Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल ट्रिप का असली मजा इन डिशेज के बिना है अधूरा, लिस्ट सेव कर लें कहीं भूल न जाएं

    By Meenakshi NaiduEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Thu, 12 Feb 2026 07:25 PM (IST)

    नेपाल का खान-पान वहां की संस्कृति और परंपरा की झलक पेश करता है। यहां के डिशेज स्वाद और पौष्टिकता का बेहतरीन मेल हैं। मोमो नेपाल की पहचान बन चुका है, ज ...और पढ़ें

    नेपाल के प्रसिद्ध व्यंजन: स्वाद और परंपरा का अनूठा संगम (Picture Credit- AI Generated)

    नेपाल के प्रसिद्ध व्यंजन: स्वाद और परंपरा का अनूठा संगम (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल घूमने में जितना खूबसूरत है उतना ही यहां का खान पान भी काफी फेमस है।यहां की डिशेज स्वाद, परंपरा का ऐसा मेल हैं, जो दिल और पेट दोनों को तृप्त कर देते हैं। चाहे त्योहार हो, शादी-ब्याह हो या रोजमर्रा का खाना, नेपाली डिशेज में हर स्वाद और उस अवसर के लिए कुछ खास मिलता है। आइए जानते हैं नेपाल की ऐसी ही कुछ फेमस डिशेज के बारे में, जिनकी जानकारी आपको जरूर होनी चाहिए 

    मोमो

    नेपाल की पहचान बन चुका मोमो तिब्बती प्रभाव वाला डिश है। यह एक तरह की डंपलिंग है, जिसमें सब्जी, पनीर या मीट की स्टफिंग होती है। मोमो को भाप में पकाया जाता है और इसे टमाटर, तिल और मिर्च से बनी खास चटनी के साथ परोसा जाता है। आज यह नेपाल ही नहीं बल्कि भारत समेत कई जगहों पर फेमस है।

    दाल भात

    यह नेपाल का सबसे मेन और ट्रेडिशनल डिश है। इसमें चावल और दाल होती है, साथ ही सब्जियां, अचार और कभी-कभी मीट भी परोसा जाता है। यह पौष्टिक और एनर्जी से भरपूर होता है, जिसे नेपाली लोग दिन में दो बार खाते हैं। "दाल भात पावर, 24 आवर" कहावत यहीं से निकली है।

    सेल रोटी

    सेल रोटी नेपाल का खास ट्रेडिशनल ब्रेड है, जिसे त्योहारों और खास मौकों पर बनाया जाता है। यह चावल के आटे से बनी गोलाकार, क्रंची और मीठी रोटी होती है, जो बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होती है। इसे दही या सब्जी के साथ खाया जाता है और खासतौर पर दीपावली के समय इसका स्वाद लिया जाता है।

    खबरें और भी

    न्यूवाड़ी खाजा सेट

    ये डिश नेपाल के काठमांडू घाटी की न्यूवाड़ी संस्कृति का खास हिस्सा है। इसमें चिउरा (पोहे), मांस, बड़ियां, अचार, अंडा और कई प्रकार की भुजिया शामिल होती हैं। यह प्लेटर स्वाद और परंपरा का अमेजिंग कॉम्बीनेशन है और शादी-ब्याह व त्योहारों पर खासतौर पर परोसा जाता है।

    थकाली खाना

    थकाली लोगों का यह खाना काफी फेमस है। इसमें दाल, चावल, सब्जी, मांस, अचार और घी का खास मेल होता है। थकाली थाली अपने संतुलित स्वाद और सादगी के लिए जानी जाती है। यह खाना यात्रियों और पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है।

    ढिंडो

    ढिंडो नेपाल का ग्रामीण और ट्रेडिशनल डिश है, जिसे आज भी खास तौर पर ग्रामीण इलाकों में खाया जाता है। यह बाजरा या कुट्टू के आटे से बनता है और दिखने में खिचड़ी जैसा लगता है। इसे दाल, सब्जी या मीट के साथ सर्व किया जाता है। ये एक हेल्दी और ग्लूटेन-फ्री डिश मानी जाती है।

    गुंद्रुक

    गुंद्रुक एक फर्मेंटेड हरी पत्तेदार सब्जी है, जो नेपाल की नेशनल डिश मानी जाती है। इसे सुखाकर रखा जाता है और बाद में सूप, तरकारी या अचार के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसका खट्टा स्वाद लोगों को बहुत भाता है और यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

    यह भी पढ़ें- चंद्रगुप्त मौर्य की शादी से लेकर जोधाबाई की रसोई तक, भारतीय दाल का वो इतिहास जो 99% लोग नहीं जानते

    यह भी पढ़ें- शादी में खाने को लेकर कन्फ्यूजन? ये AI टूल पलभर में बता देगा कितना और क्या-क्या खाएं