Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सोच रही हैं लंच में ऐसा क्या बनाऊं जो सबको पसंद आए? आजमाकर देखिए कॉर्न पुलाव की यह स्पेशल रेसिपी

    Updated: Sat, 19 Apr 2025 01:14 PM (IST)

    Corn Pulao एक ऐसी डिश है जो सभी को पसंद आती है। इसमें मक्का यानी स्वीट कॉर्न की हल्की मिठास होती है जो मसालों के साथ मिलकर गजब का जायका लेकर आती है। इ ...और पढ़ें

    Corn Pulao बनाने के लिए फॉलो करें ये स्पेशल रेसिपी (Image Source: Freepik)
    Corn Pulao बनाने के लिए फॉलो करें ये स्पेशल रेसिपी (Image Source: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Corn Pulao Recipe: रोज-रोज के वही दाल-चावल या रोटी-सब्जी खाकर हर किसी का मन ऊब ही जाता है। ऐसे में हर गृहिणी या किचन में जाने वाला इंसान एक ही सवाल से जूझता है- "आज लंच में क्या बनाऊं जो सबको पसंद आए?" कुछ ऐसा जो बनाने में आसान हो, स्वाद में लाजवाब हो और बच्चों से लेकर बड़ों तक सब चटकारे लेकर खाएं।

    अगर आप भी इसी उलझन में हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कॉर्न पुलाव की एक खास रेसिपी, जो ना केवल स्वादिष्ट है, बल्कि झटपट बन भी जाती है। मकई के दानों की मिठास, मसालों की खुशबू और बासमती चावल की नरमी जब एक साथ मिलते हैं, तो हर निवाला खास बन जाता है। आइए जानें इन्हें बनाने की सिंपल रेसिपी।

    कॉर्न पुलाव बनाने के लिए सामग्री

    • 1 कप बासमती चावल, धोकर 30 मिनट के लिए भिगो दें
    • 1 कप फ्रेश या फ्रोजन स्वीट कॉर्न (मक्का के दाने)
    • 1 मध्यम आकार का प्याज, बारीक कटा हुआ
    • 1 छोटा टमाटर, बारीक कटा हुआ
    • 1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई (स्वादानुसार)
    • 1 इंच अदरक का टुकड़ा, कद्दूकस किया हुआ
    • 2 लहसुन की कलियाँ, बारीक कटी हुई
    • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
    • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर (स्वादानुसार)
    • 1/2 चम्मच धनिया पाउडर
    • 1/4 चम्मच गरम मसाला
    • 2 बड़े चम्मच तेल या घी
    • 1 तेज पत्ता
    • 2 लौंग
    • 2 हरी इलायची
    • थोड़े से हरे धनिये के पत्ते, बारीक कटे हुए
    • नमक स्वादानुसार
    • 2 कप पानी

    यह भी पढ़ें- ड‍िनर में ट्राई करें 5 हेल्दी रेसिपीज, शरीर को म‍िलेगी ठंडक; आसानी से हो जाएंगे डाइजेस्ट

    कॉर्न पुलाव बनाने की विधि

    • कॉर्न पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले एक भारी तले की कड़ाही या पैन में तेल या घी गरम करें।
    • जब तेल गरम हो जाए, तो उसमें तेज पत्ता, लौंग और हरी इलायची डालें। कुछ सेकंड के लिए भूनें जब तक कि उनकी खुशबू न आने लगे।
    • अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालें और सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
    • इसके बाद अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर एक मिनट तक भूनें ताकि कच्चापन निकल जाए।
    • फिर बारीक कटा हुआ टमाटर और हरी मिर्च डालकर नरम होने तक पकाएं।
    • हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं और कुछ सेकंड के लिए भूनें। ध्यान रहे कि मसाले जलें नहीं।
    • अब इसमें स्वीट कॉर्न के दाने डालकर मिलाएं और 2-3 मिनट तक पकाएं।
    • इसके बाद भिगोए हुए चावलों को पानी निकालकर पैन में डालें। हल्के हाथों से मिलाएं ताकि चावल टूटे नहीं।
    • फिर स्वादानुसार नमक और गरम मसाला डालें। अच्छी तरह मिलाएं और 2 कप पानी डालें और एक उबाल आने दें।
    • जब पानी उबलने लगे, तो आंच धीमी कर दें और पैन को ढक्कन से ढक दें।
    • चावल को धीमी आंच पर 15-20 मिनट तक या जब तक सारा पानी सूख न जाए और चावल अच्छी तरह से पक न जाएं, तब तक पकाएं। बीच-बीच में हल्के हाथों से चला सकते हैं ताकि चावल नीचे न लगे।
    • जब पुलाव पक जाए, तो गैस बंद कर दें और ढक्कन हटाकर 5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इससे चावल और खिले-खिले बनेंगे।
    • बारीक कटे हुए हरे धनिये से गार्निश करें।

    यह भी पढ़ें- भारत में मशहूर हैं ये 5 बि‍रयानी, एक बार घर पर जरूर करें ट्राई; हर न‍िवाले में म‍िलेगा नवाबी स्‍वाद

    खबरें और भी