विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हेल्दी खाकर दूर करनी है Pizza की क्रेविंग, तो बस इस आसान रेसिपी से झटपट करें तैयार

Published: Tue, 22 Jul 2025 08:07 PM (IST)

क्या आपके मन में अचानक गरमागरम चीज से भरा पिज्जा खाने की क्रेविंग हो रही है? वो कुरकुरा बेस पिघलती ...और पढ़ें

इस रेसिपी से पिज्जा को दें हेल्दी ट्विस्ट (Image Source: Freepik)
इस रेसिपी से पिज्जा को दें हेल्दी ट्विस्ट (Image Source: Freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज हम आपके लिए लाए हैं एक ऐसी हेल्दी और झटपट बनने वाली पिज्जा रेसिपी जो न केवल आपकी पिज्जा क्रेविंग को शांत करेगी, बल्कि आपकी सेहत का भी पूरा ख्याल रखेगी। जी हां, हम बात कर रहे हैं Oats-Vegetable Pizza की, जो इतना स्वादिष्ट बनेगा कि आप इसे बार-बार बनाना चाहेंगे।

हेल्दी पिज्जा बनाने के लिए सामग्री

बेस के लिए:

  • ओट्स : 1 कप (रोल्ड ओट्स या इंस्टेंट ओट्स)
  • दही : ¼ कप (गाढ़ा दही)
  • पानी : 2-3 बड़े चम्मच (जरूरत के अनुसार)
  • नमक : ¼ छोटा चम्मच
  • बेकिंग सोडा : ¼ छोटा चम्मच

टॉपिंग के लिए:

  • पिज्जा सॉस : 2-3 बड़े चम्मच
  • पनीर : ¼ कप (क्यूब्स में कटा हुआ) या कद्दूकस किया हुआ मोजरेला चीज (लो फैट वाला)
  • प्याज : ½ (पतले स्लाइस में कटा हुआ)
  • शिमला मिर्च : ½ (बारीक कटी हुई, किसी भी रंग की)
  • मशरूम : 4-5 (स्लाइस में कटे हुए, ऑप्शन)
  • कॉर्न : 2 बड़े चम्मच (उबले हुए)
  • काली मिर्च पाउडर : ¼ छोटा चम्मच
  • ऑरेगैनो : ½ छोटा चम्मच
  • चिली फ्लेक्स : ½ छोटा चम्मच
  • ऑलिव ऑयल : 1 छोटा चम्मच (पकाने के लिए)

यह भी पढ़ें- मानसून में कुछ चटपटा और ठंडा खाना है? घर पर बनाएं स्ट्रीट स्टाइल दही वड़ा; बाजार जैसा म‍िलेगा स्‍वाद

हेल्दी पिज्जा बनाने की विधि

  • सबसे पहले ओट्स को मिक्सी में पीसकर उसका पाउडर बना लें।
  • एक बड़े कटोरे में ओट्स का पाउडर, दही, नमक और बेकिंग सोडा डालें।
  • धीरे-धीरे पानी डालते हुए एक गाढ़ा पेस्ट या आटा जैसा मिश्रण तैयार करें। यह बहुत ज्यादा पतला या बहुत ज्यादा सूखा नहीं होना चाहिए। इसे 5-10 मिनट के लिए अलग रख दें।
  • इतना करने के बाद एक पैन में ऑलिव ऑयल गरम करें। फिर, प्याज और शिमला मिर्च डालकर हल्का भून लें ताकि उनका कच्चापन निकल जाए, लेकिन वे क्रिस्पी बनी रहें। मशरूम या अन्य सब्जियां हों तो उन्हें भी भून लें।
  • अब एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और आंच को धीमा रखें, फिर तवे पर थोड़ा-सा तेल फैलाएं।
  • ओट्स के मिश्रण का एक बड़ा चम्मच या अपनी पसंद के आकार का हिस्सा लेकर तवे पर डालें और गोल आकार में फैलाएं (जैसे चीला फैलाते हैं)। इसे बहुत ज्यादा मोटा न करें।
  • इसे धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक एक तरफ से पकने दें, जब तक कि वह हल्का सुनहरा न हो जाए।
  • अब इसे पलट दें। गैस की आंच को और धीमा कर दें। फिर पके हुए हिस्से पर पिज्जा सॉस फैलाएं।
  • उसके ऊपर कटी हुई सब्जियां और पनीर/चीज डालें। ऊपर से काली मिर्च पाउडर, ऑरेगैनो और चिली फ्लेक्स छिड़कें।
  • तवे को ढक्कन से ढक दें और धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकने दें, जब तक कि चीज पिघल न जाए और बेस कुरकुरा न हो जाए।
  • गरमागरम ओट्स-वेजिटेबल पिज्जा को स्लाइस में काटें और तुरंत परोसें।

यह भी पढ़ें- बारिश के मौसम का परफेक्ट स्नैक है फ्राइड आलू चाट, इस आसान रेसिपी से आप भी करें तैयार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।