बच्चा दूध पीने में करता है नखरे? मिल्कशेक की जगह बनाएं बनाना पीनट बटर स्मूदी, नोट करें रेसिपी
बच्चा दूध पीने में आनाकानी करता है तो क्यों न इस बार पीनट बटर स्मूदी तैयार की जाए? ...और पढ़ें

बनाना पीनट बटर स्मूदी रेसिपी (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बच्चे हमेशा अपने मन की करते हैं और इसी वजह से उन्हें उचित पोषण देना एक बड़ा चुनौती बन जाती है। अब पेरेंट्स की चिंता केवल उन्हें टाइम पर खाना खिलाना नहीं हैं, बल्कि यह भी है कि उन्हें खाने में क्या खिलाया जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि मार्केट में इतनी मिलावट वाली चीजें मिल रही हैं कि बच्चे की डाइट में क्या शामिल किया जाए, यह बड़ी टेंशन बन गई है।
ऐसे में अगर आपका बच्चा दूध पीने या खाना खाने में आनाकानी करता है तो क्यों न इस बार एक सिंपल मिल्कशेक और सैंडविच की जगह बनाना पीनट बटर स्मूदी तैयार की जाए? इस स्मूदी की सबसे खास बात यह है कि ये हेल्दी होने के साथ-साथ टेस्टी भी है, जिससे बच्चा हष्ट-पुष्ट रहेगा। आइए बनाना पीनट बटर स्मूदी की रेसिपी के बारे में जानते हैं।
बनाना पीनट बटर स्मूदी रेसिपी
पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर यह बनाना पीनट बटर स्मूदी पौष्टिक होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी है, मजाल है कि बच्चा इसे मना कर पाए। यहां पीनट बटर रेसिपी बनाने के लिए सामग्री और रेसिपी बताई जा रही है:
सामग्री
2 केले
2 कप दूध
1/2 कप पीनट बटर
2 चम्मच शहद
1/2 कप रोल्ड ओट्स
3-4 बादाम
2-3 काजू
2-3 अखरोट के टुकड़े
2-3 आइस क्यूब्स
विधि
1. सबसे पहले केला काटकर ब्लेन्डर में डालें।
2. अब उसमें पीनट बटर, ओट्स, शहद और दूध भी डालना है।
3. चाहें तो बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं।
4. इसके बाद सब कुछ ब्लेन्ड कर लें, जब तक मिश्रण स्मूद न हो जाए।
5. अब ऊपर से काजू, बादाम और अखरोट के टुकड़े डालें।
6. आपकी हेल्दी और टेस्टी स्मूदी तैयार है, बच्चे को सुबह के नाश्ते या शाम के स्नैक्स में सर्व करें।
केले और पीनट बटर कॉम्बो क्यों है बेस्ट?
केला और पीनट बटर कैलोरी में ज्यादा होने के साथ ही पोषण का एक बेहतरीन कॉम्बो माना जाता है। जैसा कि ऊपर बताया गया है कि केले में पोटेशियम, फाइबर, आवश्यक विटामिन्स जैसे बी-6 अच्छी मात्रा में होता है। वहीं, पीनट बटर प्रोटीन, मोनो सैचुरेटेड फैट्स, मैग्नीशियम और जिंक से भरपूर होता है। इस तरह यह कॉम्बो बड़ों के साथ ही बढ़ते बच्चों की शारीरिक और मानसिक ग्रोथ के लिए बेस्ट है।