Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एक घूंट भरते ही रोम-रोम को ताजगी पहुंचाता है 'तरबूज का शरबत', स्वाद ऐसा कि गर्मी में खुश हो जाए दिल

    Updated: Tue, 28 Apr 2026 02:45 PM (IST)

    चिलचिलाती धूप, ऊपर से गिरता पसीना और झुलसा देने वाली लू -गर्मियों का मौसम आते ही शरीर पस्त होने लगता है। ...और पढ़ें

    घर पर ऐसे बनाएं टेस्टी और रिफ्रेशिंग तरबूज शरबत (Image Source: AI-Generated)

    घर पर ऐसे बनाएं टेस्टी और रिफ्रेशिंग तरबूज शरबत (Image Source: AI-Generated) 

    HighLights

    1. तरबूज का शरबत गर्मी में तुरंत ताजगी और ठंडक देता है

    2. यह शरीर को हाइड्रेट कर लू लगने से बचाता है

    3. आसान रेसिपी से घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी शरबत

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी के दिनों में जब प्यास बुझाने के लिए सादा पानी भी कम लगने लगता है। तब मन बस एक ही चीज तलाशता है, जो न सिर्फ प्यास बुझाए बल्कि शरीर के कोने-कोने में ठंडक भर दे। ऐसे में, 'तरबूज का शरबत' किसी वरदान से कम नहीं है। इसका रिफ्रेशिंग स्वाद लेकर ही आधे से ज्यादा थकान तो वैसे ही दूर हो जाती है।

    Tarbooz Sharbat Recipe

    (Image Source: AI-Generated) 

    ताजगी का जबरदस्त डोज है 'तरबूज शरबत'

    तरबूज में लगभग 92% पानी होता है, जो इसे गर्मियों का सबसे बेहतरीन फल बनाता है, लेकिन जब इसे शरबत का रूप दिया जाता है, तो इसकी ताकत और बढ़ जाती है। इसका एक ठंडा गिलास आपके शरीर को तुरंत हाइड्रेट करता है और लू लगने के खतरे को भी कम कर देता है। तरबूज के शरबत की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह शरीर को भारी महसूस कराए बिना भरपूर एनर्जी देता है।

    तरबूज का शरबत बनाने के लिए सामग्री

    • ताजा तरबूज: 2-3 कप (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ, बीज निकाल दें)
    • पुदीने की पत्तियां: 10-12 (ताजगी के लिए)
    • नींबू का रस: 1 बड़ा चम्मच
    • काला नमक: आधा छोटा चम्मच (स्वाद बढ़ाने के लिए)
    • चीनी या शहद: 1 चम्मच (अगर तरबूज कम मीठा हो, तो)
    • बर्फ के टुकड़े: जरूरत के अनुसार
    • चाट मसाला: एक चुटकी (ऊपर से छिड़कने के लिए)

    Refreshing Watermelon Sharbat Recipe

    (Image Source: AI-Generated) 

    तरबूज का शरबत बनाने की विधि

    • सबसे पहले तरबूज के छिलके उतारकर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। कोशिश करें कि जितने हो सकें उतने बीज निकाल दें, ताकि शरबत का स्वाद कड़वा न हो।
    • एक मिक्सर जार या ब्लेंडर लें। इसमें कटे हुए तरबूज के टुकड़े, पुदीने की ताजा पत्तियां, काला नमक और चीनी डालें। अब इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक कि यह बिल्कुल स्मूद न हो जाए।
    • अगर आप बिल्कुल प्लेन और पतला शरबत पसंद करते हैं, तो इसे एक बड़ी छलनी से छान लें। हालांकि, तरबूज का पल्प सेहत के लिए अच्छा होता है, इसलिए आप इसे बिना छाने भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब इसमें ताजा नींबू का रस मिलाएं और अच्छी तरह चलाएं।
    • बस फिर, एक कांच का गिलास लें। उसमें 2-3 बर्फ के टुकड़े डालें। तैयार किया हुआ तरबूज का शरबत इसमें पलटें। ऊपर से एक चुटकी चाट मसाला छिड़कें और गिलास के किनारे पर पुदीने की एक पत्ती या तरबूज का छोटा टुकड़ा लगाकर इसे गार्निश करें।
    • अगर आप इस शरबत को थोड़ा और मजेदार बनाना चाहते हैं, तो इसमें आधा छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर मिला दें। यह न सिर्फ स्वाद को दोगुना कर देगा, बल्कि आपके पाचन के लिए भी बहुत अच्छा रहेगा।

    यह भी पढ़ें- गर्मियों में एसिडिटी और बदहजमी से राहत दिलाएगा ठंडा-ठंडा जलजीरा, 5 मिनट में घर पर ऐसे करें तैयार

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गर्मी के दिनों में जरूर पीनी चाहिए ठंडी-ठंडी 'खरबूजा लस्सी', बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको आएगी पसंद