Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारत के इन हिस्सों में बनता है दुनिया का सबसे बेहतरीन Cheese, PM मोदी ने भी की जमकर तारीफ 

    Updated: Thu, 04 Jun 2026 07:00 PM (IST)

    ब्राजील में Indian Cheese को मिले सम्मान के बाद पीएम मोदी ने भी इनकी सराहना की है। ...और पढ़ें

    दुनिया भर में छा रही हैं भारत की ये चीज (Image Source: AI-Generated)

    दुनिया भर में छा रही हैं भारत की ये चीज (Image Source: AI-Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ब्राजील में हुई एक अंतरराष्ट्रीय चीज प्रतियोगिता में जब भारत की दो देसी 'चीज' ने बड़े अवार्ड जीते, तो सोशल मीडिया पर इसकी जमकर चर्चा हुई। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके बताया कि कैसे Indian Cheese आज पूरी दुनिया में अपनी खास जगह बना रही है। आइए, इस आर्टिकल में जानते हैं भारत के अलग-अलग हिस्सों में मिलने वाली उन खास 'चीज' के बारे में, जिनका स्वाद बेहद लाजवाब है।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Narendra Modi (@narendramodi)

    कलारी चीज

    जब भी बात बेहतरीन चीज की आती है, तो जम्मू-कश्मीर की 'कलारी' का जिक्र जरूर होता है। इसका टेक्सचर और स्वाद इतना शानदार होता है कि इसे 'कश्मीर का मोजेरेला' कहा जाता है। बता दें, यह कोई नया ट्रेंड नहीं है, ब्लकि गुर्जर-बकरवाल समुदाय के लोग कई पीढ़ियों से इस स्वादिष्ट चीज को पारंपरिक तरीके से बनाते आ रहे हैं।

    चुरपी चीज

    अगर आप लद्दाख, सिक्किम या अरुणाचल प्रदेश की वादियों में जाएं, तो वहां आपको 'चुरपी' नाम की चीज मिलेगी, जो वहां के लोगों के बीच बहुत मशहूर है। इस देसी चीज की सबसे बड़ी और अनोखी बात यह है कि इसे बनाने के लिए याक के दूध का इस्तेमाल किया जाता है, जो इसे बाकी सभी चीज से बिल्कुल अलग बनाता है।

    टोपली नु पनीर

    पहाड़ों से निकलकर पश्चिम भारत की तरफ आएं, तो महाराष्ट्र और गुजरात में भी आपको चीज की एक बेहतरीन और पारंपरिक वैरायटी मिलेगी। इसे 'टोपली नु पनीर' कहा जाता है। इस स्वादिष्ट चीज की अपनी एक खास पहचान है और इसे 'सुरती चीज' के नाम से भी जाना जाता है।

    Indian cheese varieties

    (Image Source: Magnific)

    बंडेल चीज

    पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में एक जगह है 'बंडेल', जहां यह खास चीज बनाई जाती है। इसका इतिहास पुर्तगालियों के समय से जुड़ा है। यह छोटे-छोटे गोल आकार में आती है और इसका स्वाद थोड़ा नमकीन और 'स्मोकी' होता है। इसे लंबे समय तक खराब होने से बचाने के लिए धुएं में पकाया जाता है। अगर आप स्ट्रॉन्ग फ्लेवर पसंद करते हैं, तो बंडेल चीज आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए।

    खबरें और भी

    कालिम्पोंग चीज

    पश्चिम बंगाल के ही एक और खूबसूरत हिल स्टेशन कालिम्पोंग में यह चीज तैयार की जाती है। इसकी बनावट थोड़ी सख्त होती है और इसका स्वाद काफी हद तक यूरोपियन 'गौडा' चीज से मिलता-जुलता है। इसे बनाने की शुरुआत सालों पहले एक पादरी ने की थी, और आज यह दार्जिलिंग और सिक्किम के आसपास के इलाकों में काफी लोकप्रिय है।

    Cheese

    (Image Source: Magnific)

    कुदम चीज

    कश्मीर में कलारी के अलावा एक और दिलचस्प चीज मिलती है जिसे 'कुदम' कहा जाता है। यह गुर्जर-बकरवाल समुदाय द्वारा ही बनाई जाती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बहुत ज्यादा 'चुई' यानी चबाने वाली होती है, लगभग रबर जैसी। इसे महीनों तक खराब हुए बिना रखा जा सकता है। इसका स्वाद काफी माइल्ड होता है।

    'लोकल से ग्लोबल' की ओर बढ़ता भारत

    इन्हीं में से देसी चीज की कुछ बेहतरीन वैरायटीज का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज हम 'लोकल से ग्लोबल' होने की बात कर रहे हैं और इसमें भारतीय चीज हमें आगे का रास्ता दिखा रही है।

    उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि भारत का यह अनूठा स्वाद, यहां की परंपरा और हमारी बेहतरीन क्वालिटी दुनिया भर के लोगों को एक बिल्कुल नया अनुभव देगी। आने वाले समय में देसी चीज का यह स्वाद विश्वभर के लोगों का भारत के साथ एक नया रिश्ता जोड़ने का काम करेगा।

    यह भी पढ़ें- दिल को छू जाता है कटरा की गलियों का ये स्वाद, शेफ से जानें घर पर कलाड़ी कुलचा बनाने की आसान रेसिपी

    यह भी पढ़ें- दूध फाड़कर घर पर ही बनाएं बाजार जैसा मसाला पनीर, नोट करें झटपट बनने वाली आसान रेसिपी