यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
300 साल पुरानी है 'लंगड़ा आम' के नाम की कहानी, बनारस के एक पुजारी से जुड़ा है इसका अनोखा इतिहास
भारत में अगर किसी फल को सबसे ज्यादा प्यार मिला है तो वह है आम। जी हां इसे यूं ही ‘फलों का राजा’ नहीं कहा जाता है। इसकी मिठास के बिना गर्मियों का मजा अ ...और पढ़ें

HighLights
- आम के शौकीन आपको हर जगह मिल जाएंगे।
- इसकी कई वेराइटी देशभर में काफी मशहूर हैं।
- लंगड़ा आम भी इनमें से एक है, जिसकी कहानी बेहद दिलचस्प है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दशहरी, केसर, चौसा, तोतापरी – ये सब नाम आपने जरूर सुने होंगे, लेकिन क्या आपने कभी ‘लंगड़ा आम’ के बारे में सुना है? जी हां, नाम थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन इसका स्वाद हर किसी को दीवाना बना देता है। सवाल ये उठता है कि आखिर इस आम को ऐसा नाम क्यों मिला? आइए, इस आर्टिकल में आपको इसके पीछे की दिलचस्प कहानी (Langra Mango Origin) के बारे में बताते हैं।
कैसे पड़ा 'लंगड़ा आम' का नाम?
यह कहानी हमें लेकर जाती है करीब 300 साल पुराने बनारस की गलियों में। उस समय एक मंदिर में एक दिव्यांग पुजारी रहा करते थे, जिन्हें लोग प्यार से 'लंगड़ा पुजारी' कहकर पुकारते थे। एक दिन एक साधु ने उन्हें आम के कुछ बीज दिए और कहा कि इन बीजों को मंदिर के पास बो दो। साथ ही, ये वचन भी लिया कि जब इस पेड़ पर फल लगेंगे, तो सबसे पहले उसे भगवान को चढ़ाया जाएगा और फिर भक्तों में बांटा जाएगा।
वक्त बीतता गया और कुछ सालों में उस पेड़ पर जब आम लगे, तो उनके स्वाद ने सबका दिल जीत लिया। वो आम इतने मीठे, रसीले और सुगंधित थे कि जिसने भी चखा, वो उसका दीवाना हो गया। हालांकि, अब समस्या ये थी कि इतने खास आम को कोई नाम दिया जाए। लोगों ने जब पूछा कि यह आम कहां से आया है, तो जवाब मिला- "वो जो लंगड़ा पुजारी हैं, उन्हीं का पेड़ है।"
बस, यहीं से इस आम का नाम पड़ गया– लंगड़ा आम। नाम भले ही थोड़ा अलग सा हो, लेकिन इसका स्वाद इसे बाकी आमों से खास बना देता है। आज यह किस्म बनारस की शान बन चुकी है और देशभर में इसकी जबरदस्त मांग रहती है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- कहीं लंगड़ा तो कहीं तोतापरी कहलाया आम, जानें कैसे मिले फलों के राजा को ये नाम
स्वाद ही नहीं, सेहत में भी सबसे आगे
लंगड़ा आम सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन C, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और मैग्नीशियम पाया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, यह आम न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि शरीर की कई समस्याओं में राहत भी देता है।
- यह हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है।
- इसके पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं।
- इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज, गैस जैसी परेशानियों को दूर करता है।
एक आम, जो नाम से खास बन गया
लंगड़ा आम की सबसे खास बात यही है कि ये अपने स्वाद, कहानी और सेहत से जुड़ी खूबियों के कारण सबका पसंदीदा बन चुका है। ये आम साबित करता है कि किसी चीज की पहचान उसके रूप या नाम से नहीं, बल्कि उसके गुणों से होती है।