Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आप भी सिर्फ अंडे को मानते हैं प्रोटीन का बेस्ट सोर्स? आज ही आजमाएं ये 8 सुपरफूड्स

    By Meenakshi NaiduEdited By: Nikhil Pawar
    Updated: Tue, 07 Jul 2026 07:00 AM (IST)

    प्रोटीन शरीर की मजबूती, मसल्स ग्रोथ और इम्युनिटी के लिए बेहद जरूरी होता है। अक्सर अंडे को प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है, लेकिन कुछ सीड्स और ...और पढ़ें

    बिना अंडा खाए बढ़ाना चाहते हैं मसल्स और एनर्जी? (Image Source: AI-Generated)

    बिना अंडा खाए बढ़ाना चाहते हैं मसल्स और एनर्जी? (Image Source: AI-Generated)

    HighLights

    1. अंडे से ज्यादा प्रोटीन के लिए कद्दू के बीज और मूंगफली खाएं

    2. बादाम, सूरजमुखी और चिया सीड्स भी प्रोटीन के बेहतरीन विकल्प

    3. अलसी, तिल और काजू भी शरीर को देते हैं भरपूर प्रोटीन

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं कि आजकल के दौर में प्रोटीन को एक 'सुपर न्यूट्रिएंट' माना जाता है? शरीर की मजबूती, मांसपेशियों की ग्रोथ, वजन को कंट्रोल करने, हार्मोन बैलेंस और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए प्रोटीन बहुत ही जरूरी तत्व है।

    अक्सर जब भी प्रोटीन की बात आती है, तो सबसे पहले अंडे का जिक्र होता है, क्योंकि एक अंडे में लगभग 6 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। लेकिन उन लोगों का क्या जो पूरी तरह से शाकाहारी हैं और अंडा नहीं खाते?

    आपको जानकर खुशी होगी कि हमारे आसपास ऐसे कई नट्स और बीज मौजूद हैं, जिनमें अंडे के बराबर या उससे भी कहीं ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। सबसे खास बात यह है कि ये शाकाहारी विकल्प सिर्फ प्रोटीन की कमी ही पूरी नहीं करते, बल्कि आपके शरीर को फाइबर, जरूरी विटामिन्स, मिनरल्स और हेल्दी फैट्स भी देते हैं। आइए जानते हैं इन सुपरफूड्स के बारे में।

    Nutrient Dense Superfoods

    (Image Source: AI-Generated)

    कद्दू के बीज

    कद्दू के बीज प्रोटीन का एक बेहतरीन और पावरफुल स्रोत हैं। 100 ग्राम कद्दू के बीजों में 19 से 24 ग्राम तक प्रोटीन मिलता है। इसके अलावा, इनमें जिंक, आयरन और मैग्नीशियम भी भरपूर मात्रा में होता है, जो आपकी इम्युनिटी को मजबूत बनाने और मसल्स की रिकवरी में मदद करते हैं।

    खबरें और भी

    कैसे खाएं: आप इन्हें रोस्ट करके एक हेल्दी स्नैक की तरह खा सकते हैं या फिर सूप और सलाद में डालकर भी इनका सेवन कर सकते हैं।

    मूंगफली

    मूंगफली को यूं ही 'गरीबों का बादाम' नहीं कहा जाता, प्रोटीन के मामले में यह किसी से कम नहीं है। 100 ग्राम मूंगफली से आपको लगभग 25 से 26 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है, जो कि अंडे से कई गुना अधिक है। यह शरीर की एनर्जी बढ़ाने के साथ-साथ लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराने में मदद करती है।

    बादाम

    अगर आप 100 ग्राम बादाम खाते हैं, तो आपको करीब 21 ग्राम प्रोटीन मिलता है। प्रोटीन के साथ-साथ इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स, फाइबर और विटामिन-E आपके बालों और दिल की सेहत के लिए बहुत लाभकारी हैं।

    कैसे खाएं: सुबह के समय पानी में भिगोए हुए बादाम खाना सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

    सूरजमुखी के बीज

    100 ग्राम सूरजमुखी के बीजों में 20 से 21 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। प्रोटीन के अलावा, ये बीज सेलेनियम और एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना होते हैं। ये त्वचा को हेल्दी रखने और शरीर में हार्मोन को बैलेंस करने में बहुत सहायक होते हैं।

    चिया सीड्स

    100 ग्राम चिया सीड्स आपको 16 से 17 ग्राम प्रोटीन दे सकते हैं। इनमें प्रोटीन के साथ-साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर भी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं और अपना पाचन तंत्र सुधारना चाहते हैं, तो चिया सीड्स आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हैं।

    अलसी के बीज

    प्रति 100 ग्राम अलसी के बीजों में करीब 18 ग्राम प्रोटीन होता है। ये छोटे-छोटे बीज आपके दिल की सेहत को दुरुस्त रखने और शरीर की सूजन को कम करने में काफी असरदार साबित होते हैं।

    तिल

    हड्डियों की मजबूती और खून की कमी से जुड़ी समस्याओं के लिए तिल बहुत लाभकारी है, क्योंकि इसमें आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। प्रोटीन की बात करें तो 100 ग्राम तिल के बीजों से आपको 18 से 20 ग्राम तक प्रोटीन आसानी से मिल जाता है।

    काजू

    स्वाद में लाजवाब काजू में 100 ग्राम के पीछे लगभग 18 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। यह शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने का काम करता है और साथ ही हमारी मांसपेशियों को भी सपोर्ट करता है।

    अगर आप भी अपनी डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाना चाहते हैं, तो आज से ही इन हेल्दी सीड्स और नट्स को अपनी रूटीन का हिस्सा बनाना शुरू कर दें।

    यह भी पढ़ें- बैचलर्स के लिए 5 झटपट बनने वाले हाई-प्रोटीन ब्रेकफास्ट, स्वाद और सेहत दोनों में नहीं रहेगी कमी

    यह भी पढ़ें- दुबला-पतला बच्चा भी होगा गोल-मटोल, डॉक्टर बोले- वजन बढ़ाने के लिए बेस्ट हैं 6 फूड्स