दो की जगह खाएंगे चार रोटी! जब बनाएंगे तीखी चटपटी राजस्थानी दही लहसुन चटनी, नोट करें सीक्रेट रेसिपी
अगर कुछ चटपटा और तीखा खाने का मन करे तो घर पर फटाफट बनाएं यह दही लहसुन चटनी।

राजस्थानी पारंपरिक दही लहसुन चटनी (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थानी रसोई की सबसे खास बात यह है कि यहां के लोग कम से कम चीजों में बेहतरीन बनाना सीख लेते हैं। अब यहां के पारंपरिक व्यंजन ही देख लीजिए, पानी की कमी से सब्जियां नहीं उग पाईं तो गट्टे की सब्जी, केर सांगरी और दाल-बाटी चूरमा जैसी डिशेज तैयार कर डालीं।
आज हम इन रेसिपी से हटके यहां की फेमस ट्रेडिशनल चटनी की बात करने वाले हैं। अभी तक तो अपने धनिये की, टमाटर की या आंवले की न जाने कितनी तरह की चटनी खाई होंगी। चलिए आज दही लहसुन चटनी कि रेसिपी जानते हैं।
राजस्थानी पारंपरिक दही लहसुन चटनी
राजस्थानी की यह दही लहसुन चटनी एकदम तीखी, चटाकेदार बनती है और इसका स्वाद तो कभी नहीं भूल पाएंगे। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी:
सामग्री
1/2 कप लहसुन
1 कप दही
2-3 बड़े बड़े चम्मच लाल मिर्च
1/2 छोटा चम्मच हल्दी
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1-2 चम्मच घी
2 चुटकी हींग
1 छोटा चम्मच जीरा
स्वादानुसार नमक
विधि
1/2 कप लहसुन की कलियों को अच्छे से छीलकर धो लें।
इसके बाद बेहतर स्वाद के लिए इन्हें ओखली में दरदरा सा पीस लेना है। अगर ओखली छोटी है तो इसे थोड़ा-थोड़ा करके कूट लें। दूसरे विकल्प के तौर पर मिक्सी तो सभी घरों में है ही।
अब गैस पर कड़ाही रखें और उसमें घी डालकर गर्म कर लें।
आप चाहें तो घी की जगह अपनी पसंद का तेल भी डाल सकते हैं।
इसमें जीरा और हींग भून लें और फिर लहसुन का पेस्ट इसमें डालकर थोड़ी देर फ्राई करें।
इस लहसुन के पेस्ट में 1/2 छोटा चम्मच हल्दी, 2-3 बड़े बड़े चम्मच लाल मिर्च और 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर मिलाएं। इसे थोड़ी देर पकने दें जब तक मसाला तेल या घी न छोड़ने लगे।
अब बारी है इस पेस्ट में दही डालने की। इसमें 1 कप दही डालकर चम्मच से चलाते रहें।
इसे धीमी आंच पर 8-10 मिनट तक पकाना है या तब तक जब लगे कि दही से घी अलग होने लगा है।
ध्यान रहे कि दही को ऐसे ही नहीं छोड़ना है, उसे चम्मच से लगातार चलाते रहें। ठीक उसी तरह जैसे कढ़ी के प्रोसेस में फॉलो किया जाता है।
आखिर में चटनी को ठंडा होने के छोड़ दें।
फिर इसे एक कंटेनर मेमन स्टोर कर लें और खाने या स्नैक्स में परोसें।
