विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेहत का ख्याल रखते हुए पूरा करना है मीठा खाने का शौक, तो 4 हेल्दी ऑप्शन से कहें हानिकारक शुगर को अलविदा

Published: Sun, 15 Sep 2024 07:00 AM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2024 07:23 AM (IST)

मीठा खाने के शौकीन लोग अक्सर किसी न किसी तरह से अपनी शुगर क्रेविंग्स को पूरा कर लेते हैं। हालांकि ...और पढ़ें

इन हेल्दी ऑप्शन से करें मीठा खाने का शौक पूरा (Picture Credit- Freepik)
इन हेल्दी ऑप्शन से करें मीठा खाने का शौक पूरा (Picture Credit- Freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सफेद क्रिस्टलाइज रिफाइंड शुगर किसी भी मायने में लाभकारी नहीं मानी जाती है। लेकिन इसके बिना हलवा हो या मिठाई, चॉकलेट हो या पुडिंग, कोई भी मीठी चीज स्वादिष्ट बनाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। फिर खुद को शुगर से पूरी तरह वंचित रखने पर इसकी क्रेविंग और भी बढ़ जाती है जो कि नुकसानदायक है। ऐसे में माइंडफुल ईटिंग का बहुत महत्व है। अनहेल्दी चीनी को हेल्दी विकल्पों से स्वैप करने से स्वाद से भी समझौता नहीं होगा और हेल्थ से भी, तो आइए जानते हैं ऐसे ही 4 हेल्दी स्वीट स्वैप, जो होंगे हेल्दी के साथ टेस्टी भी –

यह भी पढ़ें-  किटी पार्टी या गेट-टू-गेदर के लिए परफेक्ट हैं ये 3 ईजी पुडिंग, खाते ही हर कोई करेगा आपकी तारीफ

व्हाइट शुगर

व्हाइट शुगर यानी चीनी को कोकोनट शुगर से स्वैप किया जा सकता है। सफेद चीनी में जीरो न्यूट्रिएंट होते हैं, ये बहुत अधिक प्रोसेस्ड और एडिक्टिव होते हैं, जिसके कारण इसे बार बार खाने की इच्छा होती है। वहीं, कोकोनट शुगर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, ये एक प्रकार का नेचुरल शुगर होता है।

ब्राउन शुगर

ये बेसिकली रिफाइंड व्हाइट शुगर का ही एक रूप है, मात्र इसमें मोलेज की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे लोग इसे हेल्दी समझने की भूल कर देते हैं। इसे स्वैप करें खजूर के पेस्ट से। खजूर मैग्नीशियम, पोटैशियम और कोलीन का नेचुरल स्त्रोत है।

फ्रूट जूस

फल के जूस में फाइबर की मात्रा कम हो जाती है जिससे इसकी पौष्टिकता कम हो जाती है और ये तेजी से शुगर स्पाइक का कारण भी बनते हैं। इसलिए बिना किसी ब्लेंड या मिक्स के खड़े फल खाएं, चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए फलों को काट कर इसके टुकड़ों में चाट मसाला या काला नमक छिड़क सकते हैं जिससे ये और भी चटपटा और टेस्टी हो जाएगा।

शुगर ड्रिंक्स

सॉफ्ट ड्रिंक या चीनी युक्त स्मूदी या शेक जैसे शुगर ड्रिंक्स की जगह लेमनेड,शिकंजी या छाछ का सेवन करें। कोशिश यही रहनी चाहिए कि रिफाइंड शुगर अपने खाने में न डालना पड़े।

यह भी पढ़ें-  कैसे होते हैं चीनी लहसुन, जो भारतीय बाजार में कर रहा है घुसपैठ और सेहत के लिए है हानिकारक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।