Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खाने में लगाना है स्वाद का तड़का? नोट करें हरे लहसुन और हरी मिर्च के अचार की ये आसान रेसिपी

    Updated: Wed, 11 Feb 2026 06:00 PM (IST)

    खाने का मजा तभी आता है जब उसका स्वाद टेस्टी और हल्का मसालेदार हो। लेकिन रोज एक जैसा खाना खाकर हम अक्सर बोर हो जाते हैं। अगर आप भी बोरिंग खाने को टेस्ट ...और पढ़ें

    खाने के स्वाद में आएगा नया ट्वीट, घर पर झटपट ऐसे बनाएं हरी लहसुन-हरी मिर्च का आचार (Picture Credit- AI Generated)

    खाने के स्वाद में आएगा नया ट्वीट, घर पर झटपट ऐसे बनाएं हरी लहसुन-हरी मिर्च का आचार (Picture Credit- AI Generated)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी अक्सर खाने में स्वाद की कमी महसूस करते हैं? सिंपल रोटी, दाल-चावल या सब्जियों का स्वाद कुछ समय बाद बोरिंग लगने लगता है। ऐसे में एक छोटा सा ट्विस्ट खाने के टेस्ट को दोगुना कर सकता है। इसके लिए घर पर बने अचार से बेहतर कुछ नहीं।

    खासकर, हरी मिर्च और हरे लहसुन का अचार, जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इसे बनाकर आप अपने रोजमर्रा के खाने को भी मजेदार और टेस्टी बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।

    अचार बनाने की रेसिपी

    सामग्री

    • हरे लहसुन - 100 ग्राम
    • हरी मिर्च - 4-5 बारीक कटी हुई
    • सरसों का तेल - 1 चम्मच
    • सौंफ - 1 चम्मच
    • सरसों के दाने यानी राई - 1 चम्मच
    • जीरा - 1 चम्मच
    • कलौंजी - 1 चम्मच
    • सूखी लाल मिर्च - 2-3
    • कुकिंग ऑयल - 1 चम्मच
    • नींबू का रस - 1
    • नमक - स्वादानुसार

    बनाने की आसान विधि

    स्टेप 1: हरी मिर्च और हरे लहसुन की तैयारी

    अचार बनाने के लिए सबसे पहले हरी मिर्च और हरे लहसुन को अच्छी तरह से पानी से धो लें। फिर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में बारीक काट लें। अगर आप अचार को तीखा पसंद करते हैं, तो थोड़ी हरी मिर्च ज्यादा लें।

    स्टेप 2: अचार का मसाला तैयार करें

    हरी मिर्च और हरे लहसुन को काटने के बाद एक कढ़ाई लें और उसमें सरसों, जीरा, सौंफ, कलौंजी और सूखी लाल मिर्च डालकर अच्छी तरह से मीडियम आंच पर ब्राउन होने तक भूनें। जब मसाले सुनहरे नजर आने लगे और उनमें से खुशबू आने लगे तो गैस को बंद कर दें। इन मसालों को आप एक अलग कटोरी में निकाल लें। अब इन भुने हुए मसालों को मिक्सर में थोड़े से नमक के साथ अच्छी तरह पीस लें।

    खबरें और भी

    स्टेप 3 : मसालों को करें मिक्स

    अचार को बनाने के लिए एक कटोरे में पिसा हुआ मसाला पाउडर के साथ कटी हुई लहसुन और हरी मिर्च को मिक्स करें। अब इसमें थोड़ा सरसों का तेल डालकर इन सभी को अच्छी तरह से चम्मच या हाथों से मिक्स कर लें।

    स्टेप 4 : गर्म तेल में सभी सामग्री डालें

    एक पेन में सरसों का तेल डालें और उसे थोड़ी देर मीडियम आंच पर गर्म होने दें। अब उसमें थोड़ा कुकिंग ऑयल भी डालें। तेल अच्छी तरह गर्म होने पर पेन में सभी सामग्री को डालें और उसे तेल के साथ अच्छी तरह से मिलाएं। अब आप इसके ऊपर से नींबू का रस डालकर स्वाद को बढ़ा सकते हैं।

    स्टेप 5: सर्व करें

    तैयार अचार को साफ और सूखे जार में डालें और ढक्कन बंद कर दें। जार हमेशा सूखा और साफ होना चाहिए। आपको इंस्टेंट अचार बनाकर तैयार है, जिसे आप रोटी, पराठा, दाल-चावल या स्नैक्स के साथ कभी भी खा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें - घर पर तैयार करें मूली का चटपटा अचार, स्वाद ऐसा कि पेट भरेगा पर मन नहीं

    यह भी पढ़ें - बिना तेल और मसाले के तैयार करें आंवले का यह लाजवाब अचार, स्वाद ऐसा कि सब जानना चाहेंगे रेसिपी