Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जंक फूड्स छोड़ ट्रेडिशनल खाना पसंद कर रही है नई पीढ़ी, ये रेसिपीज इंटरनेट पर हो रहीं खूब वायरल!

    Updated: Thu, 25 Jun 2026 01:00 PM (GMT+05:30)

    आज हम उन्हीं भारतीय रेसिपीज की बात करने वाले हैं जो पारंपरिक है पर नई जेनरेशन की फेवरेट बन गई हैं। ...और पढ़ें

    खोती हुई भारतीय रेसिपीज जिन्हें नई पीढ़ी फिर अपना रही है (Image Source: AI Generated)

    खोती हुई भारतीय रेसिपीज जिन्हें नई पीढ़ी फिर अपना रही है (Image Source: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जहां एक तरफ आज की पीढ़ी पिज्जा, बर्गर और मोमोज खाना पसंद कर रही है तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो दाल-चावल जैसे सादे खाने की तरफ फिर से बढ़ रहे हैं। आज हम उन्हीं भारतीय रेसिपीज की बात करने वाले हैं जो पारंपरिक है पर नई जेनरेशन की फेवरेट बन गई हैं। ऐसा लग रहा है जैसे हम फिर से अपनी जड़ों की तरफ लौट रहे हैं। 

    खोती हुई भारतीय रेसिपीज जिन्हें नई पीढ़ी फिर अपना रही है

    भारत में ट्रेडिशनल डिशेज की भरमार है, लेकिन आजकल कुछ डिशेज फिर से ट्रेंड में आ गई जिन्हें दादी-नानी के जमाने में पकाया जाता था। आइए जानते हैं इनके नाम: 

    सिड्डु 

    इन दिनों घूमने-फिरने वाले लोगों को हिमाचल की डिश सिड्डु बेहद पसंद आ रही है। यह हिमाचल प्रदेश का  पारंपरिक व्यंजन है पर नई पीढ़ी का भी फेवरेट बन चुका है। 

    कैसे बनाएं? 

    2 कप आटे में 1 छोटा चम्मच ड्राई एक्टिव यीस्ट, नमक, घी और पानी मिलाकर गूंथ लें। इस आटे को 2 घंटे के लिए अलग रख दें ताकि यह फूल जाए। वहीं स्टफिंग के लिए दाल का मसालेदार मिक्स्चर तैयार कर लें। इसके बाद आटे में दाल के मिश्रण को डालकर स्टीम कर लें। 

    फरा 

    यह डिश उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और छतीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजनों में से एक है। इसकी सबसे खास बात यह है कि दाल, गेहूं और चावल के आटे से बनी इस डिश को भाप में पकाया जाता है। 

    कैसे बनाएं? 

    1-1 कप चावल का आटा लें और साथ में स्टफिंग के लिए मन पसंद की दाल, वैसे चने या उड़द की दाल इसमें डाली जाती है। मसालों में अदरक, नमक, हींग, स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च, लहसुन और हरी मिर्च लें। दाल को पहले ही भिगोकर रख दें। एक बर्तन में पानी में नमक, हींग और घी डालकर उबालें। दूसरी तरफ आटा गूंथ लें, फिर उसकी छोटी-छोटी लोइयां बना लें। अब इनमें दाल को भरकर इडली के सांचे में स्टीम कर लें। आखिरी स्टेप में भाप से तैयार हुए फरा को प्याज-टमाटर के मसाले में फ्राई करके खाएं। 

    खबरें और भी

    मोटे अनाज की रोटी 

    पहले के समय में गेहूं के बजाय मोटे अनाज की रोटी खाई जाती थी, जिसे अब फिर से हेल्दी लाइफस्टाइल का हिस्सा मानकर डाइट में शामिल किया जाने लगा है। 

    कैसे बनाएं? 

    बाजरा, रागी या जौ में से कोई भी आटा लेकर गूंथ लें। फिर उसकी हथेली से थापकर रोटी बना लें। 

    सत्तू 

    कोल्ड ड्रिंक के जमाने में सत्तू भी लोगों की पसंद हो गई है। गर्मियों के सीजन में खासकर इसकी तासीर ठंडी होने की वजह से शामिल किया जाने लगा है। 

    कैसे बनाएं? 

    1-1 छोटे प्याज और टमाटर काटकर अलग रख लें। अब गिलास में पानी के साथ सत्तू घोल लें और ऊपर से प्याज-टमाटर के साथ नमक और चाट मसाला डालकर पीयें। 

    पंता भात 

    पंता भात को बंगाल, ओडिशा और असम का पारंपरिक खाना माना जाता है। इसमें पके हुए चावल को रातभर पानी में भिगोकर फर्मेन्ट किया जाता है और अगले दिन खाया जाता है। 

    कैसे बनाएं? 

    पंता भात बनाने के लिए रातभर पके हुए चावलों को पानी में भिगोकर सामान्य तापमान में रख दें। 1-1 बारीक कटे प्याज और टमाटर के साथ हरी मिर्च और नमक, मिर्च समेत मसाले डालकर इसमें तड़का लगाएं। इसमें दही मिलाकर भी खाया जाता है। आपकी पंता भात डिश तैयार है!

    यह भी पढ़ें- क्रिस्पी, टेस्टी और हाई-प्रोटीन: इस आसान तरीके से बनाएं लाजवाब मूंग दाल कटलेट

    यह भी पढ़ें- सिर्फ 15 मिनट में घर पर बनाएं बाजार जैसा पीनट बटर, नोट करें आसान सी रेसिपी