Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कहीं सर्दियों में आप भी तो नहीं खा रहे हैं मिलावटी गुड़, घर बैठे इन आसान तरीकों से करें टेस्ट

    Updated: Thu, 26 Dec 2024 04:34 PM (IST)

    गुड़ का इस्तेमाल सर्दियों में काफी मात्रा में किया जाता है। इसे खाने से आयरन की कमी दूर होती है। साथ ही और भी कई जरूरी मिनरल्स भी मिलते हैं लेकिन अगर ...और पढ़ें

    नकली गुड़ खाने से आपकी सेहत को हो सकते हैं गंभीर नुकसान (Picture Courtesy: Freepik)
    नकली गुड़ खाने से आपकी सेहत को हो सकते हैं गंभीर नुकसान (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Jaggary Purity Test: गुड़ हमेशा से ही भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा रहा है। यह न केवल मीठा होता है, बल्कि कई पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। इसलिए सर्दियों में इसका काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। तिल आदि के लड्डू बनाने में या इसे दूध या घी के साथ भी कई लोग खाते हैं, ताकि उनकी इम्युनिटी बढ़े और शरीर को पोषण मिले। ऐसे में मांग बढ़ने की वजह से बाजार में मिलावटी गुड़ की भरमार हो जाती है। इसके कारण, शुद्ध गुड़ को पहचानना मुश्किल हो जाता है। इसलिए हम यहां कुछ ऐसे टिप्स (How To Test Jaggery Authenticity) बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप घर बैठे गुड़ की शुद्धता की जांच (Check Jaggery Purity) कर सकते हैं।

    गुड़ की शुद्धता की पहचान के तरीके

    दिखावट

    • रंग- शुद्ध गुड़ का रंग हल्का भूरा या सुनहरा पीला होता है। बहुत चमकीला रंग या आर्टिफिशियल रंगों की मौजूदगी मिलावट का संकेत हो सकती है।
    • बनावट- शुद्ध गुड़ की बनावट थोड़ी खुरदरी होती है, लेकिन अगर यह चिकना या बहुत ज्यादा चमकदार है, तो यह मिलावटी हो सकता है।

    स्वाद

    • मिठास- शुद्ध गुड़ का स्वाद मीठा होता है, लेकिन इसमें थोड़ी सी मिट्टी जैसी महक भी आती है।
    • अन्य स्वाद- अगर गुड़ का स्वाद कड़वा, खट्टा या बहुत ज्यादा मीठा लग रहा है, तो यह मिलावटी हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: एक महीना चाय में चीनी की जगह मिलाएं गुड़, सेहत में नजर आएंगे हैरान करने वाले बदलाव!

    पानी में घोलकर

    • सॉल्युबिलिटी- शुद्ध गुड़ पानी में आसानी से घुल जाता है। अगर गुड़ पानी में पूरी तरह से नहीं घुल रहा है या नीचे बैठ जा रहा है, तो इसमें मिलावट हो सकती है।
    • रंग- शुद्ध गुड़ को पानी में घोलने पर पानी का रंग हल्का भूरा हो सकता है। यदि पानी का रंग बहुत ज्यादा बदल रहा है, तो इसमें रंग मिलाया गया हो सकता है।

    जलाकर

    • धुआं- शुद्ध गुड़ को जलाने पर साफ धुआं निकलता है। अगर धुआं काला या बहुत ज्यादा धुंआ है, तो इसमें मिलावट हो सकती है।

    गुड़ खरीदते समय ये सावधानियां बरतें

    • भरोसेमंद दुकानदार- हमेशा किसी भरोसेमंद दुकानदार से ही गुड़ खरीदें।
    • खुले में रखा गुड़ न खरीदें- धूल-मिट्टी से दूषित गुड़ से बचें।
    • छोटी मात्रा में खरीदें- एक बार में बहुत ज्यादा गुड़ न खरीदें।
    • पैकेजिंग पर ध्यान दें- पैकेट पर उत्पादन की तारीख, एक्सपायरी डेट और अन्य जरूरी जानकारियां जरूर देखें।

    गुड़ खाने के फायदे

    • पाचन में सुधार- गुड़ पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है।
    • एनर्जी का स्तर बढ़ाता है- यह शरीर को तुरंत एनर्जी देता है।
    • खून साफ करता है- गुड़ खून को साफ करने में मदद करता है।
    • इम्युनिटी बढ़ाता है- यह शरीर की इम्यून पावर को बढ़ाता है
    • अन्य फायदे- गुड़ आयरन, कैल्शियम और अन्य जरूरी मिनरल्स का एक अच्छा सोर्स है।

    यह भी पढ़ें: सर्दियों में जरूर खाएं गुड़ और भुने हुए चने, फायदे जानकर दंग रह जाएंगे आप