यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गर्मियों में कच्चे आम से बनी 5 रेसिपीज जरूर करें ट्राई, बेहतर स्वाद के साथ सेहत को भी मिलेगा फायदा
आम सिर्फ पका हुआ ही नहीं बल्कि कच्चा भी काफी अच्छा लगता है। कच्चे आम का खट्टा और हल्का मीठा स्वाद सभी को खूब भाता है। इसे खाने से लू से बचने और शरीर क ...और पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में हरा-हरा कच्चा आम दिखने लगता है। कच्चा आम न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद (Raw Mango Benefits) होता है। इसमें विटामिन-सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो गर्मी में लू से बचाने और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं।
आज हम आपको कच्चे आम से बनी 5 आसान और स्वादिष्ट रेसिपीज (Kachha Mango Recipes) के बारे में बताएंगे, जिन्हें गर्मी के मौसम में आपको जरूर ट्राई करना चाहिए।
कच्चे आम से बनने वाली डिशेज (Kachha Mango Tasty Recipes)
आम पन्ना
आम पन्ना गर्मी में ठंडक का एहसास दिलाता है। यह एक पारंपरिक भारतीय ड्रिंक है, जो गर्मियों में लू से बचाने और शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।
सामग्री-
- 2 कच्चे आम
- 1/2 कप चीनी या गुड़
- 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच काला नमक
- 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- पुदीने की पत्तियां
बनाने की विधि-
- आम को उबालकर उसका गूदा निकाल लें।
- इसमें चीनी, जीरा पाउडर, काला नमक और काली मिर्च मिलाएं।
- इन सभी तीजों को ब्लेंड करके पेस्ट बना लें।
- एक गिलास ठंडे पानी में 2-3 चम्मच यह पेस्ट मिलाकर सर्व करें।
- ऊपर से पुदीने की पत्तियां गार्निश करें।
यह भी पढ़ें: आप भी हैं आम खाने के शौकीन, तो इस समर सीजन इन 3 डिशेज से पूरी करें अपनी मैंगो क्रेविंग
कच्चे आम का रायता
कच्चे आम का रायता स्वाद और सेहत का खजाना है। इसे दही के साथ मिलाकर बनाया जाता है, जो गर्मी में पेट को ठंडक देता है।
सामग्री-
- 1 कच्चा आम (कद्दूकस किया हुआ)
- 1 कप दही
- 1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा
- हरी मिर्च और नमक स्वादानुसार
- कुछ धनिया पत्तियां
बनाने की विधि-
- दही को फेंटकर उसमें कद्दूकस हुआ आम मिलाएं।
- नमक, जीरा पाउडर और बारीक कटी हरी मिर्च डालें।
- ऊपर से धनिया पत्तियों से गार्निश करें।
कच्चे आम का मुरब्बा
कच्चे आम का मुरब्बा मीठा और पौष्टिक होता है। यह आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होता है।
खबरें और भी
सामग्री-
- 4-5 कच्चे आम
- 2 कप चीनी
- 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- केसर और गुलाब जल
बनाने की विधि-
- आमों को छीलकर बीज निकाल दें और उबालें।
- चीनी की चाशनी बनाकर आम के टुकड़ों को उसमें डालें।
- धीमी आंच पर पकाएं जब तक कि आम चाशनी में न रह जाए।
- ठंडा होने पर इलायची पाउडर और केसर मिलाएं।
कच्चे आम की चटनी
कच्चे आम की चटनी खट्टी और मजेदार होती है। यह चटनी खाने के स्वाद को बढ़ा देती है और पाचन के लिए भी अच्छी होती है।
सामग्री-
- 1 कच्चा आम (कद्दूकस किया हुआ)
- 1/2 कप गुड़
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार नमक
बनाने की विधि-
- आम, गुड़, लाल मिर्च और नमक को मिलाकर पीस लें।
- कटोरी में निकालकर परोसें।
कच्चे आम का इंस्टेंट अचार
अगर आप अचार बनाने के लंबे प्रोसेस से नहीं गुजरना चाहते, तो कच्चे आम का इंस्टेंट अचार बना सकते हैं।
सामग्री-
- 2 कच्चे आम (काटकर)
- 2 चम्मच सरसों का तेल
- 1 चम्मच राई
- 1/2 चम्मच हल्दी
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि-
- कड़ाही में तेल गर्म करके राई डालें।
- आम के टुकड़ों को डालकर हल्दी, नमक और मिर्च पाउडर मिलाएं।
- 5 मिनट तक पकाकर ठंडा करें।
यह भी पढ़ें: स्वाद और सेहत का लुभावना मेल है कच्चा आम, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान