नमक-चीनी और बिस्किट गए सील? ये देसी जुगाड़ देखकर कहेंगे- पहले क्यों नहीं पता था!
बरसात के मौसम में खाने-पीने की चीजों जैसे- नमक, बिस्किट, चीनी, आटा और दालों में नमी या सीलन आना बेहद आम बात है। ...और पढ़ें

फूड्स को सीलन से बचाने के टिप्स (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बरसात के मौसम में खाने-पीने की चीजों जैसे- नमक, बिस्किट, चीनी, आटा और दालों में नमी या सीलन आना बेहद आम बात है। लेकिन ऐसा नहीं है कि इनसे छुटकारा पाया ही नहीं जा सकता। ऐसे कई तरीके हैं जिनकी मदद से बारिश के मौसम में चीजों को सीलन से बचा सकते हैं। आइए इन हैक्स के बारे में डिटेल में जानते हैं।
आटा, चावल और दालें
आटा, चावल और दालों को नमी से बचाने के लिए तेज पत्ता इस्तेमाल किया जा सकता है। खाने में स्वाद बढ़ाने वाला यह तेज पत्ता बारिश के मौसम में चीजों को कीड़ों और सीलन से बचाने का काम करता है। इसके लिए कंटेनर में 3-4 तेज पत्ता डालकर रखें।
नमकीन और बिस्कट
किचन में डिब्बे में बंद नमकीन और बिस्किट भी इस मौसम में अपने आप सील जाते हैं। इसके लिए 2 तरीके अपनाए जा सकते हैं। एक तो इन स्नैक्स को एयरटाइट डिब्बे में बंद करके रखें और दूसरा डिब्बा बदलने की जगह टिशू पेपर या ब्लॉटिंग पेपर उसके ऊपर डालकर बंद कर दें।
नमक और चीनी
नमक और चीनी को सीलन से बचाने के लिए उसे एयरटाइट डिब्बे में बंद करके रखा जा सकता है। इसके अलावा, इन चीजों से नमी सोखने के लिए एक छोटे सूती कपड़े में चावल, लौंग या सिलिका जेल का पाउच डाला जा सकता है। वहीं, नमक और चीनी में मुरमुरे डालकर रखने से भी नमी नहीं रहती।
खबरें और भी
कॉफी
कॉफी को अगर ठीक से स्टोर न किया जाए तो वह जल्दी गीली सी हो जाती है, खासकर बारिश के मौसम में ऐसा होना आम है। इससे बचने के लिए एक टीशू पेपर लें और उसमें चावल के दाने डालकर कॉफी के डिब्बे में डाल दें। इसके अलावा, एल्युमिनियम फॉयल को डिब्बे के ऊपर लगाया जा सकता है।
बेसन और सूजी
बरसात में बेसन और सूजी न सिर्फ सील जाते हैं, बल्कि उनकी गंध भी बदल जाती है। ऐसे में इन्हें खुले पैकेट में रखने के बजाय डिब्बाबंद कंटेनर में स्टोर करना चाहिए।
मसाले
मसालों में नमी सोखने के लिए लौंग, चावल और तेजपत्ता को डिब्बे में डाला जा सकता है। इन्हें भाप से दूर के रखने के साथ ही साबुत हल्दी की गांठ और तेज पत्ते का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। गीली चम्मच भी यूज में लाने से बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें- प्रेशर कुकर से निकल रहा है पानी और नहीं बज रही सीटी? 5 आसान ट्रिक्स से घर पर ही करें ठीक
यह भी पढ़ें- खराब समझकर फेंकें नहीं, 6 तरीकों से काम में लाएं फ्रिज में रखा पुराना दूध; सब करेंगे आपकी तारीफ