Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फ्राइज रिजेक्ट हुए तो बौखला गया शेफ! कस्टमर को नीचा दिखाने के चक्कर में गलती से बना बैठा 'Potato Chips', अनोखी है कहानी

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 05:00 PM (IST)

    मूवी देखते समय हम जिन पोटैटो चिप्स को खाते हैं उसके बनने की कहानी बड़ी ही रोचक है, क्योंकि इन्हें गलती से गुस्से में बनाया गया था। ...और पढ़ें

    200 साल पहले गलती से बनी थी पोटैटो चिप्स की रेसिपी (Image Source: AI Generated)

    200 साल पहले गलती से बनी थी पोटैटो चिप्स की रेसिपी (Image Source: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में कई चीजों के आविष्कार सोच-समझकर किसी प्लानिंग से नहीं, इत्तिफाक से हुए हैं। इन चीजों में एक नाम आता है पोटैटो चिप्स का, जिसकी आज न जाने कितनी अरबों डॉलर की इंडस्ट्री है। 

    बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को पोटैटो चिप्स का कोई न कोई फ्लेवर जरूर पसंद होता है, पर यह स्नैक एक शेफ ने गलती से बनाया था। इसके पीछे बड़ी ही रोचक कहानी है, जिसके बारे में हम बात करने वाले हैं। 

    200 साल पहले गलती से बनी थी पोटैटो चिप्स की रेसिपी 

    साल 1853 में न्यूयॉर्क के एक छोटे से शहर साराटोगा स्प्रिंग में मून लेक लॉज नाम का एक रिजॉर्ट हुआ करता था। इस रिजॉर्ट में जॉर्ज क्रूम बतौर शेफ काम कर रहे थे। एक दिन उनका किसी सिरफिरे कस्टमर से पाला पड़ गया, जो हर शेफ के जिंदगी का आम हिस्सा है। कस्टमर भी कोई छोटा-मोटा नहीं, उस समय का बहुत बड़ा बिजनेस टाइकून कॉर्नेलियस वैनडेरबिट था। 

    फ्रेंच फ्राइज के ऑर्डर ने किया चिप्स का इन्वेन्शन 

    कॉर्नेलियस वैनडेरबिट ने फ्रेंच फ्राइज का ऑर्डर दिया, फिर सामने टेबल पर क्रूम ने फ्राइज सर्व भी किए। उसे खाते ही कस्टमर ने शिकायतें शुरू कर दी, उसने कहा कि फ्राइज में नमक भी नहीं है और इनका आकार बहुत ही मोटा व मुलायम है। शेफ ने एक बार फिर से फ्राइज तैयार कर सर्व किये, लेकिन इस बार भी कस्टमर से वही शिकायत सुनने को मिली। कहते हैं उस बिजनेस टाइकून 5 बार शिकायत कर फ्राइज लौटाए थे। 

    मजा चखाने के लिए गुस्से में बनाए पोटैटो चिप्स

    इतनी बार फ्राइज लौटा देने के बाद तो शेफ जैसे गुस्से में तिलमिला गया। उसने कस्टमर को मजा चखाने की सोची और आलू के साथ एक्सपेरिमेंट करना शुरू कर दिया। जॉर्ज ने गोलाई में इतने बारीक आलू काटे कि उसे कांटे की चम्मच से भी नहीं खाया जा सकता था। इसके साथ ही, उसमें नमक भी जरूरत से ज्यादा डाल दिया। 

    खबरें और भी

    दरअसल, शेफ चाहता था कि अब कस्टमर इसे खाने के बाद बस किसी तरह चला जाए। आखिरकार आलू से बनी यह स्पेशल चीज शख्स के सामने पेश की गई। कॉर्नेलियस ने जैसे ही उन महीन आलू को मुंह में रखा, वह तारीफ किये बिना रह नहीं पाया। शेफ यह दृश्य देखकर हैरान था, उसे अंदाजा तक नहीं था कि दुनिया में पोटैटो चिप्स का आविष्कार हो चुका है।