विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुगल ही भारत लाए थे खाने-पीने की ये 8 चीजें, आज भी खूब चाव से खाते हैं लोग

Published: Sun, 01 Sep 2024 01:11 PM (IST)

भारतीय खाने की बात कुछ अलग है आप दुनियाभर में कहीं भी चले जाएं लेकिन अपने देश जैसी मेहमाननवाजी आपको ...और पढ़ें

Mughal Indian Foods: भारत को मुगलों की देन हैं खाने-पीने की ये 8 चीजें (Image Source: Freepik)
Mughal Indian Foods: भारत को मुगलों की देन हैं खाने-पीने की ये 8 चीजें (Image Source: Freepik)

HighLights

  1. मुगल भारत में अपने साथ कुछ ऐसे व्यंजन लेकर आए जिन्हें आज भी बेहद पसंद किया जाता है।
  2. भारतीय खानपान की विविधता को बढ़ाने में भारत में मुगल साम्राज्य को काफी बड़ा श्रेय जाता है।
  3. इन व्यंजनों को देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग स्वाद और सामग्री के साथ पकाया जाता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मुगलों का भारत में आना न सिर्फ राजनीतिक और सांस्कृतिक लिहाज याद किया जाता है, बल्कि यह भारतीय रसोई में भी एक बड़ा बदलाव लेकर आया। मुगल शासक अपने साथ मध्य एशिया और पर्शिया से जुड़े तरह-तरह के व्यंजन (Mughal Foods) और रीति-रिवाज लेकर आए, जो आज भी भारतीय भोजन का एक अभिन्न अंग बने हुए हैं। इस आर्टिकल में हम मुगलों द्वारा भारत लाई गई खानपान की ऐसी 8 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आज भी आप और हम बड़े स्वाद से खाते हैं। आइए जानें।  

1) बिरयानी

बिरयानी मुगल रसोई की सबसे फेमस डिश है। यह चावल से तैयार एक मसालेदार पकवान है जिसमें मीट, सब्जियां या फिर सी फूड भी शामिल हो सकता है। बता दें, बिरयानी को बनाने की विधि मुगलों द्वारा ही भारत लाई गई थी और आज इसे देश के अलग-अलग हिस्सों में तरह-तरह के स्वाद में तैयार किया जाता है।

2) कबाब

मीट के छोटे-छोटे टुकड़ों को धागे में पिरोकर ग्रिल पर पकाने के बाद कबाब तैयार किया जाता है। मुगल शासकों के साथ ही कबाब बनाने की ढेरों रेसिपीज भी भारत आईं, जैसे कि शिकमपुर कबाब, सीख कबाब, और रेशमी कबाब आज भी भारतीय खानपान में काफी लोकप्रिय व्यंजन है जिसे तरह-तरह की सामग्री के साथ पकाया जाता है।

3) करी

मसालों को साथ में पकाने के बाद तैयार होने वाली गाढ़ी सॉस को ही करी कहा जाता है। चिकन करी, अंडा करी या फिर शाकाहारी व्यंजनों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। मुगल रसोई में करी का अहम स्थान था और इसकी ढेरों रेसिपीज भी मुगल शासक ही भारत लाए थे। देश के अलग-अलग हिस्सों में इसका अलग ही स्वाद चखने को मिलता है।

4) रोटी

रोटी के बिना भारतीय भोजन का जायका ही पूरा नहीं होता है। मुगल शासक ही इसे भारत लेकर आए थे। रोटी एक गोल, चपटी ब्रेड है जो जिसे बनाने के लिए आमतौर पर आटे का इस्तेमाल किया जाता है और इसे तवे पर पकाने के बाद सब्जी के साथ परोसा जाता है।

यह भी पढ़ें- ताज महल से भी पुरानी है आगरा के पेठे की कहानी, शाहजहां की एक मांग पर बनी थी यह मिठाई

5) शरबत

यह एक ठंडा पेय है जो फलों के रस, चीनी और पानी से बनकर तैयार होता है।  मुगल शासक ही शरबत बनाने की विधियों को भारत लेकर आए थे और आज यह भारतीय खानपान में एक लोकप्रिय दर्जा रखता है। शर्बत में गुलाब से लेकर केसर और कई तरह के फ्लेवर्स का इस्तेमाल किया जाता है।

6) आइसक्रीम

दूध, चीनी और अलग-अलग तरह के फ्लेवर्स के साथ मिलकर बनी आइसक्रीम आज बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी बड़े शौक से खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे बनाने की विधि भी मुगल शासकों के साथ ही भारत आई थी। आज यह एक फेसस डेजर्ट है, जिसे कई तरह के स्वाद में चखा जा सकता है।

7) पान

पान को भी भारतीय मिठाई में गिना जाता है। इसे बनाने के लिए ताड़ी के पत्ते में चूना, सुपारी, कत्था और तरह-तरह के मसालों के मिश्रण के साथ लपेटा जाता है। पान खाने की परंपरा को भी मुगल शासक ही भारत लाए थे, और आज यह देश के अलग-अलग कोनों में खाया जाता है।

8) गुलाब जामुन

मिठाइयों में गुलाब जामुन खाना भी बच्चों से लेकर बड़े तक सभी पसंद करते हैं। इसे बनाने के लिए पहले दूध को फाड़कर खोया मावा तैयार किया जाता है और फिर देसी घी में तलकर चीनी की चाशनी में डुबोया जाता है। इस मिठाई को बनाने की विधि भी मुगल ही भारत लेकर आए थे।

यह भी पढ़ें- 'वाजवान' के बिना अधूरा रहता है Kashmir की आलीशान दावतों का रंग, घंटों की मेहनत झोंककर बनाई जाती हैं शाही डिशेज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।