Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अचार या पन्ना ही नहीं, गर्मियों में जरूर बनाएं कच्चे आम और प्याज की खट्टी-मीठी चटनी; सभी करेंगे पसंद

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 11:47 AM (IST)

    गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में हरे-भरे कच्चे आम नजर आने लगते हैं। ...और पढ़ें

    खाने का स्वाद बढ़ा देगी कच्चे आम और प्याज की चटनी (Image Source: AI-Generated)

    खाने का स्वाद बढ़ा देगी कच्चे आम और प्याज की चटनी (Image Source: AI-Generated) 

    HighLights

    1. कच्चे आम और प्याज की खट्टी-मीठी चटनी

    2. गर्मियों में भूख बढ़ाए, शरीर को ठंडक दे

    3. बनाने में आसान, 3-4 दिन तक स्टोर करें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। समर सीजन में लगभग हर घर में कच्चे आम का खट्टा-तीखा अचार या फिर ठंडा-ठंडा आम पन्ना जरूर बनता है, लेकिन क्या आपने कभी कच्चे आम और प्याज की खट्टी-मीठी चटनी ट्राई की है?

    अगर नहीं, तो इस बार गर्मियों में इसे अपनी रसोई में जरूर जगह दें। यकीन मानिए, इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि बच्चे हों या बड़े, हर कोई इसे उंगलियां चाट-चाट कर खाएगा।

    raw mango onion chutney

    (Image Source: AI-Generated) 

    यह चटनी क्यों है इतनी खास?

    गर्मियों के दिनों में तेज धूप के कारण अक्सर हमारी भूख कम हो जाती है। ऐसे में कुछ चटपटा और अलग खाने का मन करता है। कच्चे आम की ताजा खटास और कच्चे प्याज का हल्का तीखापन, जब गुड़ की सोंधी मिठास के साथ मिलता है, तो एक ऐसा स्वाद बनता है जो आपकी भूख को तुरंत जगा देता है। इसके अलावा, कच्चा प्याज और पुदीना दोनों ही शरीर को ठंडक देते हैं और गर्मियों में लू से बचाने में हमारी ढाल बनते हैं।

    चटनी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

    • कच्चा आम: 1 मीडियम शेप का (छिला और टुकड़ों में कटा हुआ)
    • प्याज: 1 बड़ा (कटा हुआ)
    • हरी मिर्च: 2 से 3 (अपने तीखेपन की पसंद के अनुसार)
    • गुड़ या चीनी: 2-3 बड़े चम्मच (खट्टी-मीठी मिठास के लिए)
    • पुदीने के ताजे पत्ते: आधा कप
    • भुना हुआ जीरा पाउडर: आधा छोटा चम्मच
    • काला नमक और सादा नमक: स्वादानुसार

    बनाने की बेहद आसान विधि

    • सबसे पहले कच्चे आम और प्याज को अच्छी तरह धोकर छील लें और उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। पुदीने के पत्तों को भी साफ पानी से धो लें।
    • अब एक ब्लेंडर या मिक्सर जार में कटे हुए कच्चे आम, प्याज, हरी मिर्च और पुदीने के पत्ते डालें।
    • इसी जार में मिठास के लिए गुड या चीनी, भुना जीरा पाउडर, काला नमक और थोड़ा सा सादा नमक डाल दें।
    • अब इन सभी चीजों को बिना पानी डाले पीस लें। एक बहुत ही जरूरी टिप- इस चटनी को एकदम बारीक पेस्ट न बनाएं। इसे हल्का सा दरदरा रखेंगे, तो खाते समय प्याज और आम का क्रंच मुंह में आएगा, जो बहुत ही स्वादिष्ट लगता है।
    • लीजिए, मिनटों में आपकी चटपटी खट्टी-मीठी चटनी बिल्कुल तैयार है। आप इसे किसी कांच के एयरटाइट जार में भरकर फ्रिज में 3-4 दिनों तक आराम से रख सकते हैं।
    • दोपहर के सादे दाल-चावल हों, सुबह के गरमागरम आलू के पराठे हों या शाम को चाय के साथ पकौड़े- यह चटनी हर खाने की शान बढ़ा देगी।

    यह भी पढ़ें- गर्मी में शरीर को ठंडक देगा 'मस्क मेलन-मिंट कूलर', इस आसान रेसिपी से करें झटपट तैयार

    यह भी पढ़ें- समर सीजन के लिए बेस्ट हैं पुदीने से बनी 3 रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स, हर घूंट में होगा ताजगी का एहसास