फ्रिज में रखते ही सूख जाती है लीची? इन आसान हैक्स से हफ्तों तक रखें एकदम फ्रेश और रसीली
लिची को लंबे समय तक फ्रेश और रसीले रखने में कुछ आसान हैक्स काम आ सकते हैं। ...और पढ़ें

कैसे रखें लिची फ्रेश? (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम आते ही मार्केट में रसीली और मीठी लीची की बहार आ जाती है। इसका स्वाद जितना लाजवाब होता है, उतनी ही जल्दी यह खराब भी हो जाती है। लीची में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी, पोटैशियम और ऐंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को ठंडक, एनर्जी और बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं।
हालांकि, अगर इसे सही तरीके से स्टोर न किया जाए, तो यह कुछ ही दिनों में सूखने, काली पड़ने या सड़ने लगती है। यहां बताए गए कुछ आसान और असरदार उपायों को अपनाकर आप लीची को ज्यादा समय तक ताजा और सुरक्षित रख सकते हैं। आइए जानते हैं ये टिप्स।
-1780490115798.jpg)
(Picture Courtesy: Freepik)
लीची को कैसे रखें लंबे समय तक सुरक्षित?
- लीची को धोकर न रखें- स्टोर करने से पहले लीची को बिल्कुल न धोएं। नमी के कारण यह जल्दी सड़ने लगती है। इसलिए इन्हें खाने से पहले धोएं और कुछ देर के लिए पानी में रखकर छोड़ दें।
- गुच्छे सहित फ्रिज में रखें- लीची को उसके डंठल और गुच्छों के साथ फ्रिज में रखना बेहतर होता है। इससे उसकी ताजगी और रस बरकरार रहता है।
- पुरानी लीची पहले खाएं- पकी हुई, खुशबूदार और पहले लाई गई लीचियों को पहले खाएं। इससे वे खराब नहीं होंगी और ताजा लीचियां लंबे समय तक चलेंगी।
- हवादार बैग का इस्तेमाल करें- लीची को स्टोर करने के लिए एयर टाइट कंटेनर या जार का इस्तेमाल न करें, इसे स्टोर के लिए हमेशा हवादार बैग का इस्तेमाल करें जिससे उसे हवा मिलती रहे और फफूंद न लगे।
- रोजाना चेक करते रहें- रोज लीचियों की जांच करें। अगर कोई लीची सड़ रही हो तो तुरंत निकाल दें, जिससे बाकी लीचियां न सड़ें।
- ठंडी और सूखी जगह रखें- लीची को धूप या गर्मी से दूर किसी ठंडी, सूखी और छायादार जगह पर रखें, खासकर जब आप उसे तुरंत फ्रिज में नहीं रखना चाहते।
- छिलके के साथ स्टोर करें- लीची का छिलका उसके गूदे को सुरक्षित रखता है। इसलिए लिची को छीलकर स्टोर न करें। हमेशा छिलके के साथ ही स्टोर करें।
- पेपर बैग में स्टोर करें- प्लास्टिक बैग की जगह पेपर बैग में स्टोर करना बेहतर होता है, क्योंकि यह हवा पास होने देता है और लीची जल्दी खराब नहीं होती।
इन आसान उपायों से आप लीची को ज्यादा दिनों तक ताजा और टेस्टी बनाए रख सकते हैं।