Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ब्रोकली से दूर भागते हैं बच्चे? टिफिन में पैक करें इसका क्रिस्पी और टेस्टी पराठा, नोट करें रेसिपी

    Updated: Sat, 14 Mar 2026 02:00 PM (IST)

    हरी सब्जियां, खासकर ब्रोकली का नाम सुनते ही अक्सर बच्चों का मुंह बन जाता है। ...और पढ़ें

    स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है 'ब्रोकली पराठा' (Image Source: AI-Generated)

    स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है 'ब्रोकली पराठा' (Image Source: AI-Generated) 

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रोकली में विटामिन, कैल्शियम और आयरन जैसे कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो बढ़ते बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बहुत फायदेमंद हैं।

    ऐसे में, सवाल खड़ा होता है कि आखिर ऐसा क्या किया जाए कि बच्चे बिना नखरे किए ब्रोकली खा लें? इसका सबसे आसान और मजेदार तरीका है- ब्रोकली का क्रिस्पी पराठा। जी हां, यह खाने में इतना स्वादिष्ट होता है कि बच्चे टिफिन का एक टुकड़ा भी वापस नहीं लाएंगे। आइए जानते हैं इसे बनाने की बेहद आसान रेसिपी।

    Broccoli Paratha

    (Image Source: AI-Generated) 

    ब्रोकली पराठा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

    • गेहूं का आटा - 2 कप
    • ब्रोकली (बारीक कद्दूकस की हुई) - 1 कप
    • अजवाइन - 1 छोटा चम्मच
    • हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) - 1 (अगर बच्चे तीखा पसंद करें)
    • अदरक-लहसुन का पेस्ट - आधा चम्मच
    • धनिया पाउडर और गरम मसाला - आधा-आधा चम्मच
    • नमक - स्वादानुसार
    • घी या तेल - पराठे सेंकने के लिए

    ब्रोकली पराठा बनाने की विधि

    • सबसे पहले ब्रोकली को अच्छे से धो लें और उसे बिल्कुल बारीक कद्दूकस कर लें। आप चाहें तो चॉपर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। अगर ब्रोकली में ज्यादा पानी लग रहा हो, तो उसे हल्के हाथों से निचोड़ लें ताकि पराठा बेलते समय फटे नहीं।
    • अब एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें। इसमें कद्दूकस की हुई ब्रोकली डाल दें। इसके बाद आटे में अजवाइन, नमक, धनिया पाउडर, गरम मसाला और अदरक-लहसुन का पेस्ट मिला लें।
    • सभी चीजों को पहले बिना पानी के ही अच्छे से मिला लें क्योंकि ब्रोकली में अपना भी थोड़ा पानी होता है। अब जरूरत के हिसाब से बहुत थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक मुलायम आटा गूंध लें। आटे के ऊपर हल्का सा तेल लगाकर इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि यह सेट हो जाए।
    • 10 मिनट बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें। एक लोई लें, उस पर थोड़ा सा सूखा आटा लगाएं और उसे गोल या अपने बच्चों के मनपसंद तिकोने या चौकोर आकार में बेल लें।
    • गैस पर तवा मीडियम आंच पर गरम करें और बेले हुए पराठे को उस पर डाल दें। जब पराठा एक तरफ से हल्का सिंक जाए, तो उसे पलट दें। अब दोनों तरफ से अच्छी तरह घी या तेल लगाकर पराठे को एकदम क्रिस्पी और सुनहरा होने तक सेंक लें।

    यह भी पढ़ें- इडली-डोसा भूल जाएंगे, जब थाली में परोसा जाएगा केरल का मशहूर 'अप्पम', सेहत के साथ स्वाद में भी लाजवाब

    यह भी पढ़ें- हलवाई जैसे पिंडी मसाला छोले घर पर कैसे बनाएं? खुशबू ऐसी कि महक उठे पूरा घर