यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nalanda गए तो एक बार इन मशहूर डिशेज का जरूर उठाएं लुत्फ, कभी नहीं भूल पाएंगे इनका स्वाद
नालंंदा का नाम सुनते ही नालंदा विश्व विद्यालय दिमाग में आता है। इसके 1600 साल पुराने इतिहास के बारे में तो हम कई बार सुन चुके हैं लेकिन जो लोग नालंदा ...और पढ़ें

HighLights
- नालंदा वहां के प्राचीन विश्व विद्यालय के लिए जाना जाता है।
- यहां का खान-पान भी काफी स्वादिष्ट होता है।
- अगर आप यहां जाएं, तो एक बार यहां कुछ मशहूर डिशेज को जरूर ट्राई करना चाहिए।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Famous Foods of Nalanda: देश के हर राज्य में खाने की कुछ ऐसी डिशेज आपको मिलेंगी, जिनका स्वाद आप कभी नहीं भूल पाएंगे। आज हम जिस राज्य की बात कर रहे हैं, वह है बिहार। बिहार का नालंदा जिला, यहां के 38 जिलों में से एक हैं। यह अपनी प्राचीन संस्कृति, ऐतिहासिक स्थलों और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, यहां की एक चीज बहुत फेमस है, वह है यहां का खानपान। अगर आप कभी नालंदा (Nalanda) जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां कि कुछ डिशेज आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए। ये खाने में इतनी स्वादिष्ट होती हैं कि एक बार आपने इन्हें चख लिया, तो जीवनभर आपको इनका स्वाद याद रहेगा। तो आइए जानते हैं इन डिशेज के बारे में।
लिट्टी चोखा
बिहार की पारंपरिक डिशेज में से एक लिट्टी-चोखा खाने में बेहद टेस्टी होती है। लिट्टी आटे में सत्तू (भुनी हुई चना दाल) की फिलिंग और मसाले भरकर बनाई जाती है। इसके बाद इसे देसी घी में पकाया जाता है और साथ में चोखा यानी आलू या बैंगन का भरता सर्व किया जाता है।
.jpg)
(Picture Courtesy: Instagram)
यह भी पढ़ें: इन डिशेज से बनाएं ब्रेकफास्ट को हेल्दी और टेस्टी, मिनटों में हो जाते हैं बनकर तैयार
सत्तू पराठा
सत्तू पराठा भी बिहार की खास डिशेज में से एक है। इसे बनाने के लिए सत्तू की फिलिंग बनाई जाती है। सत्तू के आटे में मसालें और लहसुन डाले जाते हैं। इसके बाद इस मिश्रण को पराठे में भरपर तेल से सेका जाता है। इसे दही और अचार के साथ खाया जाता है।
.jpg)
(Picture Courtesy: Instagram)
दाल पीठा
दाल पीठा भी बिहार की पारंपरिक डिश है। गेंहू के आटे को डंपलिंग का शेप दिया जाता है। इसमें चने की दाल भरी जाती है और भाप में पकाया जाता है।

(Picture Courtesy: Instagram)
कढ़ी बड़ी
कढ़ी हमारे देश के ज्यादातर हिस्सों में बनाई जाती है। हालांकि, हर जगह के लोगों का इसे बनाने का तरीका अलग-अलग होता है। मुख्य तौर पर कढ़ी बनाने के लिए बेसन और दही को एक साथ उबाला जाता है और इसमें मसालों का तड़का लगाया जाता है। इसे खास कर चावल के साथ सर्व किया जाता है।
खबरें और भी
चूड़ा भूजा
चूड़ा भूजा शाम के नाश्ते के लिए परफेक्ट है। इसे पोहे के साथ मसाले डालकर बनाया जाता है। ये ड्राय मिक्श्चर की तरह ही होता है, जिसे दही या बैंगन के भरते के साथ खा सकते हैं।

(Picture Courtesy: Instagram)
लौंग लतिका
बिहार की फेमस मिठाइयों में से एक लौंग लतिका खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। इसे किसी भी फेस्टीवल पर बनाया जा सकता है। इसे मैदा में खोया भरकर बनाया जाता है और चाश्नी में डिप किया जाता है फिर लौंग से गार्निश किया जाता है, जो इसमें स्वाद को दोगुना बढ़ा देता है।
.jpg)
(Picture Courtesy: Instagram)
यह भी पढ़ें: Taste Atlas ने दिया Aamras को बेस्ट मैंगो डिश का खिताब, आप भी एक बार जरूर करें ट्राई