सिर्फ 15 मिनट में घर पर बनाएं बाजार जैसा पीनट बटर, नोट करें आसान सी रेसिपी
सभी को ऐसा लगता है कि पीनट बटर नट्स की फैमिली का हिस्सा है जबकि यह तो लेग्यूम कई फैमिली का एक भाग है। ...और पढ़ें

पीनट बटर बनाने की रेसिपी (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सभी को ऐसा लगता है कि पीनट बटर नट्स की फैमिली का हिस्सा है जबकि यह तो लेग्यूम का एक भाग है जिसमें मटर, सोयाबीन और चने शामिल होते हैं। इसी वजह से पीनट बटर प्रोटीन से भरपूर होता है और इसकी यही खासियत इसे फिटनेस का ख्याल रखने वालों की पसंद बनाती है। ऐसे में अगर आप पीनट बटर बाहर से खरीदने के बजाय घर में बनाने की सोच रहे हैं तो चालिए जानते हैं, घर पर आसानी से कैसे बनाएं पीनट बटर।
पीनट बटर बनाने की रेसिपी
पीनट बटर बनाने के लिए यहां बताए गए प्रोसेस को फॉलो करें:
सामग्री
2 कप 300 ग्राम कच्चे छिले हुए मूंगफली के दाने
1-2 चम्मच तेल (जैतून या नारियल)
1-2 छोटे चम्मच नमक
1-2 छोटे चम्मच शहद
फ्लेवर के लिए चॉकलेट या बादाम
विधि
सबसे पहले कच्ची मूंगफली के दानों को अच्छे से भून लें। इसे कम से कम 10 मिनट तक भूनें।
भुनी हुई मूंगफली को अब ठंडा होने के लिए रख दें।
इसके बाद उन मूंगफली अच्छे से रगड़कर उनके छिलके उतार लें।
मूंगफली को जार में डालें और इसे पहले पल्स मोड पर चलाएं और दरदरा सा पीस लेना है।
आधी कटोरी दरदरे मूंगफली के दाने अलग निकाल लें।
इस प्रक्रिया में मूंगफली को मिक्सी में डालकर उसका पेस्ट बनाना है।
मूंगफली को तब तक पीसें जब तक वह हल्का तेल न छोड़ने लगे।
क्रन्ची पीनट बटर में फ्लेवर देने के लिए बादाम या कोको पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
अगर पीनट बटर ज्यादा गाढ़ा लग रहा है तो उसमें तेल मिलाया जा सकता है।
पीनट बटर में बादाम को दरदरा मिलाकर मिलाएं।
वहीं, अगर पीनट बटर चॉकलेट फ्लेवर का बनाना है तो उसमें कोको पाउडर मिलाएं और ब्लेन्ड कर लें।
पीनट बटर को जार में डालकर अच्छे से कवर कर दें।
इसे फ्रीज में रखकर एक महीने तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
पीनट बटर के फायदे
पीनट बटर से सेहत को बहुत से फायदे मिलते हैं क्योंकि यह बटर पोषक तत्वों से भरपूर है। आइए जानते हैं इनके फायदों के बारे में:
एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर
पीनट बटर में फ्लेवनोइड्स, मैंगनीज, सेलेनियम, विटामिन ई और रेस्वेराट्रोल जैसे एंटी ऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं। ये गुण शरीर की ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस और क्रोनिक बीमारियों जैसे दिल की बीमारी आदि से रक्षा करते हैं।
कोलेस्ट्रॉल कम करे
पीनट बटर में हेल्दी फैट्स होते हैं जो खराब कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम कर HDL यानी गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में मदद करते हैं।
वजन कंट्रोल करने में मददगार
पीनट बटर कैलोरी में हाई होने के बावजूद वजन कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसमें शामिल प्रोटीन और फाइबर लंबे समय तक भूख नहीं लगने देते।
यह भी पढ़ें- सुबह की भागदौड़ में भी नहीं छूटेगा प्रोटीन: बिना तेल-मसाले के बनाएं ये 3 हेल्दी ब्रेकफास्ट
यह भी पढ़ें- बच्चा दूध पीने में करता है नखरे? मिल्कशेक की जगह बनाएं बनाना पीनट बटर स्मूदी, नोट करें रेसिपी
Source: Cleveland Clinic