रात में भिगोना भूल गए हैं राजमा, तो अपनाएं ये 3 ये कुकिंग ट्रिक्स; मिनटों में गलेगा और बनेगा एकदम सॉफ्ट
राजमा भिगोना भूल जाने पर भी अब आप इसे आसानी से बना सकते हैं। यहां हम इस काम के लिए 3 आसान ट्रिक्स आपके साथ शेयर कर रहे हैं। ...और पढ़ें

बिना रात भर भिगोए राजमा पकाने का स्मार्ट तरीका (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। राजमा-चावल का नाम सुनते ही बच्चे हों या बड़े, सबके मुंह में पानी आ जाता है। हालांकि, अक्सर ऐसा होता है कि हम रात में राजमा भिगोना भूल जाते हैं और सुबह अचानक याद आने पर पूरा प्लान ही चौपट लगने लगता है। जी हां, बिना भीगे राजमा को उबालना किसी पहाड़ तोड़ने से कम नहीं लगता।
अगर आज आपके साथ भी ऐसा ही हुआ है, तो अपनी मनपसंद डिश को मेन्यू से हटाने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। यहां 3 ऐसी आसान कुकिंग ट्रिक्स दी गई हैं, जिनकी मदद से बिना रात भर भिगोए भी आपके राजमा एकदम सॉफ्ट और मक्खन की तरह मुलायम बनेंगे।
बेकिंग सोडा का कमाल
यह सबसे पुरानी और असरदार ट्रिक है। बेकिंग सोडा यानी 'मीठा सोडा' राजमा के छिलके को जल्दी तोड़ने और उसे अंदर तक मुलायम करने में मदद करता है।
- कैसे करें: राजमा को अच्छे से धोकर कुकर में डालें। अब इसमें जरूरत के अनुसार पानी, थोड़ा सा नमक और सिर्फ एक चुटकी बेकिंग सोडा डाल दें।
इसके बाद कुकर का ढक्कन बंद करें और 4 से 5 सीटी आने दें। आप देखेंगे कि राजमा बिल्कुल वैसे ही उबलकर तैयार होंगे, जैसे रात भर भीगने के बाद होते हैं। ध्यान रहे कि सोडा बहुत ज्यादा न डालें, वरना स्वाद बदल सकता है।
गर्म पानी वाली 'क्विक सोकिंग'
अगर आपके पास खाना बनाने में अभी एक या डेढ़ घंटे का समय बाकी है, तो यह तरीका आपके बहुत काम आएगा। यह ट्रिक रात भर भिगोने वाले काम को बस एक घंटे में पूरा कर देती है।
खबरें और भी
- कैसे करें: एक बर्तन में पानी को खूब तेज उबलने तक गर्म करें। अब इस खौलते हुए पानी में राजमा डालें और उसे किसी हॉट केस में डालकर ढक्कन कसकर बंद कर दें।
कैसरोल अंदर की गर्मी को बाहर नहीं जाने देता, जिससे राजमा बहुत ही तेजी से फूलने लगते हैं। लगभग 1 घंटे बाद जब आप इसे खोलेंगे, तो राजमा कुकर में उबलने के लिए पूरी तरह तैयार और फूले हुए मिलेंगे।
आइस क्यूब्स का इस्तेमाल
यह अक्सर शेफ्स की सबसे सीक्रेट और अचूक ट्रिक होती है। दरअसल, गर्म और ठंडे तापमान का अचानक से बदलना राजमा को बहुत जल्दी गला देता है।
- कैसे करें: सबसे पहले राजमा को पानी के साथ प्रेशर कुकर में डालें और गैस पर रख दें। जैसे ही 2 सीटी आ जाए, गैस बंद कर दें और कुकर की गैस निकालकर ढक्कन खोल लें।
अब इस खौलते हुए राजमा में 5-6 बर्फ के टुकड़े डाल दें। ऐसा करने से तापमान अचानक गिरता है और राजमा का सख्त छिलका फट जाता है। इसके बाद कुकर का ढक्कन फिर से लगाएं और 3 से 4 सीटी और बजने दें। जब आप कुकर खोलेंगे, तो राजमा पूरी तरह से गल चुके होंगे।