विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डाइट में 10 तरीकों से शामिल करें Pumpkin Seeds, सेहत के साथ स्वाद में भी नहीं रहेगी कोई कमी

Published: Mon, 13 Jan 2025 06:00 PM (IST)

पोषण का पावरहाउस कहलाने वाले कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds) सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं। जी ...और पढ़ें

Pumpkin Seeds: कद्दू के बीज खाने के लिए बेस्ट हैं 10 तरीके (Image Source: Freepik)
Pumpkin Seeds: कद्दू के बीज खाने के लिए बेस्ट हैं 10 तरीके (Image Source: Freepik)

HighLights

  1. कद्दू के बीज सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
  2. ज्यादातर लोग इन्हें खाने का सही तरीका नहीं जानते हैं।
  3. इन्हें आप 10 शानदार तरीकों से डाइट में शामिल कर सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Pumpkin Seeds: कद्दू के बीज, जिन्हें पंपकिन सीड्स भी कहा जाता है, छोटे आकार में बड़े फायदे देने वाला एक सुपरफूड है। इनमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन, जिंक, मैग्नीशियम, एंटीऑक्सीडेंट्स और ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

हार्ट हेल्थ को सुधारने से लेकर आपकी इम्यून पावर को बढ़ाने वाले ये बीज महिलाओं से लेकर पुरुषों तक हर किसी की डाइट में जरूर होने चाहिए, लेकिन अगर आप अब तक इन्हें खाने का सही तरीका नहीं जानते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। इन बीजों को अपने खाने में शामिल करना बेहद आसान है। इस आर्टिकल में हम कद्दू के बीजों को डाइट में शामिल करने के कुछ हेल्दी और टेस्टी तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।

स्मूदी में टेस्टी ट्विस्ट

अपनी सुबह की स्मूदी में 1-2 बड़े चम्मच कद्दू के बीज डालें। ये स्मूदी को गाढ़ा बनाते हैं और इसमें प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स की मात्रा बढ़ा देते हैं। इससे आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे।

ओट्स को बनाएं और भी टेस्टी

ओट्स या दलिया के ऊपर भुने हुए कद्दू के बीज डालें। इससे नाश्ता कुरकुरा और स्वादिष्ट बन जाता है, साथ ही इसमें पोषण भी बढ़ जाता है।

सलाद में हेल्दी टच

ताजे फल या हरी सब्जियों के सलाद में कद्दू के बीज डालें। ये सलाद को एक अनोखा स्वाद देते हैं और इसमें जरूरी फैट्स और प्रोटीन एड करते हैं।

यह भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं सर्दियों में अमरूद खाने का सही समय? इन तरीकों से करें इसे डाइट में शामिल

घर का बना एनर्जी बार

घर पर एनर्जी बार बनाते समय कद्दू के बीज, ओट्स और शहद का यूज करें। ये एक हेल्दी और टेस्टी स्नैक है, खासकर वर्कआउट के बाद।

सूप में करें शामिल

पालक, टमाटर या कद्दू के सूप पर भुने हुए कद्दू के बीज डालें। ये सूप को ज्यादा स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाते हैं।

डिप्स में क्रीमीपन

हम्मस, पेस्टो या गार्लिक डिप्स में कद्दू के बीज ब्लेंड करें। ये डिप्स को क्रीमी और प्रोटीन से भरपूर बनाते हैं।

हेल्दी रोटी और पराठे

आटे में पिसे हुए कद्दू के बीज मिलाकर रोटी या पराठा बनाएं। ये एक हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन है, जिसे बच्चे भी पसंद करेंगे।

ट्रेवल मिक्स

कद्दू के बीज को बादाम, किशमिश और मखाने के साथ मिलाकर एक हेल्दी और स्वादिष्ट ट्रेवल मिक्स बनाएं।

डेजर्ट को दें हेल्दी रंग

मफिन, कुकीज या ब्राउनी में कद्दू के बीज डालकर आप इन डेजर्ट को और भी पौष्टिक बना सकते हैं।

क्यों इतने फायदेमंद हैं कद्दू के बीज?

कद्दू के बीज में प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट्स, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। ये हार्ट हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं, पाचन में सुधार करते हैं, इम्युनिटी बढ़ाते हैं और त्वचा के लिए भी फायदेमंद होते हैं।

यह भी पढ़ें- सर्दियों में डाइट में शामिल करें 6 चटनियां; खाने का मजा हो जाएगा दोगुना, सेहत को भी मिलेगा फायदा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।