सेक लें। बता दें, कि इससे पौष्टिक नाश्ता गर्मियों में कोई नहीं हो सकता है। यह आपको दिनभर एनर्जी तो देगा ही, साथ ही भीषण गर्मी में पेट को भी ठंडक देगा।

    खबरें और भी

    सत्तू के मीठे लड्डू

    मीठे में कुछ खाने का मन हो, तो आप सिर्फ सत्तू का शरबत ही नहीं, बल्कि इसके लड्डू भी बनाकर खा सकते हैं। इसके लिए आपको चीनी या गुड के साथ इसे मिला देना है और पानी या ठंडे दूध के साथ इसे गूंथ लेना है। इसके बाद देसी घी की सहायता से इसके लड्डुओं को आकार देकर मजे से नाश्ते या लंच में भी स्नैक्स के तौर पर इन्हें खाया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- गर्मियों में शरीर को ठंडा रखता है सौंफ का शरबत, साथ ही मिलते हैं और भी कई फायदे

    Picture Courtesy: Freepik