Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हरे या काले, कौन-से रंग के अंगूर होते हैं सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद? यहां दूर करें कन्फ्यूजन

    Updated: Thu, 06 Mar 2025 02:31 PM (IST)

    अंगूर स्वाद में जितने लाजवाब होते हैं उतने ही शरीर के लिए फायदेमंद भी। हालांकि जब बात सेहत की आती है तो अक्सर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं – हरे अंगूर ज्य ...और पढ़ें

    Green Grapes vs Black Grapes: जानिए आपके लिए कौन-सा विकल्प है ज्यादा बेहतर (Image Source: Freepik)
    Green Grapes vs Black Grapes: जानिए आपके लिए कौन-सा विकल्प है ज्यादा बेहतर (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. अंगूर एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं।
    2. रोजाना अंगूर खाने से सेहत को ढेरों फायदे मिलते हैं।
    3. दोनों तरह के अंगूर सेहत को अलग-अलग फायदे देते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Green Grapes vs Black Grapes: अंगूर छोटे जरूर होते हैं, लेकिन इनका असर बड़े-बड़े सुपरफूड्स से कम नहीं! कुछ लोग मीठे हरे अंगूर पसंद करते हैं, तो कुछ को काले अंगूर ज्यादा हेल्दी लगते हैं, लेकिन असली सवाल ये है कि सेहत के लिए कौन-से अंगूर ज्यादा फायदेमंद हैं?

    क्या काले अंगूर ज्यादा ताकतवर होते हैं या हरे अंगूर हल्के और हेल्दी होते हैं (Which Grapes Are Healthier)? अगर आप भी इस कन्फ्यूजन में हैं, तो चिंता मत कीजिए! आज हम आपको दोनों के फायदों के बारे में बताएंगे और यह भी कि आपकी सेहत के हिसाब से कौन-से अंगूर सही रहेंगे।

    हरे अंगूर के फायदे

    हरे अंगूर हल्के खट्टे-मीठे स्वाद के होते हैं और इनका सेवन शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है।

    • वजन कम करने में मददगार: हरे अंगूर में कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है।
    • पेट के लिए फायदेमंद: इनमें नेचुरल एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं और कब्ज की समस्या दूर करते हैं।
    • हार्ट के लिए अच्छे: हरे अंगूर में पोटैशियम अधिक होता है, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल में मदद करता है और हार्ट को हेल्दी रखता है।
    • डायबिटीज के मरीजों के लिए सही: इनमें शुगर की मात्रा कम होती है, जिससे डायबिटीज के मरीज भी इनका सेवन कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- उबले या रातभर पानी में भीगे हुए, आखिर किस तरह चने खाने पर शरीर को मिलता है ज्यादा फायदा?

    काले अंगूर के फायदे

    काले अंगूर का रंग जितना गहरा होता है, उतने ही ये न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं।

    • एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर: काले अंगूर में रेस्वेराट्रॉल (Resveratrol) नामक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट होता है, जो त्वचा को ग्लोइंग बनाता है और उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करता है।
    • इम्युनिटी बूस्टर: इनमें विटामिन C और विटामिन K ज्यादा मात्रा में होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं।
    • दिल के लिए फायदेमंद: काले अंगूर में फ्लेवोनॉयड्स होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखते हैं और दिल की बीमारियों से बचाते हैं।
    • आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं: काले अंगूर में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन होते हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं और मोतियाबिंद जैसी समस्याओं से बचाते हैं।

    कौन-से अंगूर हैं ज्यादा फायदेमंद?

    • अगर आप वजन कम करना चाहते हैं या डायबिटीज के मरीज हैं, तो हरे अंगूर आपके लिए बेहतर हैं।
    • अगर आपको एंटी-एजिंग, दिल की सेहत और इम्युनिटी मजबूत करनी है, तो काले अंगूर ज्यादा असरदार होंगे।

    बेस्ट तरीका- दोनों को करें डाइट में शामिल

    अगर आप सेहत का ज्यादा फायदा लेना चाहते हैं, तो हरे और काले दोनों ही अंगूरों को अपनी डाइट में शामिल करें। इससे शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिलेंगे और आपकी सेहत बेहतरीन बनी रहेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बेली फैट कम करने के लिए ट्राई करें ये 4 तरह के Detox Water, हफ्तेभर में द‍िख जाएगा असर