Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हिंदुस्तानी खाने का नहीं है कोई जवाब! इन 3 देसी डिशेज ने बनाई 50 Best Breakfasts की लिस्ट में जगह

    Updated: Tue, 10 Jun 2025 11:13 AM (IST)

    भारतीय खाने ने एक बार फिर से दुनियाभर की मशहूर डिशेज के बीच अपनी जगह बना ली है। टेस्ट एटल्स (Taste Atlas) की 50 Best Breakfasts की लिस्ट में एक नहीं ब ...और पढ़ें

    ये 3 डिशेज हैं 50 बेस्ट ब्रेकफास्ट लिस्ट में शामिल (Picture Courtesy: Freepik)
    ये 3 डिशेज हैं 50 बेस्ट ब्रेकफास्ट लिस्ट में शामिल (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. Taste Atlas एक मशहूर फूड गाइड है
    2. 50 बेस्ट ब्रेकफास्ट में 3 इंडियन डिशेज भी शामिल हुई हैं
    3. इन डिशेज को भारत में बड़े चाव से खाया जाता है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय खान-पान अपने मसालेदार जायके के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यह के हर हिस्से में आपको हर बार कोई नई डिश खाने को मिल जाएगी, जिसका स्वाद आपको जिंदगी भर याद रहेगा। यहां कई ऐसी डिशेज (Best Indian Breakfasts) हैं, जिन्हें नाश्ते में बड़े चाव से खाया जाता है और सिर्फ भारत में ही नहीं, दुनियाभर में इन्हें पसंद किया जाता है। हाल ही में टेस्ट एटल्स (Taste Atlas) ने एक लिस्ट जारी की, जिसमें दुनियाभर के टॉप 50 ब्रेकफास्ट (50 Best Breakfasts in the World) शामिल किए गए थे। इस लिस्ट में तीन भारतीय डिशेज ने भी अपनी जगह बनाई है। यह उपलब्धि भारतीय खानपान की समृद्धि को दर्शाता है और साबित करता है कि इंडियन डिशेज ग्लोबल गैस्ट्रोनॉमी में अपनी खास जगह रखते हैं। आइए जानें भारत की किन तीन डिशेज ने इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।

    मिसल पाव (18वां स्थान)

    महाराष्ट्र का मशहूर मिसल पाव इस सूची में 18वें स्थान पर है। यह नाश्ता न केवल स्वाद में बेहतरीन है, बल्कि इसमें पोषण का भी भरपूर संतुलन है। मिसल पाव में मसालेदार मिसल (मोठ या मटर से बनी), नरम पाव ब्रेड, ताजा प्याज, नींबू और कोरमा के साथ परोसा जाता है। इसकी तीखी और मसालेदार ग्रेवी लोगों को बार-बार खाने के लिए मजबूर कर देती है। मिसल पाव की वैसे तो एक मराठी डिश है, लेकिन इसे देशभर में खूब पसंद किया जाता है।

    यह भी पढ़ें: सरसों के तेल में ही पकानी चाहिए ये 5 तरह की सब्जियां, मिलेगा जायके और सेहत का डबल डोज

    View this post on Instagram

    A post shared by TasteAtlas (@tasteatlas)

    पराठे (23वां स्थान)

    उत्तर भारत का लोकप्रिय नाश्ता पराठा इस सूची में 23वें स्थान पर है। पराठा भारतीय घरों का एक पारंपरिक नाश्ता है, जिसे आटे से बनाया जाता है और इसे घी या तेल में तलकर तैयार किया जाता है। पराठे कई तरह के होते हैं, जैसे- आलू पराठा, गोभी पराठा, मूली पराठा, पनीर पराठा आदि। इन्हें मक्खन, अचार, दही या चटनी के साथ परोसा जाता है, जो इसके स्वाद को और भी बढ़ा देता है। पराठा न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि यह पेट भरने वाला और एनर्जी देने वाला नाश्ता भी है।

    छोले भटूरे (32वां स्थान)

    पंजाबी डिश छोले भटूरे को इस लिस्ट में 32वां स्थान मिला है। यह डिश उत्तर भारत, खासकर पंजाब और दिल्ली में बेहद लोकप्रिय है। इसमें मसालेदार छोले (काबुली चने की करी) और मुलायम भटूरे (मैदे से बना तला हुआ ब्रेड) शामिल होते हैं। छोले भटूरे का कॉम्बिनेशन इतना बेहतरीन है कि यह नाश्ता हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। इसे प्याज, अचार और लस्सी के साथ परोसा जाता है, जो इसके स्वाद को चार चांद लगा देता है। यह डिश न केवल भारत में, बल्कि विदेशों में भी भारतीय रेस्तरां की शान बन चुकी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: बिरयानी के साथ बेहद लजीज लगता है हैदराबादी मिर्ची का सालन, इस रेसिपी से मिलेगा एकदम असली स्वाद