लू और गर्मी से बचाएगी FSSAI की बताई ये खास साउथ इंडियन डिश, नोट करें कैसे बनता है 'पुल्लारिसी कूझ'
FSSAI ने तमिलनाडु की पारंपरिक डिश पुल्लारिसी कूझ बनाने की रेसिपी शेयर की। यह डिश पाचन के लिए काफी फायदेमंद है। ...और पढ़ें

प्रोबायोटिक्स का खजाना है पुल्लारिसी कूझ (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भीषण गर्मी के महीनों में जब चिलचिलाती धूप शरीर की पूरी एनर्जी सोख लेती है, तब हमें एक ऐसी डाइट की जरूरत होती है जो न केवल पेट को ठंडक पहुंचाए, बल्कि एनर्जी भी दें। दक्षिण भारत, खासकर तमिलनाडु में, सदियों से कूझ को एक पारंपरिक ड्रिक के रूप में पिया जा रहा है।
आज हम बात करेंगे पुल्लारिसी कूझ (Pularisi Koozh) की, जो प्रोबायोटिक्स से भरपूर एक बेहतरीन समर मील है। इस डिश की रेसिपी FSSAI ने खुद अपने X हैंडल पर शेयर की है।
क्या है पुल्लारिसी कूझ?
पारंपरिक रूप से कूझ को बाजरा या चावल से बनाया जाता है, लेकिन इसके मॉडर्न ट्विस्ट में ओट्स का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका फरमेंटेड होना है। रात भर इसे फर्मेंट करने के लिए छोड़ने से इसमें प्रोबायोटिक्स की मात्रा बढ़ जाती है, जो हमारे पेट के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
Straight from the heart of #TamilNadu, Pularisi Koozh is comfort, culture, and energy in every spoon
— FSSAI (@fssaiindia) April 19, 2026
Curious how it’s made?
👉 Swipe to unlock the recipe and bring this traditional goodness to your kitchen!#EatRightThali #EatRightRecipe pic.twitter.com/nRNikQn9EW
पुल्लारिसी कूझ बनाने की रेसिपी
सामग्री-
- ओट्स- 50 ग्राम
- दूध- 50 मिली
- दही- 60 मिली (ताजा और गाढ़ा)
- शहद- 10 मिली
- फल- 20 ग्राम (बारीक कटा हुआ आम या अपनी पसंद का कोई अन्य मौसमी फल)
- चिया सीड्स- ऊपर से सजाने के लिए
बनाने की विधि
- सबसे पहले एक छोटे बाउल में ओट्स, दूध, शहद और थोड़ा दही डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- अब इस बाउल को एक सूती कपड़े या चीज क्लोथ से ढक दें। कपड़े को बांधने के लिए धागे या इलास्टिक बैंड का इस्तेमाल करें। इसे रात भर या लगभग 6-8 घंटे तक कमरे के तापमान पर फर्मेंट होने के लिए छोड़ दें।
- अगली सुबह जब मिश्रण फर्मेंट हो जाए, तब एक गिलास या बाउल लें। इसमें सबसे नीचे फर्मेंटेड ओट्स की एक परत लगाएं, फिर उसके ऊपर दही की परत और फिर बारीक कटे हुए आम के टुकड़ों की परत लगाएं।
- लास्ट में ऊपर से थोड़े और चिया सीड्स छिड़कें और ताजे फलों के साथ इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें।
पुल्लारिसी कूझ के फायदे
- नेचुरल प्रोबायोटिक- फर्मेंटेशन की प्रक्रिया के कारण यह गुड बैक्टीरिया का खजाना है। यह पाचन शक्ति को बढ़ाता है और पेट फूलने या कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है।
- एनर्जी का पावरहाउस- ओट्स और फलों के मेल से बना यह व्यंजन शरीर को धीरे-धीरे एनर्जी रिलीज करता है, जिससे आप दोपहर तक खुद को एक्टिव महसूस करते हैं।
- शरीर को रखे ठंडा- इसमें मौजूद दही और फर्मेंटेड अनाज शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करते हैं, जो लू और गर्मी से बचाव के लिए जरूरी है।
- वजन घटाने में सहायक- ओट्स में भरपूर फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और अनहेल्दी स्नैकिंग से बचाता है।