Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या आपने चखा है बिहार की इन फेमस डिशेज का स्वाद? एक बार खा लेंगे, तो जिंदगी भर करेंगे याद

    Updated: Mon, 30 Jun 2025 02:57 PM (IST)

    बिहार के खान-पान की बात करें तो कुछ डिशेज (Bihar Famous Foods) का नाम लेना जरूरी हो जाता है। इन डिशेज का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि इन्हें खाकर आपका ...और पढ़ें

    बिहार की इन डिशेज का स्वाद जरूर चखें (Picture Courtesy: Instagram)
    बिहार की इन डिशेज का स्वाद जरूर चखें (Picture Courtesy: Instagram)

    HighLights

    1. बिहार का खान-पान काफी स्वादिष्ट होता है
    2. लिट्टी-चोखा के अलावा और भी कई चीजें बिहार में खाने के लिए मशहूर हैं
    3. इन डिशेज का स्वाद काफी लाजवाब होता है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार न केवल अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता है, बल्कि यहां का खान-पान भी अपने अनूठे स्वाद और सादगी के लिए मशहूर हैं। बिहारी खाना बहुत ही साधारण चीजों से बनता है, लेकिन इनका स्वाद ऐसा होता है कि आप अपनी उंगलियां चाट जाएंगे। यहां की ज्यादातर डिशेज (Bihar Popular Dishes) स्थानीय अनाज, दालों और सब्जियों से तैयार की जाती हैं, जिनमें घी और मसालों का बैलेंस, इनके स्वाद को एक यूनिक टच देता है। आइए जानते हैं बिहार की 5 मशहूर डिशेज के बारे में जिनका स्वाद आपको ताउम्र याद रहेगा।

    लिट्टी-चोखा

    बिहार की सबसे मशहूर डिश लिट्टी-चोखा है, जो न केवल स्वादिष्ट है बल्कि पौष्टिक भी है। लिट्टी सत्तू, मसाले और घी से बनती है, जिसे कोयले की आग पर सेंका जाता है। इसे चोखा (मसले हुए बैंगन और टमाटर) के साथ परोसा जाता है। इसकी खुशबू और स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद आप इसे भूल नहीं पाएंगे।

    यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में पोहा-जलेबी से हटकर भी खाने को है बहुत कुछ, इन लजीज पकवानों को न करें मिस

    दाल-पीठा

    दाल-पीठा बिहार की एक पारंपरिक डिश है, जो चावल के आटे से बनी होती है। पीठा को उबालकर या स्टीम करके तैयार किया जाता है और इसे अरहर दाल या चने की दाल के साथ खाया जाता है। यह डिश सर्दियों में खासतौर पर पसंद की जाती है और इसका स्वाद बेहद ही अनोखा होता है।

    सत्तू का शरबत

    गर्मियों में बिहार में सत्तू का शरबत बड़े चाव से पिया जाता है। यह ठंडा और ऊर्जा से भरपूर ड्रिंक है, जो भुने चने के आटे, नमक, जीरा, नींबू और पानी से बनाया जाता है। यह न केवल प्यास बुझाता है, बल्कि शरीर को तुरंत एनर्जी भी देता है।

    खबरें और भी

    चना घुगनी

    चना घुगनी बिहार की एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है, जो काले चने, प्याज, हरी मिर्च और मसालों से तैयार की जाती है। इसे गर्मागर्म परोसा जाता है और अक्सर पूड़ी या दही के साथ खाया जाता है। इसका तीखा और मसालेदार स्वाद इसे यादगार बनाता है।

    खाजा

    मिठाई प्रेमियों के लिए बिहार का खाजा एक लाजवाब ट्रीट है। यह मैदा, घी और चीनी से बना क्रिस्पी और लेयर्ड स्वीट डिश है, जिसे तलकर तैयार किया जाता है। खाजा का स्वाद कुछ-कुछ गुझिया जैसा होता है, लेकिन इसकी बनावट बिल्कुल अलग होती है।

    इन डिशेज के अलावा, आप बिहार में मालपुआ, चंद्रकला, लौंगलता, बालूशाही, चंपारन का मटन जैसी और भी कई डिशेज खा सकते हैं, जिनके स्वाद का कोई मुकाबला नहीं है।

    यह भी पढ़ें: पुरी में फेमस हैं ये 5 लोकल फूड्स, दर्शन के बाद जरूर चखें स्‍वाद