Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    डाइजेशन के लिहाज से सुपर हेल्दी होते हैं Pudina Rice, इस आसान रेसिपी से झटपट करें तैयार

    Updated: Tue, 26 Aug 2025 01:15 PM (IST)

    अगर आप कुछ हल्का स्वादिष्ट और हेल्दी खाने की तलाश में हैं तो पुदीना राइस एक बेहतरीन ऑप्शन है। ये न सिर्फ खाने में लाजवाब लगते हैं बल्कि पाचन के लिहाज ...और पढ़ें

    इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं टेस्टी पुदीना राइस (Image Source: Freepik)
    इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं टेस्टी पुदीना राइस (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. पुदीना राइस तैयार करना काफी आसान है।
    2. इसे आप अचार या रायते के साथ भी खा सकते हैं।
    3. इसे पापड़ या अपनी मनपसंद सब्जी के साथ भी परोस सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी दोपहर के खाने के बाद भारीपन और पेट में गड़बड़ी महसूस करते हैं? क्या आप कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ आपके पेट को भी सुकून दे? अगर हां, तो पुदीना राइस आपके लिए परफेक्ट समाधान है। यह सिर्फ एक साधारण पुलाव नहीं, बल्कि स्वाद और सेहत का ऐसा कॉम्बिनेशन है, जो मिनटों में आपके पेट को शांत कर देगा।

    ताजा पुदीने की मनमोहक खुशबू और उसका ठंडक भरा एहसास, इस डिश को न सिर्फ लाजवाब बनाता है, बल्कि डाइजेशन को भी कमाल का बूस्ट देता है। इसे बनाना इतना आसान है कि आप इसे कभी भी झटपट बना सकते हैं। आइए, जानते हैं इस सुपर हेल्दी और डिलीशियस पुदीना राइस की आसान रेसिपी।

    पुदीना राइस बनाने के लिए सामग्री

    • 1 कप बासमती चावल
    • 1 गुच्छी ताजा पुदीना
    • आधा गुच्छी धनिया
    • 1-2 हरी मिर्च (आप अपने स्वाद के अनुसार कम-ज्यादा कर सकते हैं)
    • 1 इंच अदरक का टुकड़ा
    • 4-5 लहसुन की कली
    • 1 बड़ा प्याज (बारीक कटा हुआ)
    • 1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
    • 1/2 चम्मच जीरा
    • 1 तेजपत्ता
    • 2 लौंग
    • 1 छोटी इलायची
    • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
    • 1/2 चम्मच गरम मसाला
    • नमक स्वादानुसार
    • 2 चम्मच तेल या घी

    पुदीना राइस बनाने की विधि

    • सबसे पहले चावल को धोकर 15-20 मिनट के लिए भिगो दें।
    • अब एक मिक्सर जार में पुदीना, धनिया, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालकर थोड़ा सा पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें।
    • एक प्रेशर कुकर या गहरे पैन में तेल/घी गरम करें। इसमें जीरा, तेजपत्ता, लौंग और इलायची डालकर भूनें।
    • अब इसमें कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें।
    • इसके बाद कटा हुआ टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं।
    • अब तैयार किया हुआ पुदीना-धनिया का पेस्ट इसमें डालें और 2-3 मिनट तक भूनें ताकि इसका कच्चापन निकल जाए।
    • हल्दी पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
    • अब भिगोए हुए चावल डालें और धीरे-धीरे मसाले के साथ मिलाएं।
    • चावल के अनुसार 1.5 से 2 कप पानी डालें, ढक्कन बंद करें और एक सीटी आने तक पकाएं।
    • कुकर को अपने आप ठंडा होने दें। ढक्कन खोलें और पुदीना राइस को हल्के हाथ से मिला लें।
    • गरमा गरम पुदीना राइस को रायता, पापड़ या अपनी मनपसंद सब्जी के साथ परोसें।

    यह भी पढ़ें- टेस्ट और हेल्थ दोनों के लिए बेस्ट है Mix Veg Raita, यहां बताई आसान रेसिपी से करें तैयार

    यह भी पढ़ें- खाने का स्वाद दोगुना कर देगा करेले का अचार, दादी-नानी की इस रेसिपी से महीनों तक नहीं होगा खराब

    खबरें और भी