Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कश्मीर का जायका: रोगन जोश भूल जाएंगे, अगर एक बार चख लिया यहां की 9 वेजिटेरियन डिशेज का स्वाद

    By Nikhil PawarEdited By: Nikhil Pawar
    Updated: Fri, 16 Jan 2026 12:26 PM (IST)

    कश्मीर का नाम लेते ही जेहन में क्या आता है? बर्फ से ढके पहाड़, डल झील का सुकून और... खाने की प्लेट में महकता हुआ मटन रोगन जोश, है ना? अक्सर लोग यही सोच ...और पढ़ें

    कश्मीर का जायका: यहां की 9 वेजिटेरियन डिशेज के आगे नॉन-वेज भी है फेल (Image Source: AI-Generated)

    कश्मीर का जायका: यहां की 9 वेजिटेरियन डिशेज के आगे नॉन-वेज भी है फेल (Image Source: AI-Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जब भी हम कश्मीर के खाने की बात करते हैं, तो जुबान पर सबसे पहले 'रोगन जोश' या 'कबाब' का नाम आता है। लोगों को लगता है कि कश्मीर में वेजिटेरियन्स के लिए ज्यादा ज्यादा नहीं हैं। अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं, तो यह आर्टिकल खास आपके लिए है। जी हां, कश्मीर की घाटियों में ऐसे शाकाहारी व्यंजन बनते हैं, जिनकी खुशबू और स्वाद आपको उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देगा। इस आर्टिकल में हम कश्मीर की ऐसी ही 9 लाजवाब वेजिटेरियन डिशेज (Kashmiri Vegetarian Dishes) के बारे में बताने जा रहे हैं।

    Kashmiri Vegetarian Dishes

    (Image Source: AI-Generated)

    कश्मीरी दम आलू

    kashmiri dum aloo

    (Image Source: Freepik)

    यह वह दम आलू नहीं है जो हम आम रेस्टोरेंट में खाते हैं। कश्मीरी दम आलू को बनाने के लिए छोटे आलूओं को पहले डीप फ्राई किया जाता है और फिर तीखी लाल ग्रेवी में पकाया जाता है। इसमें सौंफ का स्वाद सबसे खास होता है। यह डिश इतनी चटपटी होती है कि इसे खाकर आपकी नींद खुल जाएगी।

    नदरू यखनी

    nadru yakhni

    (Image Source: Instagram)

    कश्मीर की झीलों में कमल के फूल बहुत खिलते हैं और उसी कमल ककड़ी को वहां 'नदरू' कहते हैं। नदरू यखनी एक योगर्ट बेस्ड ग्रेवी है, जिसमें कमल ककड़ी को दही और खड़े मसालों के साथ धीमी आंच पर पकाया जाता है। इसका स्वाद बहुत ही सौम्य और क्रीमी होता है।

    हाक

    hallk

    (Image Source: Instagram)

    अगर कश्मीरी लोगों का कोई 'कम्फर्ट फूड' है, तो वह है 'हाक'। यह एक तरह का हरे पत्ते वाला साग है जिसे बहुत कम मसालों और सरसों के तेल में पकाया जाता है। यह देखने में जितना साधारण लगता है, इसका स्वाद उतना ही लाजवाब होता है। इसे उबले हुए चावलों के साथ खाना जन्नत जैसा एहसास देता है।

    खबरें और भी

    पनीर चमन

    paneer yakhni

    (Image Source: Instagram)

    इसे बनाने के लिए पनीर को पहले हल्दी के पानी में उबाला जाता है और फिर उसे तलकर मसालों के साथ पकाया जाता है। 'लाल चमन' (टमाटर की ग्रेवी में) और 'पीला चमन' (हल्दी और दूध की ग्रेवी में) कश्मीर में बहुत मशहूर हैं। यह पनीर मखनी से बिल्कुल अलग और हल्का होता है।

    राजमा गोग्जी

    rajma gogji

    (Image Source: Instagram)

    राजमा तो आपने बहुत खाए होंगे, लेकिन क्या कभी शलजम के साथ खाया है? कश्मीर में राजमा को शलजम के साथ पकाया जाता है। शलजम का हल्का मीठापन और राजमा का गाढ़ापन मिलकर एक अनोखा स्वाद बनाते हैं। इसे कश्मीर के लोग चावल के साथ बड़े चाव से खाते हैं।

    चोक वांगन

    chok vangan

    (Image Source: Instagram)

    अगर आपको खट्टा पसंद है, तो यह डिश आपके लिए है। 'चोक' का मतलब होता है खट्टा और 'वांगन' मतलब बैंगन। छोटे बैंगन को इमली के गूदे और मसालों के साथ पकाया जाता है। बैंगन का यह खट्टा-तीखा अवतार आपको जरूर हैरान कर देगा।

    मोदुर पुलाव

    modur pulao

    (Image Source: Freepik)

    खाने के साथ कुछ मीठा चाहिए हो, तो कश्मीर में मोदुर पुलाव का नाम जरूर लिया जाता है। इसे केसर, घी, दालचीनी और ढेर सारे सूखे मेवों के साथ बनाया जाता है। इसका रंग सुनहरा पीला होता है और खुशबू ऐसी कि पूरा घर महक उठे।

    अल यखनी

    al yakhni

    (Image Source: Instagram)

    यह डिश लौकी से बनती है। लौकी के टुकड़ों को तलकर दही की ग्रेवी में सौंफ और इलायची के साथ पकाया जाता है। जो लोग लौकी खाना पसंद नहीं करते, अगर वो एक बार यह डिश खा लें, तो लौकी उनकी फेवरेट सब्जी बन जाएगी।

    नदरू मोंजे

    nadru monje

    (Image Source: Instagram)

    यह डिश भी कश्मीर की गलियों की शान है। दरअसल, यह एक मशहूर स्ट्रीट फूड है। इसमें कमल ककड़ी (नदरू) को बेसन में लपेटकर क्रिस्पी होने तक तला जाता है और इसे अखरोट की चटनी के साथ परोसा जाता है। बता दें, शाम की चाय के साथ इसका कोई मुकाबला नहीं।

    अगली बार जब आप कश्मीर जाएं या किसी कश्मीरी रेस्टोरेंट में लंच या डिनर के लिए बैठें, तो सिर्फ नॉन-वेज मेन्यू ही न देखें। इन वेजिटेरियन डिशेज को भी जरूर ऑर्डर करें। यकीन मानिए इनका स्वाद आपके दिल में बस जाएगा।

    यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश का जायका: मदरा हो या बबरू, हिमाचल ट्रिप पर जरूर चखें इन 9 शाकाहारी व्यंजनों का स्वाद

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड का जायका: मंडुवे की रोटी से झंगोरे की खीर तक, आपका दिल जीत लेंगे देवभूमि के 9 शाकाहारी पकवान