Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एक ही फल, फिर स्वाद इतना अलग क्यों? जानिए अंगूर से ज्यादा मीठी क्यों होती है किशमिश

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 11:00 AM (GMT+05:30)

    किशमिश कोई और फल नहीं, बल्कि अंगूर का ही बदला हुआ रूप है, मगर फिर ऐसा क्या होता है कि धूप में सूखते ही यह अंगूर से कई गुना ज्यादा मीठी हो जाती है? ...और पढ़ें

    एक ही फल होने पर भी किशमिश, अंगूर से ज्यादा मीठी क्यों लगती है? (Image Source: AI-Generated)

    एक ही फल होने पर भी किशमिश, अंगूर से ज्यादा मीठी क्यों लगती है? (Image Source: AI-Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपके मन में कभी न कभी यह सवाल आया है कि जो किशमिश सीधे अंगूर से ही बनती है, वह स्वाद में अंगूर से इतनी ज्यादा मीठी क्यों हो जाती है? जब दोनों का 'डीएनए' एक ही है, तो दोनों के स्वाद में यह जमीन-आसमान का अंतर क्यों आता है? आइए, इस मजेदार रहस्य को आसान शब्दों में समझते हैं।

    raisins sweeter than grapes

    (Image Source: AI-Generated) 

    पानी का खेल और मिठास का कमाल

    इस पूरे खेल के पीछे सबसे बड़ा हाथ होता है पानी का। एक ताजा अंगूर के अंदर लगभग 80% से 85% पानी होता है। जब अंगूरों को धूप में या स्पेशल ड्रायर्स में सुखाया जाता है, तो उनके अंदर का सारा पानी धीरे-धीरे उड़ जाता है। पानी उड़ने के बाद जो बचता है, वह होता है अंगूर का गाढ़ा पल्प और उसमें मौजूद नेचुरल शुगर।

    जब शुगर हो जाती है 'कंसंट्रेटेड'

    मान लीजिए आपके पास एक गिलास पानी है और उसमें आपने दो चम्मच चीनी घोली है। अगर आप उस पानी को आधा सुखा दें, तो पानी तो कम हो जाएगा लेकिन चीनी की मात्रा उतनी ही रहेगी, जिससे वह पानी और ज्यादा मीठा हो जाएगा।

    ठीक ऐसा ही अंगूर के साथ होता है। सूखने के बाद अंगूर का साइज तो छोटा हो जाता है, लेकिन उसकी पूरी मिठास एक छोटी-सी किशमिश के अंदर सिमट जाती है। विज्ञान की भाषा में इसे 'शुगर कंसंट्रेशन' बढ़ना कहते हैं।

    खबरें और भी

    फाइबर और सेहत का डबल डोज

    सिर्फ मिठास ही नहीं, सूखने की इस प्रक्रिया के कारण किशमिश में न्यूट्रिएंट्स भी बहुत बढ़ जाते हैं। यही वजह है कि मुट्ठी भर अंगूर खाने के मुकाबले, मुट्ठी भर किशमिश खाने से हमारे शरीर को ज्यादा कैलोरी, फाइबर और आयरन मिलता है। 

    यह भी पढ़ें- चिलचिलाती गर्मी से हैं बेहाल? ट्राई करें अंगूर का रिफ्रेशिंग शरबत, शरीर को मिलेगी गजब की ठंडक

    यह भी पढ़ें- क्या आप भी Grapes को हिंदी में बोलते हैं अंगूर, तो गलत है आपकी जानकारी; यहां जानें सही जवाब