Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अमरूद में कीड़े हैं या नहीं, पहचान करने के लिए अपनाएं 5 तरीके

    Updated: Wed, 28 Aug 2024 07:35 PM (IST)

    अमरूद खाना कई लोग पसंद करते हैं लेकिन बरसात के दिनों में इस फल में कीड़े मिलना भी आम बात होती है। अगर आप भी अक्सर कीड़े वाले अमरूद घर ले आते हैं तो यह ...और पढ़ें

    How to Identify worms in Guava: ऐसे खरीदें बिना कीड़े वाले अमरूद (Image Source: Freepik)
    How to Identify worms in Guava: ऐसे खरीदें बिना कीड़े वाले अमरूद (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. बारिश के मौसम में अमरूद में अक्सर कीड़े देखने को मिलते हैं।
    2. कीड़े होने से अमरूद का स्वाद और आपकी सेहत दोनों बिगड़ सकते हैं।
    3. कुछ बातों का ध्यान रखकर आप मार्केट से बिना कीड़े वाले अमरूद चुन सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बरसात के मौसम में अमरूद में अक्सर कीड़े निकलते हैं, जिससे कई लोग इसे खरीदने से पहले 10 बार सोचते हैं। अगर आपका भी दिल इस मौसम में अमरूद खाने का कर रहा है, तो मन को मारने की जरूरत बिल्कुल नहीं है क्योंकि कुछ बातों का ख्याल रखकर आप बिना कीड़े वाले अमरूद आसानी से चुन सकते हैं। इसी से जुड़े कुछ टिप्स (Guava Buying Guide) इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि कैसे हम घर लाने से पहले ही अमरूद में कीड़े होने का पता लगा सकते हैं।

    ऐसे चुनें बिना कीड़े वाले अमरूद

    • रंगत से करें पता: पका हुआ अमरूद हल्के पीले या हरे रंग का होता है। अगर अमरूद का रंग बहुत गहरा हरा है या उस पर काले धब्बे हैं, तो मुमकिन है कि उसमें कीड़े हों।
    • अमरूद का आकार: एक फ्रेश अमरूद का आकार एक समान होता है यानी उसमें कोई उभार या गड्ढे नहीं होते हैं। अगर अमरूद का आकार असमान है या उसमें ज्यादा छेद हैं, तो मानकर चलिए कि उसमें कीड़े हैं।

    यह भी पढ़ें- अमरूद ही नहीं इनकी पत्तियां भी हैं गुणकारी

    • दबाकर देखें: पका हुआ अमरूद हमेशा थोड़ा मुलायम होता है, लेकिन अगर यह बहुत ज्यादा सख्त या काफी मुलायम है, तो मुमकिन है कि उसमें कीड़े हों।
    • खुशबू से लगाएं पता: पका हुए अमरूद में मीठी खुशबू होती है, लेकिन अगर अमरूद से कोई खास खुशबू नहीं आ रही है या उसमें सड़ी हुई गंध आ रही है, तो संभव है कि उसमें कीड़े हों।
    • काटकर देखें: अमरूद में कीड़े हैं या नहीं, इस बात का पता लगाने के लिए सबसे अच्छा तरीका है कि आप इसे काटकर देखें, अगर उसमें कोई छेद या सुरंगें हैं, तो इसका मतलब है कि उसमें कीड़े हैं।

    इन बातों का भी रखें ध्यान

    • ऑनलाइन की बजाय सीधे मार्केट से जाकर आप ताजा अमरूद खरीद सकते हैं।
    • अगर आपके लिए मुमकिन हो तो किसान से सीधे अमरूद खरीदें। इससे इसमें कीड़ों की संभावना कम हो जाएगी।
    • अमरूद को खरीदते समय इसे चारों तरफ घुमा कर ध्यान से देखें और ऊपर बताए गए तरीकों को फॉलो करें।
    • एक बार में बहुत सारे अमरूद न खरीदें, जिससे अगर कुछ खराब भी हों तो आपको ज्यादा नुकसान न हो।

    यह भी पढ़ें- हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने से लेकर आंखों की रोशनी बढ़ाने तक, जानें अमरूद खाने के ढेरों फायदे