यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सर्दियों में शरीर को गर्माहट देंगी चुकंदर की ये Recipes, इन चार तरीकों से डाइट में करें शामिल
सर्दियों में आपको अपनी डाइट में चुकंदर (Benefits of Beetroot) को जरूर शामिल करना चाहिए। ये विटामिन मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे तत्व से भरपूर होता ...और पढ़ें

HighLights
- नाश्ते के लिए चुकंदर का पराठा बेस्ट।
- आयरन और फाइबर से भरपूर होता है चुकंदर।
- सेहत के लिए फायदेमंद है चुकंदर का सूप।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियां आते ही बाजार में चुकंदर (Beetroot Benefits In Winter) मिलने लगते हैं। चुकंदर में विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए हमें ठंड में रोजाना चुकंदर जरूर खाना चाहिए। ये शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा चुकंदर कोशिकाओं को डैमेज होने से बचाता है। ये हार्ट डिजीज के खतरे को कम करने में मददगार है। जब मात्र एक चुकंदर से आपको इतने सारे फायदे मिल रहे हैं तो आपको इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल कर लेना चाहिए। चुकंदर सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखने का एक बेहतरीन जरिया है। हम आपको ठंड में चुकंदर से बनने वाली चार रेसिपीज (Beetroot Recipes) के बारे में बताने जा रहे हैं। इनके फायदों के बारे में भी जानेंगे।
चुकंदर का पराठा
सर्दियों में सुबह के नाश्ते के लिए चुकंदर का पराठा बेस्ट होता है। इसे खाने से हमारा पेट साफ रहता है। साथ ही हमें ऊर्जा भी मिलती है। ये आपके शरीर को गर्माहट देने में भी मददगार है। आप इसे गरमा गरम चाय के साथ खा सकते हैं जो बहुत ही स्वादिष्ट लगता है।
यह भी पढ़ें: Beetroot Halwa: सर्दियों में स्वाद और सेहत का अनोखा मेल है चुकंदर का हलवा, नोट करें इसे बनाने की आसान रेसिपी
चुकंदर की टिक्की
शाम की चाय के साथ आप चुकंदर की टिक्की भी बना सकते हैं। ये एक हेल्दी स्नैक है जिसे बच्चे भी खूब पसंद करते हैं। यह आयरन और फाइबर से भरपूर होती है, जो पाचन सुधारती है। इसे बनाने के लिए आप उबले हुए चुकंदर और आलू को मैश करें। अब इसमें मसाले और ब्रेड क्रम्ब्स मिलाएं। टिक्की बनाकर हल्के तेल में सेंक लें।
चुकंदर का सूप
सर्दियों में चुकंदर का सूप सेहत के लिए फायदेमंद होता है। ये टेस्टी भी होता है। चुकंदर का सूप पीने से खून की कमी दूर होती है। साथ ही ये शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। सूप बनाने के लिए चुकंदर और गाजर को उबालकर प्यूरी बना लें। इसमें अदरक का पेस्ट, काली मिर्च और थोड़ा नमक डालें। इसे गर्म करके नींबू का रस मिलाएं। सूप तैयार है।
खबरें और भी
चुकंदर हलवा
मीठे में कुछ हेल्दी खाना है तो आपके लिए चुकंदर का हलवा परफेक्ट रहेगा। चुकंदर को कद्दूकस करके घी में भून लेना है। अब आपको इसमें दूध और चीनी मिलाकर पकाना है। आप इसमें दूध का पाउडर जरूर मिलाएं। इससे अच्छा टेस्ट आता है। इसके बाद सूखे मेवे डालकर गार्निश करें।
चुकंदर के फायदे
- चुकंदर खाने से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं।
- चुकंदर इम्युनिटी मजबूत करने में मददगार है।
- चुकंदर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है।
- चुकंदर में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखती है।
- ये आयरन भरपूर होता है जो एनीमिया से बचाता है।
यह भी पढ़ें: बीटरूट खाने से दूर भागते हैं बच्चे,तो आज ही बना लें इसके चिप्स, सभी पूछते रह जाएंगे रेसिपी