यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ram Navami 2024: राम नवमी के दिन इन स्वादिष्ट पकवानों का लगाएं प्रभु श्री राम को भोग
17 अप्रैल को देशभर में राम नवमी का त्योहार पूरे हर्षो-उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में इस त्योहार का बहुत ही खास महत्व है। राम नवमी के दि ...और पढ़ें

HighLights
- 17 अप्रैल को देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है राम नवमी का त्योहार।
- राम नवमी पर प्रभु श्रीराम को खासतौर से खीर, हलवे और श्रीखंड का भोग लगाया जाता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Ram Navami 2024: राम नवमी का जश्न होली-दिवाली से कम नहीं होता। नवरात्र के नौवें दिन मनाए जाने वाले इस त्योहार की धूम पूरे भारत भर में देखने को मिलती है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। जिस वजह से इसे लेकर श्रद्धालुओं में एक अलग ही उत्साह और उमंग होता है। भगवान राम को विष्णु जी का अवतार माना जाता है। इस अवसर पर राम जी के बालक स्वरूप की पूजा होती है। पूरे विधि-विधान से भगवान राम की पूजा की होती है। जिसमें उन्हें उनकी मनपसंद चीज़ों का भोग भी लगाया जाता है। जिसमें कुछ खास चीज़ें जरूर शामिल होती हैं। माना जाता है कि ये सारी चीज़ें प्रभु श्रीराम को अतिप्रिय हैं, तो आप भी इस मौके पर इन्हें कर सकते हैं ट्राई।
पंजीरी
पूजा में पंजीरी का भोग जरूर लगाया जाता है। पंजीरी कई तरीकों से बनाई जाती है, लेकिन भगवान राम को धनिए की पंजीरी खासतौर से भोग में चढ़ाई जाती है। इसके लिए पिसे हुए धनिया पाउडर को घी में फ्राई कर लें। सुनहरा रंग आने के बाद इसमें पीसी हुई चीनी या गुड का बुरादा मिलाएं। इच्छानुसार मेवे में मिला सकते हैं। बस तैयार हो गई धनिए की पंजीरी।
खीर
भोग में चढ़ाई जाने वाली चीज़ों में खीर भी ऐसी रेसिपी है जो प्रभु श्रीराम को पसंद है। चावल के अलावा लौकी, साबूदाने से भी आप खीर बना सकते हैं और भगवान को चढ़ा सकते हैं। खीर को आप चीनी के अलावा गुड़ से भी तैयार कर सकते हैं। जो भी खीर बनाएं बस उसे केले के पत्ते पर रखकर भगवान को अर्पित करें।
श्रीखंड
श्रीखंड महाराष्ट्र और गुजरात की लोकप्रिय डिश है, जिसे डेजर्ट के रूप में सर्व किया जाता है। बहुत ही कम समय, चीज़ों और मेहनत से बनने वाली जायकेदार रेसिपी है श्रीखंड। इसे आप राम नवमी के मौके पर बनाएं और प्रभु श्रीराम को भोग में चढ़ाएं।
खबरें और भी
ये भी पढ़ेंः- Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि में कन्या पूजन पर देना चाहते हैं कुछ खास, तो इन चीजों को कर सकते हैं गिफ्ट में शामिल
Pic credit- freepik